By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मुख्यमंत्री का संकल्पः प्रदेश के दूरस्थ गांवों की प्रत्येक समस्या का मौके पर समाधान
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री का संकल्पः प्रदेश के दूरस्थ गांवों की प्रत्येक समस्या का मौके पर समाधान
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री का संकल्पः प्रदेश के दूरस्थ गांवों की प्रत्येक समस्या का मौके पर समाधान

Aarti Verma
Last updated: 2026/01/06 at 4:19 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

प्रशासन गांव की ओरः न्याय पंचायत श्यामपुर में एसडीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्या, 60 में से 17 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

श्यामपुर बहुउद्देशीय शिविरः 1292 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ

मुख्यमंत्री का संकल्पः प्रदेश के दूरस्थ गांवों की प्रत्येक समस्या का मौके पर समाधान

समस्या का समाधान ही हमारी प्रथम प्राथमिकता-एसडीएम मेहरा

देहरादून : 6 जनवरी,2026,
“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को न्याय पंचायत श्यामपुर की ग्राम पंचायत खदरीखड़कमाफ में उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 60 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 17 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।

इस अवसर पर ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, दर्जाधारी राज्यमंत्री मधु भट्ट, दर्जाधारी मंत्री सुरेंद्र मोगा एवं उप जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा तीन महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट तथा 10 लाभार्थियों को बेबी किट वितरित की गई। साथ ही, विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

शिविर में न्याय पंचायत श्यामपुर सहित ऋषिकेश, गढ़ी मेहचक, गुमानीवाला, विस्थापित, रायवाला एवं भटोवाला क्षेत्र के ग्रामीणों ने भूमि, सड़क, पेयजल, समाज कल्याण एवं विद्युत से संबंधित समस्याएँ प्रस्तुत कीं। इनमें ग्राम्य विकास विभाग की 2, राजस्व विभाग की 15, विद्युत विभाग की 6, बैंकिंग विभाग की 1, लोक निर्माण विभाग की 1, पेयजल विभाग की 2, सिंचाई विभाग की 7, कृषि विभाग की 1, शिक्षा विभाग की 2, समाज कल्याण विभाग की 1, परिवहन विभाग की 3, वन विभाग की 6, बाल विकास विभाग की 1, पंचायती राज विभाग की 2, राष्ट्रीय राजमार्ग की 2, जिला पंचायत की 2, पशुपालन विभाग की 2, गृह विभाग की 2, श्रम विभाग की 1 तथा पर्यावरण विभाग की 1 शिकायत शामिल थीं।

बहुउद्देशीय शिविर में कुल 1292 लोगों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 170, होम्योपैथिक विभाग द्वारा 82 तथा आयुर्वेद विभाग द्वारा 26 लोगों की स्वास्थ्य जाँच कर निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। पशुपालन विभाग ने 259 कृषकों को पशु औषधियां उपलब्ध कराईं।

राजस्व विभाग द्वारा आय, हैसियत, चरित्र प्रमाण पत्र एवं प्रधानमंत्री किसान योजना से संबंधित कुल 36 प्रमाण पत्र जारी किए गए। कृषि विभाग द्वारा 45 तथा उद्यान विभाग द्वारा 18 किसानों को कृषि यंत्र, बीज एवं पीएम किसान निधि का लाभ प्रदान किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 60 पात्र लाभार्थियों को वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन स्वीकृत की गई। जिला पूर्ति विभाग द्वारा 11 राशन कार्ड धारकों की केवाईसी कराई गई। इसके अतिरिक्त एनआरएलएम के अंतर्गत 107, डेयरी विभाग के 45, सहकारिता विभाग के 50, विद्युत विभाग के 43 तथा रीप परियोजना के अंतर्गत 93 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

शिविर में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, दर्जाधारी राज्यमंत्री मधु भट्ट, दर्जाधारी मंत्री सुरेंद्र मोगा, कनिष्ठ प्रमुख डोईवाला बीना चौहान, जिला पंचायत सदस्य विनीता रतूड़ी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीषा पडियार, रुकमा व्यास, किशोर पैन्यूली, ग्राम प्रधान आशीष रांगड़, संगीता थपलियाल, विजय लक्ष्मी पंवार, शकुंतला बिष्ट, सुषमा बिष्ट, मीना रतूड़ी, संगीता राणा सहित उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा, खंड विकास अधिकारी परशुराम सकलानी, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

 

You Might Also Like

पौड़ी गढ़वाल : पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण

देहरादून के सभी 100 वार्डों में उचित दर दुकानों की होगी जांच, एक सप्ताह में मांगी आख्या

सड़कों की मरम्मत में देरी पर अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी: सीएम धामी

उत्तराखंड विधानसभा का तृतीय सत्र 27 अक्टूबर से गैरसैंण में होगा शुरू

बिग न्यूज़ : दून क्लब के हांडी रेस्टोरेंट पर कार्रवाई, बासी खाद्य सामग्री मिलने पर बंद कराया…

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami
Aarti Verma January 6, 2026 January 6, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article गुणवत्ता आधारित संस्कृति को बढ़ावा देना जरूरी – मुख्यमंत्री
Next Article Uttarkashi: गुराड़ी में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, तीन परिवारों के मकान जले, पशुओं की जलने से मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

पौड़ी गढ़वाल : पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
उत्तराखंड October 14, 2026
देहरादून के सभी 100 वार्डों में उचित दर दुकानों की होगी जांच, एक सप्ताह में मांगी आख्या
उत्तराखंड October 14, 2026
सड़कों की मरम्मत में देरी पर अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी: सीएम धामी
उत्तराखंड October 14, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का तृतीय सत्र 27 अक्टूबर से गैरसैंण में होगा शुरू
उत्तराखंड October 14, 2026
बिग न्यूज़ : दून क्लब के हांडी रेस्टोरेंट पर कार्रवाई, बासी खाद्य सामग्री मिलने पर बंद कराया…
उत्तराखंड October 13, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?