By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड की नई खेल नीति के लिए खुला सुझाव अभियान, खिलाड़ी और आमजन भेज सकते हैं सुझाव
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड की नई खेल नीति के लिए खुला सुझाव अभियान, खिलाड़ी और आमजन भेज सकते हैं सुझाव
उत्तराखंड

उत्तराखंड की नई खेल नीति के लिए खुला सुझाव अभियान, खिलाड़ी और आमजन भेज सकते हैं सुझाव

Aarti Verma
Last updated: 2026/07/13 at 3:46 PM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

कैसी चाहिए खेल नीति, 30 जुलाई तक बताइए: रेखा आर्या

खेल विभाग को ऑनलाइन, ई-मेल और डाक के माध्यम से भेज सकते हैं अपने सुझाव

अच्छे और उपयोगी सुझाव भेजने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा

देहरादून : 13 जुलाई, उत्तराखंड की नई खेल नीति कैसी होनी चाहिए, अब यह तय करने में आम जनता भी भागीदार बनेगी। खेल विभाग ने प्रदेशवासियों से 30 जुलाई तक सुझाव मांगे हैं। खिलाड़ी, प्रशिक्षक, खेल विशेषज्ञ, खेल संघ, अभिभावक, शिक्षक, खेल प्रेमी और आम नागरिक ऑनलाइन पोर्टल, ई-मेल या डाक के माध्यम से अपने सुझाव भेज सकते हैं।

सोमवार को विधानसभा स्थित सभागार में बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि उपयोगी सुझावों को नई खेल नीति में शामिल करने पर विचार किया जाएगा, जबकि बेहतर सुझाव देने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार ऐसी खेल नीति तैयार करना चाहती है, जो प्रदेश की आवश्यकताओं के अनुरूप होने के साथ ही खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करे। उन्होंने कहा कि नीति निर्माण में जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। प्राप्त सुझावों का परीक्षण कर उपयुक्त सुझावों को नई खेल नीति में शामिल किया जाएगा।

खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों की भागीदारी से तैयार होने वाली खेल नीति उत्तराखंड में खेलों के विकास को नई दिशा देगी। इसलिए अधिक से अधिक लोगों से सुझाव भेजने की अपील की गई है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि 30 जुलाई 2026 तक प्राप्त होने वाले सुझावों पर ही विचार किया जाएगा।

बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, अपर निदेशक अजय अग्रवाल, उपनिदेशक राजेश मंमगाई, शक्ति सिंह आदि सम्मिलित हुए।

ऐसे दे सकते हैं सुझाव

ऑनलाइन :
www.khelouk.in/contact-us

ई-मेल :
info@khelouk.in

डाक से :
निदेशक, खेल विभाग,
खेल निदेशालय, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर,
थानो रोड, रायपुर,
देहरादून-248008, उत्तराखंड।

अंतिम तिथि :
30 जुलाई 2026 तक भेजे गए सुझावों पर ही विचार किया जाएगा।

You Might Also Like

बड़ी खबर : रेखा आर्य ने पति पर लगाए धोखाधड़ी और उत्पीड़न के आरोप, कैंट थाने में मुकदमा दर्ज…

हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज

विधानसभा चुनाव से पहले सभी शैडो एरिया में नेटवर्क पहुंचाने के डीएम ने दिए सख्त निर्देश

शिक्षा को आधुनिक तकनीक, नवाचार और भारतीय जीवन मूल्यों से जोड़ने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Minister rekha aarrya
Aarti Verma July 13, 2026 July 13, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article आवश्यक विद्युत एवं तकनीकी कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण, प्रदेशवासियों को पूर्ववत 24×7 मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
Next Article पूर्व डीएम सविन बंसल को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, लोकसभा सचिवालय में बने संयुक्त सचिव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

बड़ी खबर : रेखा आर्य ने पति पर लगाए धोखाधड़ी और उत्पीड़न के आरोप, कैंट थाने में मुकदमा दर्ज…
उत्तराखंड October 15, 2026
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
उत्तराखंड October 15, 2026
विधानसभा चुनाव से पहले सभी शैडो एरिया में नेटवर्क पहुंचाने के डीएम ने दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड October 15, 2026
शिक्षा को आधुनिक तकनीक, नवाचार और भारतीय जीवन मूल्यों से जोड़ने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड October 15, 2026
देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
उत्तराखंड October 15, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?