By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नैनीताल शहीद स्मारक पहुंचकर राज़्य आंदोलन के शहीदों को किया नमन
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नैनीताल शहीद स्मारक पहुंचकर राज़्य आंदोलन के शहीदों को किया नमन
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नैनीताल शहीद स्मारक पहुंचकर राज़्य आंदोलन के शहीदों को किया नमन

Aarti Verma
Last updated: 2024/11/09 at 11:33 AM
Aarti Verma
Share
5 Min Read
SHARE

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नैनीताल शहीद स्मारक पहुंचकर राज़्य आंदोलन के शहीदों को किया नमन

ये वर्ष उत्तराखण्ड की आशाओं-आकांक्षाओं को पूरा करने का वर्ष है: रेखा आर्या

नैनीताल : 9 नवंबर 2024 : राज्य की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आज राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नैनीताल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने सबसे पहले शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज का दिन, पृथक राज्य के लिए किए गए संघर्ष को नमन करने का दिन है। उन्होंने जोड़ा कि यह दिन हमें स्मरण करवाता है कि अपने उत्तराखंड को प्राप्त करने के लिए हमारे राज्य आंदोलनकारियों ने कितना कुछ समर्पित किया और अपने प्राणों तक का बलिदान दिया। उनकहा कि हम पूर्ण रूप से राज्य आंदोलनकारियों की आशानुरूप उत्तराखंड बनाने हेतु प्रतिबद्ध हैं।

इसके बाद रेखा आर्या ने राज्य आंदोलनकारियों के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ऑनलाइन उद्बोधन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य स्थापना दिवस पर वर्चुअली दिया गए बधाई संदेश का भी श्रवण किया।

इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम मे विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा सुंदर प्रस्तुतियां दी गई।

अपने संबोधन में मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के बिना इस देवभूमि का कोई अस्तित्व नहीं है। पृथक राज्य की मांग के दौरान मुज़फ़्फ़रनगर, खटीमा, मसूरी गोली कांड जैसे तमाम ऐसी घटनाएं हैं जिनको सुन कर आज भी मन सिहर उठता है।

उन्होंने अपने संबोधन मे आगे जोड़ा कि हमारा उत्तराखंड आज अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। यह वर्ष उत्तराखंड के समग्र विकास को एक नए आयाम पर ले जाने का वर्ष है। ये वर्ष उत्तराखंड की आशाओं-आकांक्षाओं को पूर्ण करने का वर्ष है। ये वर्ष नव संकल्प लेने और उनकी सिद्धि को सुनिश्चित करने का वर्ष है। ये वर्ष प्रगति की नई परिभाषा लिखने का वर्ष है। यह वर्ष ‘उत्कृष्ट उत्तराखंड’ के निर्माण का वर्ष है।

मंत्री रेखा आर्या ने प्रधानमंत्री मोदी के दिए संदेश का ज़िक्र करते हुए कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री ने अपने बधाई संदेश में उत्तराखंड सरकार द्वारा लिए जा रहे सख़्त और निर्णायक कदमों की प्रशंसा की है वो हम सभी के लिए गर्व की बात है।

रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में समान नागरिक संहिता और नक़ल विरोधी क़ानून जैसे कई ऐसे निर्णायक फ़ैसले लिए हैं जिनसे प्रदेश के युवा और महिलाएं सुरक्षित व सशक्त हो रहे हैं।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सतत विकास की रैंकिंग में उत्तराखण्ड प्रथम स्थान पर आया है और हमारी सरकार प्रधानमंत्री मोदी के अनुरूप इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए प्रयासरत है।

प्रदेश में होने जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों का अपने संबोधन में ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि छोटे राज्यों को राष्ट्रीय खेलों की मेज़बानी इतनी आसानी से नहीं मिलती, यह हमारी दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि आज हमको राष्ट्रीय खेलों की मेज़बानी का गौरव प्राप्त हुआ है।

हमारी सरकार संकल्पित है कि उत्तराखण्ड को देवभूमि के साथ खेल भूमि के रूप मे भी विकसित किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य, अपनी स्थापना के रजत जयंती वर्ष में, उन्नति की स्वर्णिम आभा से दीपित होगा।

संबोधन के उपरांत मंत्री रेखा आर्या ने राज्य आंदोलनकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया।

इसके बाद मंत्री रेखा आर्या ने पशुपालन, उद्यान विभाग समेत विभिन्न संस्थाओं द्वारा लगायी गई स्टॉल्स का निरीक्षण भी किया।

इस कार्यक्रम में विधायक नैनीताल सरिता आर्या, भाजपा मंडल समिति सदस्य के॰एल॰ आर्या, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, नगर मंत्री संतोष कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेत्री शीना मेहरा, राज्य आंदोलनकारी सहित ज़िलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह और ज़िला प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद रहे।

You Might Also Like

साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…

मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Minister rekha aarrya
Aarti Verma November 9, 2024 November 9, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article रेशम विकास कार्यक्रम का समापन : देहरादून में “दून सिल्क हेरिटेज” संरक्षण परियोजना की प्रगति पर जोर
Next Article राज्य स्थापना दिवस-2024 के अवसर पर राज्यपाल, उत्तराखंड द्वारा SDRF के अधिकारियों को किया गया पुलिस पदक से सम्मानित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…
उत्तराखंड क्राइम October 31, 2026
मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
उत्तराखंड October 31, 2026
मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब
उत्तराखंड October 31, 2026
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
उत्तराखंड October 30, 2026
‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित
उत्तराखंड October 30, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?