By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: डीएम के निर्देश, सक्षम विभागों के अधिकारी हर वक्त फील्ड में तैनात
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > डीएम के निर्देश, सक्षम विभागों के अधिकारी हर वक्त फील्ड में तैनात
उत्तराखंड

डीएम के निर्देश, सक्षम विभागों के अधिकारी हर वक्त फील्ड में तैनात

Aarti Verma
Last updated: 2025/09/02 at 2:32 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून में दो दिनों से भारी बारिश, अलर्ट मोड में जिला प्रशासन,

हर ब्लाक, तहसील में मौजूदा स्थिति पर प्रशासन की नजर, डीएम ले रहे पल पल का अपडेट

डीएम के निर्देश, सक्षम विभागों के अधिकारी हर वक्त फील्ड में तैनात।

क्यूआरटी के साथ जलभराव वाले स्थानों पर डी-वाटरिंग पंप सक्रिय

देहरादून : 2 सितंबर,2025,
देहरादून में विगत दो दिनों से भारी बारिश का कहर जारी है। इसको देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन पूरी सजगता के साथ दिन रात अलर्ट है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर नदी नालों के किनारे रह रहे लोगों को सजग कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर बने रहने की सलाह दी जा रही है। जिले के सभी स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्रों को एहतियातन 01 और 02 सितंबर को बंद रखा गया। जिलाधिकारी के निर्देशों पर अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा प्रत्येक तहसील और विकासखंडों में मौजूदा हालात की पल-पल जानकारी ले रहे है। सभी तहसील एवं ब्लाक में अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है।

जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार त्रिवेणी घाट में गंगा नदी वर्तमान में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जबकि यमुना और टोंस नदी खतरे के निशान से नीच है। यहां पर लोगों को नदी किनारे न जाने और नदी से दूर सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी जा रही है। वहीं वर्षा के आंकड़ों पर नजर डाले तो चकराता में 35 एमएम, कालसी में 32 एमएम, हाथीबडकला में 21.5 एमएम, मसूरी में 36.5 एमएम, यू-कास्ट में 40.5 एमएम, कोटी में 46 एमएम, मालदेवता में 22.5 एमएम, मोहकमपुर में 26 एमएम, जौलीग्रांट में 28.5 एमएम, रायवाला में 18.5 एमएम और विकासनगर में 15.5 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई। जलभराव से संबधित 106 मामलों में से 104 का निस्तारण कर लिया गया है।

भारी बारिश के चलते त्यूनी चकराता रोटा खड्ड मोटर मार्ग किलोमीटर 44 व 45 में बंद हो गया था, जिसे खोलने का काम जारी है। जिले के सभी राज्य मार्ग और जिला मार्ग सुचारू बने हुए है। लेकिन 30 ग्रामीण मार्ग बारिश के कारण अवरुद्ध हुए है, जिन्हें सुचारू करने के लिए पीएमजीएवाई और लोनिवि द्वारा कार्रवाई जारी है। सभी तहसीलों में विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति सुचारू बनी हुई है।

जिलाधिकारी ने निर्देशों पर नगर निगम क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम हरिगिरी और एसडीएम कुमकुम जोशी की अध्यक्षता संबंधित विभागों के सहयोगी अधिकारियों को शामिल करते हुए त्वरित प्रतिक्रिया टीमें (क्यूआरटी) तैनात है। क्यूआरटी द्वारा जलभराव क्षेत्रों का नियमित जायजा लिया जा रहा है। प्रमुख चौक चौराहों पर जलभराव की समस्या से निपटने के लिए 17 हाई प्रेशर डीवाटरिंग पंप लगाए गए है। क्यूआरटी  के पास डी-वाटरिंग पंप होने से रिस्पांस टाइम कम हुआ है। जहां पर भी जलभराव की समस्या मिलती है, वहां पर क्यूआरटी अपने संसाधनों के साथ मौके पर त्वरित रिस्पांस कर राहत पहुंचाने में जुटी है।

You Might Also Like

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…

अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dm savin bansal
Aarti Verma September 2, 2025 September 2, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article खिलाड़ियों को अब 400 रुपए मिलेगा भोजन भत्ता : रेखा आर्या
Next Article 13 महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार : रेखा आर्या
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला
उत्तराखंड October 19, 2026
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…
उत्तराखंड October 19, 2026
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
उत्तराखंड October 19, 2026
सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड क्राइम October 19, 2026
देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?