By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: शीघ्र प्रारंभ होगा बिहटा – औरंगाबाद रेल लाइन का निर्माण कार्य
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > breaking > शीघ्र प्रारंभ होगा बिहटा – औरंगाबाद रेल लाइन का निर्माण कार्य
breaking

शीघ्र प्रारंभ होगा बिहटा – औरंगाबाद रेल लाइन का निर्माण कार्य

Aarti Verma
Last updated: 2024/01/06 at 3:29 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

शीघ्र प्रारंभ होगा बिहटा – औरंगाबाद रेल लाइन का निर्माण कार्य

रफीगंज और गुरारू में रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन फरवरी में

मंडल संसदीय समिति की बैठक में सांसद सुशील कुमार सिंह ने रखी कई
ट्रेनों के ठहराव की मांग

( विशेष संवाददाता )
औरंगाबाद । बहुप्रतीक्षित बिहटा – औरंगाबाद रेल लाइन का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा और ज्यादा संभावना है कि लोकसभा चुनाव के पहले इसका विधिवत शिलान्यास – कार्यारंभ भी सम्पन्न होगा । इस बात की सूचना आज यहां मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में मंडल संसदीय समिति की बैठक में औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह की ओर से बिहटा – औरंगाबाद रेल लाइन का काम शीघ्र शुरू करने के सवाल पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने दी ।
सांसद श्री सिंह ने बैठक में भाग लेने के बाद बताया कि बिहटा – औरंगाबाद रेल लाइन के सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है और इसका निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा । इससे औरंगाबाद तथा अरवल जिला मुख्यालय रेल से सीधे तौर पर जुड़ जाएंगे और सैकड़ों गांवों को रेल सुविधा सुलभ होगी । उन्होंने बताया कि रफीगंज और गुरारू में रेलवे ओवर ब्रिज फरवरी माह में चालू कर दिया जाएगा । इससे इस इलाके में आवागमन में नागरिकों को सुविधा होगी ।
श्री सिंह ने बताया कि गया से अयोध्याधाम के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस शीघ्र चलने लगेगी । इसके लिए जरूरी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है और इसे पूरा होते ही यात्रियों को इस महत्वपूर्ण ट्रेन की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी ।
सांसद ने बताया कि अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट सेवा 10 जनवरी से प्रारंभ हो जाएगी । इसी दिन इसका उद्घाटन किया जाएगा । उन्होंने बताया कि बैठक में फेसर स्टेशन पर सियालदह एक्सप्रेस , जाखिम स्टेशन पर दून एक्सप्रेस , सियालदह एक्सप्रेस , रफीगंज में एकात्मकता एक्सप्रेस का रोजाना ठहराव सुनिश्चित करने का सवाल उठाया । साथ ही रफीगंज में मुंबई हावड़ा मेल , जोधपुर एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की ।
सांसद ने बताया कि अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन पर कालका मेल शिप्रा एक्सप्रेस , देवघर – पुणे एक्सप्रेस के ठहराव की आवश्यकता पर उन्होंने बल दिया है । इसके अलावा देवरिया रामनरेश सिंह हाल्ट पर प्लेटफार्म के निर्माण के अलावा यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी की मांग की । उन्होंने अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन से दिन में 10 बजे से 4 बजे के बीच गया के लिए कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं होने की समस्या की ओर रेल अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया और कहा कि इस अवधि में ट्रेन की सुविधा उपलब्ध होना आवश्यक है ।
श्री सिंह ने बैठक में अनुग्रह नारायण रोड , जाखिम , रफीगंज , गुरारू , इस्माइलपुर , बघोई आदि स्टेशनों पर यात्रियों की समस्याओं का जिक्र करते हुए यहां सुविधाएं बढ़ाने की मांग की ।

You Might Also Like

धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज

कांवड़ मेला-2026: कांगड़ा घाट पर SDRF की सतर्कता से टलीं सात बड़ी दुर्घटनाएं, गंगा में डूब रहे 07 श्रद्धालुओं का सकुशल रेस्क्यू

ब्रेकिंग न्यूज़ : NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा- “देश के युवाओं का भविष्य सर्वोपरि”

कोरोनेशन अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, पीआरओ पर कार्रवाई और संयुक्त जांच समिति गठित

देवभूमि के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा, मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में NSG ने रचा इतिहास

TAGGED: Aurangabad
Aarti Verma January 6, 2024 January 6, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने की परिवहन विभाग की समीक्षा
Next Article विशेषज्ञ चिकित्सकों की 65 साल में होगी सेवानिवृत्तिः डॉ. धन सिंह रावत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या
उत्तराखंड October 12, 2026
मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना
उत्तराखंड October 11, 2026
जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…
उत्तराखंड October 10, 2026
43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन
उत्तराखंड October 10, 2026
मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण
उत्तराखंड October 10, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?