By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: देहरादून- छिबरो पावर हाउस के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 2 घायल, 1 की मौत…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > देहरादून- छिबरो पावर हाउस के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 2 घायल, 1 की मौत…
उत्तराखंड

देहरादून- छिबरो पावर हाउस के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 2 घायल, 1 की मौत…

Aarti Verma
Last updated: 2024/11/13 at 1:34 PM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून- छिबरो पावर हाउस के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एसडीआरएफ ने दो घायलों को निकाला सुरक्षित

 

आज 13 नवम्बर 2024 को सिटी कंट्रोल रूम देहरादून से सूचना प्राप्त हुई कि छिबरो पावर हाउस के पास एक ऑल्टो कार (UK12C 3803) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। कार में तीन लोग सवार थे, और तत्काल रेस्क्यू की आवश्यकता थी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट डाकपत्थर से टीम, अपर उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में, आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

 

 

 

दुर्घटनाग्रस्त ऑल्टो कार कालसी से कोटि की ओर जा रही थी जब यह अनियंत्रित होकर छिबरो पावर हाउस के पास 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में जयपाल (32 वर्ष, निवासी दोऊ, थाना कालसी), अंकित (25 वर्ष, निवासी जामना, तहसील कमरो, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश) और ताशी चौहान (4 वर्ष) घायल हो गए थे।

 

एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में खाई में उतरकर स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को बाहर निकाला। चूंकि पहाड़ी मार्ग से सड़क तक पहुंचने में अधिक समय लगता, एसडीआरएफ के फ्लड एक्सपर्ट जवानों ने सूझबूझ के साथ टोंस नदी के मार्ग का उपयोग कर घायलों को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित स्थान तक पहुँचाया।

 

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अंकित को अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि जयपाल और ताशी को गम्भीर हालत में इलाज के लिए भेजा गया।

You Might Also Like

बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…

अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या

मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, SDRF
Aarti Verma November 13, 2024 November 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article डिटॉल स्कूल रेडियो पॉडकास्टः बच्चों में पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने की मुहिम
Next Article केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में मंत्री रेखा आर्या ने तेज किया प्रचार, कहा- सनातन विरोधी कांग्रेस को इसबार फिर सबक़ सिखाएगी केदारनाथ की जनता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…
उत्तराखंड October 12, 2026
अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी
उत्तराखंड October 12, 2026
बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या
उत्तराखंड October 12, 2026
मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना
उत्तराखंड October 11, 2026
जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…
उत्तराखंड October 10, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?