By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा पीढ़ी को दिलायी संविधान संवत् रहने की शपथ
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा पीढ़ी को दिलायी संविधान संवत् रहने की शपथ
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा पीढ़ी को दिलायी संविधान संवत् रहने की शपथ

Aarti Verma
Last updated: 2024/11/26 at 10:54 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा पीढ़ी को दिलायी संविधान संवत् रहने की शपथ

हमारा संविधान …. हमारा ग़ौरव – रेखा आर्या

देहरादून : आज उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून के पवेलियन ग्राउंड से संविधान दिवस के अन्तर्गत पद यात्रा की ।

संविधान दिवस के अवसर पर पद यात्रा देहरादून के पवेलियन ग्राउंड से प्रारंभ होकर घंटा घर स्थित बाबा साहब भीम राव अंबेडकर पार्क पहुँची जहाँ मंत्री रेखा आर्या ने बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की ।

इसके उपरांत मंत्री रेखा आर्या ने कार्यक्रम में पहुँचे देश की युवा पीढ़ी को संविधान की शपथ दिलायी और नागरिकों को संविधान संवत् रहकर देश और प्रदेश की प्रगति में योगदान की अपील की ।

पद यात्रा से पूर्व, मंत्री रेखा आर्या ने अपने सम्बोधन में कहा संविधान दिवस संपूर्ण भारत वर्ष के लिए गौरव का दिन है और एक भारत श्रेष्ठ भारत के विचार को देते हुए संविधान रूपी ग्रंथ देने वाले बाबा साहब को समर्पित इस गौरव पूर्ण दिन को संविधान दिवस घोषित करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का भी आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने भाजपा की सरकार बन ने के उपरांत बाबा साहब को सम्मान देते हुए यह दिन उनको समर्पित किया ।

मंत्री रेखा आर्या ने बाबा साहब के जीवन के संघर्षों का ज़िक्र करते हुए कहा बाबा साहब के जन्म से देश को संविधान देने तक जिस अमानवीय व्यवहार को उन्होंने देखा बावजूद इसके उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और शिक्षा व ज्ञान को हथियार बनाकर संविधान रूपी ग्रंथ की रचना कर डाली ।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा बाबा साहब के जीवन से हमारी युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेकर सिखाना चाहिए कि मनुष्य अगर दृढ़ शक्ति और मेहनत से कार्य करे तो वे जीवन के संघर्षों पर जीत प्राप्त कर सकते हैं ।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा अगर भारत को आगे बढ़ाना है तो हम सभी को संविधान संवत् रहकर चलाना होगा तभी हमारा देश तरक़्क़ी और विकास के पाथ पर अग्रसर होगा और भारत वर्ष की अखंड भारत के तौर पर संप्रभुता बनी रहेगी ।


इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या के साथ खेल सचिव अमित सिन्हा,निदेशक युवा कल्याण प्रशांत आर्य और विभाग के आला अधिकारी, सामाजिक लोग और प्यारे बच्चे उपस्थित रहे ।

You Might Also Like

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया प्रेम और जागृति का संदेश…

लालकुआं में स्कूटी-कैंटर की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत

महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई के निर्देश

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Minister rekha aarrya
Aarti Verma November 26, 2024 November 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article रुद्रप्रयाग: घिमतोली ग्राम प्रधान को खाई से बचाया, SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया सफल रेस्क्यू…
Next Article राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को लेकर विभागीय मंत्री ने ली उच्च स्तरीय बैठक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच
उत्तराखंड October 26, 2026
79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया प्रेम और जागृति का संदेश…
उत्तराखंड October 26, 2026
लालकुआं में स्कूटी-कैंटर की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड October 26, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत
उत्तराखंड October 25, 2026
चकराता में प्रीतम सिंह के किले पर भाजपा की नजर, बॉबी पंवार की एंट्री से 2027 का मुकाबला दिलचस्प
breaking October 25, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?