By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मुख्यमंत्री दुर्गम प्रथम के संकल्प को आगे बढ़ाते डीएम सविन; डीएम ने दूरस्थ क्षेत्र लाखामंडल में बहुउद्देशीय शिविर लगाकर सुनी जन समस्याएं
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री दुर्गम प्रथम के संकल्प को आगे बढ़ाते डीएम सविन; डीएम ने दूरस्थ क्षेत्र लाखामंडल में बहुउद्देशीय शिविर लगाकर सुनी जन समस्याएं
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री दुर्गम प्रथम के संकल्प को आगे बढ़ाते डीएम सविन; डीएम ने दूरस्थ क्षेत्र लाखामंडल में बहुउद्देशीय शिविर लगाकर सुनी जन समस्याएं

Aarti Verma
Last updated: 2025/05/14 at 2:07 PM
Aarti Verma
Share
6 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री दुर्गम प्रथम के संकल्प को आगे बढ़ाते डीएम सविन; डीएम ने दूरस्थ क्षेत्र लाखामंडल में बहुउद्देशीय शिविर लगाकर सुनी जन समस्याएं।

यमुना किनारे बसे सुदूरवर्ती क्षेत्र लाखामंडल में लगा डीएम दरबार,

शिविर में दर्ज 76 शिकायतों में से अधिकांश का मौके पर किया निस्तारण।

591 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, 15 आयुष्मान कार्ड और 01 दिव्यांग प्रमाण पत्र मौके पर निर्गत।

कृषि विभाग के लाभार्थियों को 3 लाख 4 हजार के चेक वितरण

वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं की समस्या का हो प्राथमिकता पर समाधान – डीएम

अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ।

मुख्यमंत्री के संकल्प और जन विश्वास को कायम रखना प्राथमिकता-डीएम।

सरल स्वभाव, जनहित में त्वरित एक्शन और  कडे निर्णय की कार्यशैली के लिए जाने जाते है डीएम सविन बंसल।

देहरादून। 14 मई, 2025 
सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जन समस्याओं का सुगमता से निराकरण हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में बुधवार को दूरस्थ क्षेत्र अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज लाखामंडल में वृहद बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने 76 समस्याएं एवं शिकायत दर्ज की। जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया तथा विभाग एवं शासन स्तर की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। शिविर में 591 से अधिक लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, 15 आयुष्मान कार्ड, 01 दिव्यांग एवं अन्य प्रमाण पत्र मौके पर निर्गत करने के साथ ही क्षेत्रवासियों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने शिविर में लगे स्टॉलों का निरीक्षण भी किया और जनता से विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने का आवाहन किया।

जिलाधिकारी ने सभी समस्याएं और शिकायतें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेकर समय पर उनका निस्तारण किया जाए। किसी भी स्तर पर कोई भी शिकायत अनावश्यक लंबित न रहे।

शिविर में ग्राम धौरा पुडिया, नाडा गढसार, लावडी, दतरोटा, गुठार, कांडोई, कांडी, चामागाथा, लाखामंडल आदि गांवों के ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, सिंचाई नहर, दैवीय आपदा में क्षतिग्रस्त संपत्तियों का निर्माण, जन्म प्रमाण पत्र, आर्थिक सहायता, प्रतिकर आदि से जुड़ी समस्याएं रखी।

लाखामंडल से नाडा और गोराघाटी से लाखामंडल मोटर मार्ग जगह जगह क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही में हो रही समस्या और लाखामंडल से चकराता मोटर मार्ग का डामरीकरण करण न होने की समस्या पर लोनिवि के अधिकारियों ने बताया मोटर मार्ग सुधारीकरण की कारवाई चल रही है। कुन्ना डाटा मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से बाग क्षति मुआवजे को 1 वर्ष से चक्कर काट रहे पीतांबर दत्त प्रकरण पीडब्ल्यूडी और डीएचओ को 10 दिन के भीतर जॉइंट रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वही क्षेत्रवासियों ने लाखामंडल से चकराता तक रोडवेज बस लागाने और न्याय पंचायत रेगेऊ में कृषि बीज निवेश केंद्र स्थापित करने की मांग भी रखी। सिंचाई नहरों को लेकर क्षेत्रवासियों ने अधिकांश शिकायतों को देखते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को तत्काल शिकायतों का निस्तारण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी समस्याएं सुनी और उनका निराकरण किया। शिविर में जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के लाभार्थियों को 3 लाख 4 हजार के चेक वितरण भी किए।

शिविर में लगे आयुर्वेदिक एवं यूनानी स्टॉल पर 96, एलोपैथिक चिकित्सकों ने 495 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरण के साथ ही 15 आयुष्मान कार्ड और 01 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया गया।  समाज कल्याण द्वारा 10 वृद्धावस्था व 02 दिव्यांगजनों की पेंशन स्वीकृत, 05 यूडीआईडी, 30 वृद्धजनों को सहायक उकरण, 02 दिव्यांग व्हीलचेयर सहित कमर वेल्ट, नी बेल्ट आदि सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। पंचायती राज विभाग द्वारा 23 परिवार रजिस्टर की नकल, 08 निरस्तीकरण प्रणाम पत्र, 08 राशन कार्ड निरस्तीकरण,19 नए राशनकार्ड के आवेदन लेने के साथ ही 17 जन्म-मृत्यु प्रणाम पत्र सहित 75 लोगों को लाभान्वित किया गया। राजस्व विभाग ने 10 आय, जाति, स्थाई प्रमाण पत्र निर्गत किए।

कृषि विभाग द्वारा 61 लोगों को पीएम किसान सम्मान निधि, कृषि यंत्र व रसायन और उद्योग विभाग द्वारा 31 लोगों औद्यानिक औजार, सब्जी बीज, कीटनाशक दवाइयां वितरित की गई। पशुपालन ने 25 पशुपालकों को पशु बीमारी की रोकथाम हेतु निःशुल्क दवा वितरित की गयी। सहकारिता विभाग ने 07, पर्यटन विभाग ने 09 लाभार्थियों तथा श्रम विभाग के माध्यम से 30 श्रमिको के श्रम कार्ड का पंजीकरण व नवीनीकरण किया गया। बाल विकास ने 06 महालक्ष्मी किट, 12 किशोरी किट व 09 बेबी किट का वितरण किया।

पूर्ति विभाग ने राशन कार्ड संबधी 19 शिकायतों का निस्तारण तथा सेवायोजन ने 54 युवाओंं की करियर्स काउंसलिंग और वन विभाग द्वारा वनाग्नि रोकथाम की जानकारी दी गई। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। मंच संचालन लाखामंडल समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व बीडीसी सदस्य सुशील गौढ द्वारा किया गया।

शिविर में उपाध्यक्ष जनजाति सलाहकार परिषद गीताराम गौढ, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट हर्षिता सिंह, एसडीएम सोहन सिंह रांगड, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मुनोज कुमार शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढौंडियाल सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बडी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

You Might Also Like

साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…

मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news, Dm savin bansal
Aarti Verma May 14, 2025 May 14, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article CM धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
Next Article एसएसपी मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देशानुसार ऊधमसिंहनगर पुलिस की नशा तस्करों पर डबल स्ट्राइक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…
उत्तराखंड क्राइम October 31, 2026
मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
उत्तराखंड October 31, 2026
मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब
उत्तराखंड October 31, 2026
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
उत्तराखंड October 30, 2026
‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित
उत्तराखंड October 30, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?