By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तराखंडक्राइम

मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

Aarti Verma
Last updated: 2025/12/16 at 11:42 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : 16/12/2025

जल्दी पैसा कमाने का लालच ले पहुँचा सलाखों के पीछे

नशा तस्करों पर जारी दून पुलिस का एक्शन

मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 300 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद

नशा करने वाले स्थानीय लोगो को चरस बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था अभियुक्त

थाना सेलाकुई : मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″ के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सेलाकुई पर गठित पुलिस टीम द्वारा द्वारा थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान दिनांक: 15/12/25 को 01 अभियुक्त चुन्नीलाल को 300 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ का विवरण:-

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह मजदूरी का कार्य करता हैं तथा काम के दौरान उसकी मुलाकात कुल्लू निवासी एक व्यक्ति संजीव से हुई, जिसके द्वारा उसे चरस बेचकर अधिक मुनाफा कमाने वाली बात बताई गई, जिस पर लालच में आकर अभियुक्त मादक पदार्थो की तस्करी के लिप्त हो गया। बरामद चरस को भी अभियुक्त संजीव से ही खरीदकर लाया था, जिसे वह नशा करने वाले स्थानीय व्यक्तियों व शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों को अधिक दामो में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अभियुक्त से पूछताछ में प्रकाश में आए अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- चुन्नीलाल पुत्र जोर सिंह निवासी ग्राम बसुट थाना बाली चौकी जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश, उम्र 20 वर्ष

बरामदगी:-

1- 300 ग्राम अवैध चरस

नाम पता वांछित अभियुक्त

1- संजीव निवासी कुल्लू, हिमाचल प्रदेश

पुलिस टीम :-

1- उ०नि० पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष सेलाकुई
2- व0उ0नि0 जितेंद्र कुमार
3- हे0कां0 महेंद्र सिंह
4- हे0कां0 नीरज शुक्ला
5- कां0 प्रवीण

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में बनेगा शिक्षक पैनल, दो महिला और दो पुरुष शिक्षक होंगे शामिल

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Selakui
Aarti Verma December 16, 2025 December 16, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article CM धामी ने विजय दिवस पर शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर वीर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि
Next Article जानवर बचाने की कोशिश बनी काल, ऋषिकेश में कार ट्रक के नीचे घुसी—4 की मौके पर मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
उत्तराखंड October 31, 2026
मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब
उत्तराखंड October 31, 2026
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
उत्तराखंड October 30, 2026
‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित
उत्तराखंड October 30, 2026
बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में बनेगा शिक्षक पैनल, दो महिला और दो पुरुष शिक्षक होंगे शामिल
उत्तराखंड October 30, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?