By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: CM धामी ने रक्षाबंधन पर दी बहनों को सौगात, रोडवेज बसों में कर सकेंगी मुफ्त सफर, देखिए आदेश…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > CM धामी ने रक्षाबंधन पर दी बहनों को सौगात, रोडवेज बसों में कर सकेंगी मुफ्त सफर, देखिए आदेश…
उत्तराखंड

CM धामी ने रक्षाबंधन पर दी बहनों को सौगात, रोडवेज बसों में कर सकेंगी मुफ्त सफर, देखिए आदेश…

Aarti Verma
Last updated: 2024/08/10 at 3:20 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

CM धामी ने रक्षाबंधन पर दी बहनों को सौगात, रोडवेज बसों में कर सकेंगी मुफ्त सफर, देखिए आदेश…

 

उत्तराखंड : हर साल की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा बंधन पर बहनों को दी सौगात । रक्षाबंधन के दिन महिलाएं उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त कर सकेंगी सफर। उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) सीपी कपूर ने जारी किए आदेश। उत्तराखंड परिवहन निगम की तरफ से जारी आदेश में साफ किया गया है कि रक्षाबंधन के दिन उत्तराखंड राज्य के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम बसों में महिलाएं करेंगी फ्री सफर ।सफ़र के दौरान नही लिया जायेगा कोई किराया ।

 

रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को प्रदेश के अन्दर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत-प्रतिशत छूट प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में।

 

उपर्युक्त विषयक अपर सचिव, परिवहन विभाग, उत्तराखण्ड शासन के पत्र संख्या 230840 /2004/-33674/183/IX/2008, 07.08.2024 के द्वारा निगम मुख्यालय को अवगत कराया गया है कि सम्यक विचारोपरान्त शासन स्तर पर गत वर्ष की भांति वर्ष-2024 में भी रक्षाबंधन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अन्दर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत-प्रतिशत की छूट प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।

 

उक्त पत्र के द्वारा रक्षाबन्धन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अन्दर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत-प्रतिशत की छूट प्रदान कर निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निःशुल्क यात्रा सुविधा के फलस्वरूप आने वाले व्ययभार की प्रतिपूर्ति शासन द्वारा की जायेगी।

 

अतः शासन के उपरोक्त निर्देशों के अनुपालन में आपको निर्देशित किया जाता है कि आप अपने-अपने अधीनस्थ डिपोज के चालकों / परिचालकों को निर्देश जारी कर दें कि वह रक्षाबंधन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अन्दर एवं उत्तराखण्ड से उत्तराखण्ड जाने में यदि उत्तर प्रदेश का भू-भाग भी पडता है तो उस पर भी उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित साधारण बसों के किराये में शत-प्रतिशत की छूट प्रदान कर निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करें। परिचालक द्वारा ई-टिकट मशीन से (Raksha Bandhan Ladies) अथवा लगेज बुक से (कहां से कहां तक लिखकर) गन्तव्य का टिकट बनाया जाये तथा धनराशि के स्थान पर शून्य अंकित किया जाए एवं उसकी प्रविष्टी मार्गपत्र में अंकित की जाए।

 

 

 

 

इस प्रकार रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को प्रदान की गयी निःशुल्क यात्रा सुविधा का विवरण डिपोज में अलग पंजिका में रखा जाए तथा रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को डिपोवार उपलब्ध करायी गयी निःशुल्क यात्रा सुविधा का आगणन तैयार कर मण्डलीय प्रबन्धक (संचालन) के माध्यम से मुख्यालय में लेखा शाखा के डयूज अनुभाग को यथाशीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्वित करें ताकि उसकी प्रतिपूर्ति मांग शासन को भेजी जा सके।

 

उक्त आदेश का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए तथा आदेश की एक-एक प्रति डिपो के नोटिस बोर्ड पर चालकों/परिचालकों के अवलोकनार्थ प्रदर्शित की जाए।

You Might Also Like

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…

43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन

मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण

रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण

सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma August 10, 2024 August 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article गढ़वाल से पाबौ की ज्योति करेगी दिल्ली में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व…
Next Article बड़ी ख़बर : भट्टा फॉल से 500 मीटर ऊपर वाहन की डिवाइडर से टकराने से दुर्घटना, पांच घायल…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…
उत्तराखंड October 10, 2026
43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन
उत्तराखंड October 10, 2026
मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण
उत्तराखंड October 10, 2026
रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण
उत्तराखंड October 9, 2026
सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार
उत्तराखंड October 9, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?