By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: राज्य सरकार के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण, डॉ प्रेमचंद अग्रवाल 
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > राज्य सरकार के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण, डॉ प्रेमचंद अग्रवाल 
उत्तराखंडपॉलिटिक्स

राज्य सरकार के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण, डॉ प्रेमचंद अग्रवाल 

Aarti Verma
Last updated: 2024/03/23 at 3:48 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

राज्य सरकार के कार्यकाल का 2 वर्ष पूर्ण, कार्यकर्ताओं ने डॉ प्रेमचंद अग्रवाल को मिष्ठान खिलाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर दी बधाई

 

ऋषिकेश : बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के कार्यकाल का 2 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार के प्रतिनिधि व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल को मिष्ठान खिलाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ अमर शहीदों सुखदेव, भगतसिंह, राजगुरु के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

 

 

इस अवसर पर डॉ अग्रवाल ने प्रदेश की सेवा का अवसर प्रदान करने के लिए जनता, कार्यकर्ताओं का आभार जताया तथा सभी राज्य आंदोलनकारी को नमन किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देवभूमि की विकास यात्रा अनवरत जारी रखने हेतु हमारी सरकार पूरी तरह संकल्पबद्ध है।

 

 

 

 

डॉ अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार के कार्यकाल का 2 वर्ष पूर्ण हो रहा है। कहा कि जनता के अटूट विश्वास के कारण ही देवभूमि के सर्वांगीण, सर्वस्पर्शी एवं समावेशी विकास के लिए कठिन से कठिन निर्णय लेने की शक्ति प्राप्त हुई है। कहा कि गत दो वर्षों में देवभूमि उत्तराखण्ड ने अपनी पहचान पर्यटन के साथ-साथ औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन, रोड-रेल-रोपवे निर्माण, महिला सशक्तिकरण, युवा कल्याण, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में भी बनाई है।

 

 

 

 

डॉ अग्रवाल ने कहा कि एक ओर जहां समान नागरिक संहिता लागू कर उत्तराखण्ड सम्पूर्ण देश के लिए पथ प्रदर्शक बना। वहीं दूसरी ओर सख्त नकल विरोधी कानून से नकल माफियाओं को प्रदेश से बाहर निकालने का कार्य भी किया। जहां हमने देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखने हेतु सख्त धर्मांतरण कानून के साथ-साथ अतिक्रमण मुक्त प्रदेश का अभियान चलाया वहीं हमने सख्त दंगारोधी कानून से दंगाइयों और उपद्रवियों पर भी लगाम लगाया।

 

 

 

 

डॉ अग्रवाल ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में हम उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के अपने संकल्प को भी सिद्धि की ओर ले जाएंगे। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष ऋषिकेश भाजपा सुमित पंवार, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सतीश सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष माधवी गुप्ता, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा जगावर सिंह, रजनी अग्रवाल, अनिता तिवाड़ी, निवर्तमान पार्षद शौकत अली, गुड्डी कालूड़ा, निवेदिता सरकार, राजवीर रावत, हिमानी कौशिक, अभिनव पाल, रूपेश गुप्ता, आशा शुक्ला, कृष पाल, अंकुश सिंह, रीता गुप्ता, अखिलेश मित्तल आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You Might Also Like

विजयदशमी पर चारधाम के कपाट बंद होने की तिथियां तय, बदरीनाथ 16 नवंबर और केदारनाथ-यमुनोत्री 11 नवंबर को होंगे बंद…

चकराता: पुरोड़ी में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी पर्यटकों की कार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर…

रुड़की में अज्ञात वाहन की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत, झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर हुआ हादसा

सिमोग में दशहरा पर्व की धूम, सतपाल महाराज ने शिलगुर विजट महाराज के किए दर्शन

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Minister Prem Chandra Agarwal
Aarti Verma March 23, 2024 March 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड में सीएम धामी
Next Article हरिद्वार लोकसभा सीट से भावना पांडे को प्रत्याशी बनाए जाने पर डोईवाला के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

विजयदशमी पर चारधाम के कपाट बंद होने की तिथियां तय, बदरीनाथ 16 नवंबर और केदारनाथ-यमुनोत्री 11 नवंबर को होंगे बंद…
उत्तराखंड October 20, 2026
चकराता: पुरोड़ी में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी पर्यटकों की कार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर…
उत्तराखंड October 20, 2026
रुड़की में अज्ञात वाहन की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत, झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर हुआ हादसा
उत्तराखंड October 20, 2026
सिमोग में दशहरा पर्व की धूम, सतपाल महाराज ने शिलगुर विजट महाराज के किए दर्शन
उत्तराखंड October 20, 2026
सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला
उत्तराखंड October 19, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?