By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर को भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित NQAS सर्टिफिकेशन से किया गया सम्मानित…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर को भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित NQAS सर्टिफिकेशन से किया गया सम्मानित…
उत्तराखंड

उत्तराखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर को भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित NQAS सर्टिफिकेशन से किया गया सम्मानित…

Aarti Verma
Last updated: 2024/08/14 at 3:22 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

 

देहरादून : 14 अगस्त 2024 भारत सरकार द्वारा जनपद देहरादून स्थित आयुष्मान आरोग्य मन्दिर शमशेरगढ़ को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है। यह प्रमाण पत्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के तहत दिया गया। भारत सरकार की गाइड लाईन अनुसार स्वास्थ्य केंद्र शमशेरगढ़ को 1,26,000 रूपये की प्रोत्साहन धनराशि से भी सम्मानित किया जायेगा।

 

स्वाति एस भदौरिया, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा बताया गया कि भारत सरकार से नामित दो सदस्य मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा आयुष्मान आरोग्य मन्दिर शमशेरगढ़ में गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत मूल्यांकन पूर्व में किया गया था। जिसमें क्वालिटी सर्टिफिकेशन के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र में मातृत्व स्वास्थ्य, शिशु एवं बाल स्वास्थ्य, किशोर स्वास्थ्य व परिवार नियोजन आदि से जुड़ी सेवाओं का राष्ट्रीय मूल्यांकन किया गया।

 

उन्होंने बताया कि क्वालिटी एश्योरेंस मानकों के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मन्दिर शमशेरगढ़ की गुणवत्ता एवं उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने हेतु राज्य स्तर से निरंतर मेन्टरिंग एंव सहयोग प्रदान किया गया। लगभग 1.5 वर्षों से स्वास्थ्य केन्द्र में एन.क्यू.ए.एस. प्रमाणपत्र प्राप्त कराने हेतु निरन्तर प्रयास किए गये। जिला क्वालिटी एश्योरेंस टीम, स्वास्थ्य केन्द्र की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, ए.एन.एम., आशाऐं व संबंधित कर्मचारी के निरन्तर प्रयासों के परिणाम स्वरूप स्वास्थ्य केन्द्र को एन.क्यू.ए.एस. प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ।

 

क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के समस्त जनपदों की 36 स्वास्थ्य इकाईयों को सुदृढ़ किये जाने व NQAS सर्टिफिकेशन हेतु मूल्यांकनकर्ताओं की टीम द्वारा मेन्टरिंग विजिट किया गया। मेन्टरिंग विजिट का उद्देश्य स्वास्थ्य इकाइयों को सुदृढ़ करना है ताकि आमजन को गुणवत्तापूर्ण सुविधा मिल सके है।

 

वर्तमान तक प्रदेश के विभिन्न चिकित्सा इकाइयों को 11 एन.क्यू.ए.एस. प्रमाणपत्र एवं 19 लेबर रूम क्वालिटी इम्प्रूवमेंट इनिशिएटिव (LaQshya) सर्टिफिकेशन से भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया गया है। इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में वर्तमान तक प्रदेश की स्वास्थ्य इकाइयों को 4 राष्ट्रीय सर्टिफिकेशन प्राप्त हुए हैं जिनमें 1 LaQshya एवं 3 NQAS प्रमाणपत्र है। राज्य के 02 आयुष्मान आरोग्य मन्दिर को NQAS प्रमाणपत्र मिल चुका है।

 

प्रदेश में आम जनमानस को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु भविष्य में अधिक से अधिक चिकित्सा इकाईयों को गुणवत्ता प्रमाणपत्र देने के लिये निरंतर प्रयास किये जा रहे है।

You Might Also Like

अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या

मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…

43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma August 14, 2024 August 14, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article बड़ी खबर : नशे पर उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कार्रवाई…
Next Article श्रीमती सरिता ग्राम पंचायत बड़कोट ( ग्राम प्रधान) कि और से आप सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी
उत्तराखंड October 12, 2026
बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या
उत्तराखंड October 12, 2026
मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना
उत्तराखंड October 11, 2026
जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…
उत्तराखंड October 10, 2026
43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन
उत्तराखंड October 10, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?