By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी: बना नया रिकॉर्ड; अभी तक 2.35 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी: बना नया रिकॉर्ड; अभी तक 2.35 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी: बना नया रिकॉर्ड; अभी तक 2.35 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

Aarti Verma
Last updated: 2026/08/27 at 11:26 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी: बना नया रिकॉर्ड; अभी तक 2.35 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

खेल मंत्री ने कहा कि प्रतियोगिता में अधिक से अधिक प्रतिभावान खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने हर ब्लॉक से अधिक से अधिक खिलाड़ियों का पंजीकरण कराने पर जोर दिया और आयोजन की तैयारियों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खिलाड़ियों के पंजीकरण ने इस वर्ष नया रिकॉर्ड कायम किया है। अब तक 2.35 लाख से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को सचिवालय स्थित एनआईसी सभागार से सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को प्रतियोगिता से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए

खेल मंत्री ने कहा कि प्रतियोगिता में अधिक से अधिक प्रतिभावान खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने हर ब्लॉक से अधिक से अधिक खिलाड़ियों का पंजीकरण कराने पर जोर दिया और आयोजन की तैयारियों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। साथ ही जिला योजना से प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बजट बढ़ाने को कहा, ताकि खिलाड़ियों के रहने, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से की जा सकें

बैठक में बताया गया कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के लिए करीब 1.62 लाख खिलाड़ियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। इसके मुकाबले इस वर्ष अब तक 2.35 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त है, ऐसे में संख्या में और इजाफा होने की संभावना है।

इस वर्ष प्रतियोगिताओं में 8 से 14 वर्ष तथा 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। महिला ओपन वर्ग में 20 से 25 वर्ष तक की महिलाएं भी प्रतिभाग कर सकेंगी। इसके अलावा दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए भी अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतियोगिताओं के आयोजन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी जाएं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और उनकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

You Might Also Like

बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या

मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…

43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन

मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news, Minister rekha aarrya
Aarti Verma August 27, 2026 August 27, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article बदरीनाथ हाईवे पर भारी बोल्डर गिरने से 20 मीटर सड़क ध्वस्त, यातायात ठप
Next Article 1100 से अधिक स्कूलों के 1.75 लाख छात्रों से DGP का सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा के दिए टिप्स
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या
उत्तराखंड October 12, 2026
मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना
उत्तराखंड October 11, 2026
जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…
उत्तराखंड October 10, 2026
43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन
उत्तराखंड October 10, 2026
मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण
उत्तराखंड October 10, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?