Reporter : Aarti verma,
डोईवाला : बस्तियों की समस्याओं को लेकर लोजपा का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
डोईवाला क्षेत्र की केशवपुरी और राजीव नगर बस्तियों की मूलभूत समस्याओं को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने आवाज बुलंद की। पार्टी पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर दोनों बस्तियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत परवादून जिला लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के कार्यकर्ताओं ने डोईवाला पहुंचकर उपजिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में केशवपुरी और राजीव नगर बस्तियों से जुड़ी जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि इन बस्तियों के निवासी लंबे समय से विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिनका समाधान होना आवश्यक है।
इस दौरान नगर पालिका परिषद डोईवाला के अध्यक्ष को भी ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम का आयोजन परवादून जिला अध्यक्ष डॉ. थॉमस मैसी के नेतृत्व में किया गया। ज्ञापन सौंपने वालों में महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रधान महासचिव आर.के. भार्गव, महासचिव सी.पी. सिंह, परवादून महासचिव डॉ. इम्मानुएल, वार्ड नंबर-12 के अध्यक्ष न्यूटन ऑस्टिन समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई कि सरकार और स्थानीय प्रशासन बस्तियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द सकारात्मक कदम उठाएंगे।


