By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बड़ी खबर : पुलिस मुठभेड़ में इनामी अपराधी गिरफ्तार…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > बड़ी खबर : पुलिस मुठभेड़ में इनामी अपराधी गिरफ्तार…
उत्तराखंडक्राइम

बड़ी खबर : पुलिस मुठभेड़ में इनामी अपराधी गिरफ्तार…

Aarti Verma
Last updated: 2025/12/11 at 3:45 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

पुलिस मुठभेड़

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख — 25,000 रुपये का इनामी शातिर अपराधी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

➡️ गदरपुर पुलिस पर चेकिंग के दौरान इनामी अपराधी ने पुलिस पर झोंका फायर

➡️ पुलिस मुठभेड़ के बाद , 25,000 का इनामी गुरबाज सिंह उर्फ मानू गिरफ्ता

➡️ कब्जे से अवैध तमंचा बरामद, 17 से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमों में वांछित

पुलिस मुठभेड़ में इनामी अपराधी गिरफ्तार

➡️ फरार और इनामी अपराधियों पर शीघ्र कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा द्वारा कड़े एवं स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे। इसी क्रम में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 10/12/2025 को देर शाम थाना गदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देशों पर गदरपुर पुलिस टीम चौकी गूलरभोज क्षेत्र में चेकिंग में लगी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को वांछित एवं फरार अपराधी गुरबाज सिंह उर्फ मानू दिखाई दिया। पुलिस की घेराबंदी होते ही आरोपित ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

कुख्यात अपराधी, क्षेत्र में दहशत का कारण
➡️ गुरबाज सिंह उर्फ मानू थाना गदरपुर से 25,000 रुपये का इनामी तथा बेहद कुख्यात अपराधी है।
स्वयं को बेताज बादशाह समझकर लोगों पर फायरिंग कर भय उत्पन्न करना उसका पुराना तरीका रहा है। वर्ष 2019 में थाना नानकमत्ता में थानाध्यक्ष पर फायरिंग की घटना भी इसी के खिलाफ दर्ज है।

गदरपुर, बाजपुर, दिनेशपुर, नानकमत्ता सहित उत्तर प्रदेश के मिलक खानम (रामपुर) थानों में इस पर 17 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, लूट, राहजनी, बलवा एवं अवैध हथियार की धाराएं शामिल हैं।

https://www.newsindia24uk.com/wp-content/uploads/2025/12/VID-20251211-WA0004.mp4
https://www.newsindia24uk.com/wp-content/uploads/2025/12/VID-20251211-WA0003.mp4

FIR का आधार

➡️ वादी बलजीत सिंह की तहरीर के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0 FIR No. 130/2025 धारा 126(2)/109/115(2)/351(2) बी.एन.एस. दर्ज है, जिसमें अभियुक्त पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग एवं धमकी देने का आरोप है।

गिरफ्तार अभियुक्त
➡️ गुरबाज सिंह उर्फ मानू पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी ग्राम कलकत्ता, थाना गदरपुर, जिला उधमसिंहनगर

बरामद माल
➡️ एक अदद अवैध तमंचा
एक मोटरसाइकिल

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी दृढ़ता और कठोरता के साथ जारी रहेगा।

You Might Also Like

साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…

मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Ssp manikant Mishra
Aarti Verma December 11, 2025 December 11, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त
Next Article 15 दिसंबर को ऋषिकेश में जिलाधिकारी सुनेंगे जनता की बात
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…
उत्तराखंड क्राइम October 31, 2026
मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
उत्तराखंड October 31, 2026
मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब
उत्तराखंड October 31, 2026
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
उत्तराखंड October 30, 2026
‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित
उत्तराखंड October 30, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?