By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सोशल मीडिया पर लोकसभा प्रत्याशी की भ्रामक खबर वायरल करने के प्रकरण में दून पुलिस की कार्यवाही
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > सोशल मीडिया पर लोकसभा प्रत्याशी की भ्रामक खबर वायरल करने के प्रकरण में दून पुलिस की कार्यवाही
उत्तराखंड

सोशल मीडिया पर लोकसभा प्रत्याशी की भ्रामक खबर वायरल करने के प्रकरण में दून पुलिस की कार्यवाही

Aarti Verma
Last updated: 2024/04/08 at 2:06 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

 

 

रिपोर्टर : आरती वर्मा,

 

भ्रामक खबर प्रसारित करने वाले यू-ट्यूब चैनल संचालक को थाने लाकर की पूछताछ, संचालक के विरूद्व की गई विधिक कार्यवाही

 

अभियुक्त द्वारा व्हाटस्एप ग्रुप ’’बॉबी पंवार मिशन लोकसभा 2024’’ से प्राप्त की थी उक्त फर्जी कथन/पेपर कटिंग

 

उक्त खबर पर वीडियो एडिट कर अपने यू-ट्यूब चैनल व फेसबुक पेज से की गई थी फर्जी पोस्ट वायरल

 

अभियुक्त से पूछताछ व तफ्तीश के आधार पर अभियोग में अभियुक्त व उसके सहयोगियो के विरूद्व की गई विभिन्न धाराओ की बढोत्तरी

 

सोशल मीडिया पर उक्त भ्रामक खबर को प्रसारित करने वाले सभी व्यक्तियों को किया जा रहा है चिन्हित, की जायेगी सख्त कार्यवाही।

 

कोतवाली नगर : 2-04-2024 को लोकसभा प्रत्याशी, टिहरी माला राज्य लक्ष्मी शाह द्वारा थाना कोतवाली नगर पर दी गई लिखित तहरीर, जिसमें अज्ञात व्यक्तियो द्वारा फर्जी कथन/पेपर कटिंग तैयार कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए उनकी छवि धूमिल करने तथा उक्त पेपर कटिंग के सम्बंध में सम्बन्धित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र से जानकारी करने पर उनके द्वारा ऐसी किसी खबर को प्रकाशित न होना अवगत कराने, के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0-161/24, धारा 469, 501 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

 

अभियोग की विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि “The Krishna क्लासेज नाम के यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक फेक वीडियो/न्यूज प्रकाशित की जा रही थी, जिसमें लोकसभा प्रत्याशी टिहरी गढ़वाल के सम्बंध में एक फर्जी खबर को एडिट करने के उपरान्त यू-ट्यूब चैनल तथा फेसबुक पेज पर पोस्ट किया गया था, उक्त पेपर कटिंग के सम्बंध में जब सम्बन्धित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र से जानकारी की गई तो उनके द्वारा ऐसी किसी खबर को छापने का खंडन किया गया।

जिस पर उक्त यू-टयूब चैनल के संचालक के सम्बंध में जानकारी की गई, तो उक्त यू-ट्यूब चैनल कृष्ण प्रसाद पुत्र केसरी चन्द्र, निवासी ग्राम अणु(प्लास) पो0ओ0 अणु, तहसील त्यूनी देहरादून, उम्र 25 वर्ष, वर्तमान पता लक्ष्मी निवास रायपुर देहरादून के नाम पर होना ज्ञात हुआ। प्रकाश में आये अभियुक्त से कोतवाली नगर में पूछताछ की गई, जिसमें अभियुक्त कृष्ण प्रसाद द्वारा बताया कि उसने अपने यू-ट्यूब चैनल पर जो राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र की पेपर कटिंग लगाई थी, वह उसे एक व्हॉटस्एप ग्रुप ’’बॉबी पंवार मिशन लोकसभा 2024’’ के माध्यम से प्राप्त हुई थी, उक्त ग्रुप के 04 ग्रुप एडमिन सूरज सिंह, मनेन्द्र सिंह, सनी तथा साकेन्द्र सिंह है।

 

अभियुक्त द्वारा उक्त पेपर कटिंग पर एक वीडियो एडिट कर अपने यू- टयूब चैनल पर पोस्ट किया गया था। पुलिस द्वारा अभियुक्त कृष्णा प्रसाद के मोबाइल को कब्जे में लेते हुए, उक्त अभियोग में धारा 465, 468, 471, 505(1), 201, 120(बी) भादवि की बढोतरी करते हुए अभियुक्त को 41 सीआरपीसी का नोटिस देकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई। अभियुक्त से पूछताछ तथा अब तक की विवेचना में विभिन्न स्रोतो से संकलित साक्ष्यों से उक्त पेपर कटिंग तथा आपत्तिजनक पोस्टों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पेज पर उपरोक्त नामों से (महेन्द्र रावत, राजू रावत उत्तराखण्डी, बाबी पवांर टिहरी लोकसभा फेसबुक पेज, चिरंजी भट्ट) तथा भूपेन्द्र रावत व पियुष जोशी द्वारा अपने नम्बरों से व्हट्सएप गु्रपों में प्रसारित/प्रचारित किया जाना प्रकाश में आया है। इसके अतिरिक्त ऐसे सभी अन्य व्यक्तियों, जिनके द्वारा उक्त भ्रामक खबर को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है, को चिन्हित किया जा रहा है, उक्त सभी व्यक्तियो के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

You Might Also Like

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…

43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन

मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण

रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण

सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma April 8, 2024 April 8, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article टिहरी – देहरादून संसदीय क्षेत्र में राजशाही को जोत सिंह गुनसोला विकास से खत्म करेंगे ! – अभिनव थापर ।
Next Article डोईवाला में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की जनसभा: बोले- तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है कांग्रेस a  
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…
उत्तराखंड October 10, 2026
43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन
उत्तराखंड October 10, 2026
मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण
उत्तराखंड October 10, 2026
रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण
उत्तराखंड October 9, 2026
सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार
उत्तराखंड October 9, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?