By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: डीएम के निर्देश, जलजमाव क्षेत्रों में क्यूआरटी की रेगुलर गस्त, समस्या पर त्वरित रिस्पांस व निस्तारण जारी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > डीएम के निर्देश, जलजमाव क्षेत्रों में क्यूआरटी की रेगुलर गस्त, समस्या पर त्वरित रिस्पांस व निस्तारण जारी
उत्तराखंड

डीएम के निर्देश, जलजमाव क्षेत्रों में क्यूआरटी की रेगुलर गस्त, समस्या पर त्वरित रिस्पांस व निस्तारण जारी

Aarti Verma
Last updated: 2025/08/02 at 11:22 AM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

जल भराव क्षेत्रों से पानी की निकासी में उपयोगी साबित हो रहे जिला प्रशासन के हाई प्रेशर डी-वाटरिंग पंप,

संवेदनशील चौक, चौराहे और जंक्शन पर क्रियाशील, 17 डी-वाटरिंग पम्प्स

शहरी इलाकों में जलभराव समस्या से मिली राहत, आवागमन बना सुगम,

डीएम के निर्देश, जलजमाव क्षेत्रों में क्यूआरटी की रेगुलर गस्त, समस्या पर त्वरित रिस्पांस व निस्तारण जारी।

देहरादून। 02 अगस्त, 2025

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर शहरी इलाकों में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन तत्परता से जुटा है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर नगर निगम क्षेत्र को 12 भागों में विभाजित किया गया है। जलभराव की निगरानी के लिए 03 क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया टीमें) गठित है। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम हरिगिरी और एसडीएम कुमकुम जोशी को इन क्यूआरटी का नोडल बनाया गया है। सड़कों पर क्रोनिक भूस्खलन वाले क्षेत्रों की तर्ज पर जल भराव वाले क्षेत्रों में भी मैनपावर और मशीनरी तैनात की गई है। जिससे रिसपोस टाइम कम कर समस्या का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

प्रमुख चौक, चौराहे और जंक्शन पर कारगर साबित हो रहे डी-वाटरिंग पंप

जिला प्रशासन ने प्रिंस चौक, बल्लपुर चौक, पंडितवारी, सीमाद्वार, कैंट एरिया, आईटी पार्क, सहस्रधारा रोड़, 06 नंबर पुलिया, रिस्पना, कैचमेंट, अधोईवाला, कांवली रोड़, चंद्रबनी, आईएसबीटी, बंगाली कोठी, बंजारावाला आरर्केडिया ग्रांट आदि क्षेत्रों में डी-वाटरिंग पंप स्थापित किए है। बारिश में जल भराव होने पर पानी की निकासी में हाई स्पीड डी-वाटरिंग पंप कारगर साबित हो रहे है। प्रिंस चौक पर जलभराव होने पर क्यूआरटी ने स्मार्ट सिटी और पीआईयू के साथ मिलकर डी-वाटरिंग पंप का इस्तेमाल किया। हाई प्रेशर डी-वाटरिंग पंप से जलभराव समस्या का कुछ ही मिनटों में निस्तारण किया गया और आवागमन को सुचारू किया गया। डी-वाटरिंग पंप से जमा पानी को प्रभावी तरीके से निकासी हो पा रही है। जिससे प्रिंस चौक पर समस्या का त्वरित निस्तारण करने में मदद मिल रही है।

जलभराव क्षेत्रों में क्यूआरटी का दैनिक निरीक्षण जारी

जिलाधिकारी के निर्देशों पर शहरी इलाकों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए क्यूआरटी निरंतर गश्त कर रही है। क्यूआरटी के अधिकारियों ने अतिवृष्टि के दौरान प्रिंस चौक, बल्लूपुर, रिस्पना कैचमेंट, चंद्रबनी क्षेत्र, आईएसबीटी और बंजारावाला, आरकेडिया ग्रांट क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। प्रिंस चौक में जल जमाव होने पर डीवाटरिंग पंप से पानी की त्वरित निकासी की गई। क्यूआरटी सदस्य मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अन्य क्षेत्रों में जलभराव की समस्या नही मिली और भारी बारिश के बावजूद आवागमन सुचारू है। जिला प्रशासन द्वारा 07 एजेंसियों को उपलब्ध कराए गए 17-हाई स्पीड डी-वाटरिंग पंप जलभराव की समस्या से निपटने में उपयोगी साबित हो रहे है। अतिवृष्टि के कारण पानी जमा होने पर डी-वाटरिंग पंप से कम से कम रिस्पांस टाइम में समस्या का निस्तारण होने लगा है।

जिलाधिकारी ने क्यूआरटी के सभी नोडल अधिकारियों को मानसून अवधि के दौरान टीम के साथ अलर्ट रहने और जल निकासी में व्यवधान और चोकिंग पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा है।

You Might Also Like

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…

अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dm savin bansal
Aarti Verma August 2, 2025 August 2, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article भूस्खलन न्यूनीकरण हेतु उत्तराखण्ड को भारत सरकार से ₹125 करोड़ की परियोजना स्वीकृत
Next Article आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा मे ड्यूटीरत सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की एसएसपी दून ने की ब्रीफिंग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला
उत्तराखंड October 19, 2026
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…
उत्तराखंड October 19, 2026
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
उत्तराखंड October 19, 2026
सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड क्राइम October 19, 2026
देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?