By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: देहरादून : पैथोलॉजी लैबों में स्वास्थ्य विभाग का छापा, 2 लैबों को नोटिस जारी…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > देहरादून : पैथोलॉजी लैबों में स्वास्थ्य विभाग का छापा, 2 लैबों को नोटिस जारी…
उत्तराखंड

देहरादून : पैथोलॉजी लैबों में स्वास्थ्य विभाग का छापा, 2 लैबों को नोटिस जारी…

Aarti Verma
Last updated: 2024/07/06 at 2:52 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

 

सी0एम0ओ0 के निर्देश पर देहरादून में पैथोलॉजी लैबों के औचक निरीक्षण

 

दो लैबों को जारी किया गया नोटिस,  समस्त लैबों को ब्लड कलेक्शन सेंटर की सूची जमा करने के निर्देश

 

शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजय जैन के निर्देश पर जनपद में संचालित पैथोलॉजी लैबों के औचक निरीक्षण किये गये। क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट सेक्शन की टीम द्वारा देहरादून में संचालित डॉ0 संजना नौटियाल पैथोलॉजी लैब, सी0एम0आई0 हॉस्पिटल में संचालित पैथोलॉजी लैब, मॉडर्न पैथोलॉजी लैब, सुश्रुत हॉस्पिटल में संचालित टाटा वन एमजी ब्लड कलेक्शन सेंटर, अवस्थी पैथोलॉजी लैब में जाकर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी लैबों से पंजीकरण प्रमाणपत्र, पैथोलॉजिस्ट, लैब टैक्नीशियन और ब्लड कलेक्शन सेंटर की जानकारी मांगी गयी।

 

 

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, (सी0ई0ए0) डॉ0 सी0एस0 रावत ने जानकारी दी कि निरीक्षण के दौरान सुश्रुत हॉस्पिटल में संचालित टाटा वन एमजी ब्लड कलेक्शन सेंटर के पास क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट के अंतर्गत पंजीकरण का प्रमाण नहीं पाया गया तथा लैब टैक्नीशियन नही होने पर लैब को नोटिस जारी किया गया। अवस्थी पैथोलॉजी लैब में निरीक्षण के दौरान, वहां कार्यरत लैब टैक्नीशियन का पंजीकरण पैरामेडिकल कॉंसिल में ना होने के कारण नोटिस जारी किया गया।

 

डॉ0 संजना नौटियाल पैथोलॉजी लैब, सी0एम0आई0 हॉस्पिटल में संचालित पैथोलॉजी लैब को कलेक्शन सेंटर से संबधित सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये तथा डेंगू जांच से संबंधी दिशा निर्देश दिये गये।

 

वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजय जैन ने बताया कि मा0 स्वास्थ्य मंत्री जी के निर्देश पर जनपद के समस्त लैबों को निर्देश जारी किये गये हैं कि वे अपने समस्त ब्लड कलेक्शन सेंटर की सूची विभाग को अवलंब उपलब्ध करायेंगे। समस्त लैब तथा ब्लड कलेक्शन सेंटर सी0ई0ए0 एक्ट में अनिवार्य रूप से पंजीरकृत किय जायेंगे। सभी लैबों को जांच एवं उनके नियत दरों की सूची अपने संस्थान में चस्पा करनी होगी। डॉ0 जैन ने बताया कि सभी लैबों को निर्देश जारी किये गये हैं कि मरीजों की अनावश्यक जांच ना कराएं तथा नियमानुसार नियत शुल्क से अधिक ना लें। निर्देशों का उल्लंघन किये जाने पर क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

You Might Also Like

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…

43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन

मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण

रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण

सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma July 6, 2024 July 6, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून: बंद दुकानों में आग लगने की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड ने त्वरित कार्रवाई की, आग पर पाया काबू…
Next Article आज इसलिए मनाते है ‘अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस’, जानिए इसका महत्व
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…
उत्तराखंड October 10, 2026
43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन
उत्तराखंड October 10, 2026
मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण
उत्तराखंड October 10, 2026
रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण
उत्तराखंड October 9, 2026
सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार
उत्तराखंड October 9, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?