By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर नकबजन को दून पुलिस ने चोरी की ज्वैलरी के साथ किया गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर नकबजन को दून पुलिस ने चोरी की ज्वैलरी के साथ किया गिरफ्तार
उत्तराखंड

घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर नकबजन को दून पुलिस ने चोरी की ज्वैलरी के साथ किया गिरफ्तार

Aarti Verma
Last updated: 2025/08/16 at 11:53 AM
Aarti Verma
Share
5 Min Read
SHARE

 

देहरादून:  16/08/2025

एसएसपी दून की सटीक रणनीति से शातिर नकबजन चढ़ा दून पुलिस के हत्थे

नकबजनी की 02 अलग- अलग घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा

घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर नकबजन को दून पुलिस ने चोरी की ज्वैलरी के साथ किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से लगभग 15 लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी हुई बरामद

अभियुक्त बेहद शातिर किस्म का है अपराधी, नजरो में आने से बचने के लिए रेलवे पटरी का करता था इस्तेमाल

घटना के बाद भागने तथा सीसीटीवी से बचने के लिए मुख्य मार्गो की जगह खाली प्लॉट, बागीचों तथा छतों का करता था इस्तेमाल

घटना से पूर्व बंद घरों की रैकी के दौरान अपने साथ पेट्रोल का जार लेकर घूमता था अभियुक्त

पकड़े जाने पर पेट्रोल चोरी करने के बहाने घूमने की बात बताकर बड़ी कार्यवाही से बचने की थी योजना

घटना में प्रयुक्त वाहन स्विफ्ट कार को पुलिस ने किया सीज

देहरादून:  10/07/25 को वादी भगत सिंह नेगी पुत्र पूरन सिंह नेगी निवासी 34 गढ़ विहार, फेस 01, मोहकमपुर थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी आकर तहरीर दी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर का दरवाजा तोड़कर घर से ज्वैलरी व अन्य सामान चोरी कर ले गया है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर तत्काल मु0अ0सं0-247/25 धारा 305(a), 331(4) BNS पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिए गए। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व आस पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे लगभग 80 सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया तथा मैनुअल पुलिसिंग करते हुए सीसीटीवी में दिख रहे संदिग्ध की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। तथा आज  16/08/25 को मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल अभियुक्त मनीष कुमार को अनिकेत फॉर्म के पास सड़क मार्ग से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त की तलाशी में उसके कब्जे से नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना से संबंधित चोरी की ज्वैलरी बरामद हुई, तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से कुछ अन्य आभूषण भी बरामद हुए, जिनके सम्बंध में सख्ती से पूछताछ पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा उक्त ज्वैलरी को 10 अगस्त की रात्रि में हर्रावाला क्षेत्र में बंद मकान की चोरी करना बताया गया, जिसके संबंध में जानकारी करने पर थाना डोईवाला में मु0अ0सं0-222/25 धारा- 305A BNS पंजीकृत होना पाया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह रात्रि में मोहल्लो में घूमकर बंद घरों की रैकी कर चोरी की घटनाओ को अंजाम देता है। रात्रि में घूमने के दौरान अभियुक्त अपने हाथ में डिब्बा लेकर घूमता है, जिससे किसी के द्वारा पकड़े लिए जाने पर वह पेट्रोल चोरी करने के लिए घूमने की बात बता सके तथा बड़ी कार्यवाही से बच सके।

घटना के दौरान पकड़े जाने से बचने के लिए अभियुक्त रेल पटरी का इस्तेमाल करता है, ताकि सीसीटीवी कैमरों तथा लोगो की नजरो से बच सके तथा चोरी करने के लिए गली मोहल्लों के आम रास्तों को छोड़कर खाली प्लॉट, बागीचों तथा घरों की छतों का इस्तेमाल करता है।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा एक माह पूर्व सरस्वती विहार में भी चोरी के इरादे से घर में घुसने तथा वहाँ मौजूद महिला के साथ छेड़खानी कर अश्लील हरकत करना भी बताया गया, उक्त संबंध में थाना नेहरू कॉलोनी पर पूर्व में मु०अ०सं०- 217/25 धारा 351(2),76 BNS पंजीकृत है, उक्त अभियोग में भी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जिसमे पीड़िता से अभियुक्त की शिनाख्त की कार्यवाही कराई जायेगी।

मनीष कुमार पुत्र राजकुमार निवासी हाल सृष्टि विहार, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, मूल पता- शिव मंदिर ब्रह्मपुरी, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र 34 वर्ष।

बरामदगी

1- चारी की गई ज्वेलरी
(अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये)
(थाना नेहरुकोलोनी तथा कोतवाली डोईवाला पर पंजीकृत अभियोगों से संबंधित)

2- घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

1- मु0अ0सं0-183/20 धारा- 4/25 आर्म्स एक्ट थाना नेहरू कालोनी, देहरादून
2- मु0अ0सं0-217/25 धारा- 351(2),76 BNS थाना नेहरू कालोनी देहरादून
3- मु0अ0सं0-247/25 धारा- 305A,331(4),317(2) BNS थाना नेहरू कालोनी देहरादून
4- मु0अ0सं0-222/25 धारा- 305A BNS थाना डोईवाला देहरादून

पुलिस टीम

1- उ0नि0 प्रवीण पुंडीर चौकी प्रभारी बाईपास
2- उ0नि0 सुनील नेगी चौकी प्रभारी जोगीवाला
3- हे०कां० विद्यासागर
4- का० बृजमोहन
5- का० संदीप छाबड़ी
6- का० अर्जुन सिंह
7- का० श्रीकांत ध्यानी
8- का० विनोद बचकोटी
9- का० कमलेश सजवाण
10- का० चक्षु कुमार
11- का० संदीप कुमार

You Might Also Like

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…

अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Ssp dehradun
Aarti Verma August 16, 2025 August 16, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article मॉल ऑफ देहरादून की छत पर रैली कार व बाइक से स्टंट, पुलिस ने आयोजकों और प्रबंधन पर की कार्रवाई
Next Article जिलाधिकारी सविन बंसल ने किया ध्वजारोहण, आजादी के महत्व पर किया आह्वान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला
उत्तराखंड October 19, 2026
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…
उत्तराखंड October 19, 2026
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
उत्तराखंड October 19, 2026
सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड क्राइम October 19, 2026
देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?