By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: रुद्रपुर में शातिर अपराधियों से मुठभेड़, एक अपराधी घायल, तीन गिरफ्तार…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > रुद्रपुर में शातिर अपराधियों से मुठभेड़, एक अपराधी घायल, तीन गिरफ्तार…
उत्तराखंडक्राइम

रुद्रपुर में शातिर अपराधियों से मुठभेड़, एक अपराधी घायल, तीन गिरफ्तार…

Aarti Verma
Last updated: 2025/07/13 at 5:58 AM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध सख्त एक्शन –

रुद्रपुर में शातिर अपराधियों से मुठभेड़, एक अपराधी घायल, तीन गिरफ्तार

➡️  10.07.2025 को कोतवाली रुद्रपुर में नियुक्त उपनिरीक्षक चन्दन सिंह बिष्ट द्वारा दी गई तहरीरी सूचना के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान इन्द्रा चौक के पास एक क्रेटा कार में सवार कुछ युवकों ने पुलिस पर गाली-गलौज करते हुए तमंचा दिखाकर धमकी दी तथा वाहन रोकने के प्रयास पर सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर फरार हो गए थे।

🛑 घटना की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली रुद्रपुर तत्काल एफआईआर संख्या 340/2025 अंतर्गत धारा 121(1), 126(2), 132, 221, 324(3), 352 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर शीघ्र अनावरण हेतु निर्देश दिए गए।

➡️ प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा CCTV फुटेज, वाहन नंबर, सर्विलांस व SOG की मदद से अभियुक्तों की पहचान कर उनके ठिकानों पर दबिश दी गई।

➡️  12.07.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि आरोपीगण सफेद रंग की कार में बिलासपुर से रुद्रपुर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर रामपुर रोड पर घेराबंदी की गई। संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास करने पर आरोपीगण ने वाहन भगाया तथा पीछा करने पर बारादरी के पास एक खेत में गाड़ी छोड़ दी। पुलिस द्वारा चारों ओर से घेराबंदी करने पर अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिस दल बाल-बाल बचा। जवाबी कार्यवाही में एक अभियुक्त को पैर में गोली लगी। तत्पश्चात तीनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी:-

☑️ दो तमंचे (315 बोर) और दो खाली कारतूस
☑️ एक रामपुरी चाकू
☑️ एक क्रेटा कार (UK18E9855), जिसकी नंबर प्लेट डिग्गी से बरामद हुई

 

गिरफ्तार अभियुक्तगण :-
1. रिशु श्रीवास्तव पुत्र शिवसागर श्रीवास्तव, निवासी बड़ी अहेरी, थाना बगाली, जनपद हरदोई (उत्तर प्रदेश), हाल किरायेदार – छतरपुर, थाना पंतनगर (घायल)

2. खुशनूद पुत्र मकसूद अंसारी, निवासी ग्राम धीमरखेड़ा, थाना गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर

3. वीरेंद्र साहनी उर्फ विक्की पुत्र तेतर साहनी, निवासी वार्ड नं. 37 दरियानगर, थाना रुद्रपुर

➡️ घायल अभियुक्त का उपचार जिला अस्पताल रुद्रपुर में कराया जा रहा है। पूछताछ में अभियुक्तों ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा एवं नई दिल्ली आदि स्थानों पर तमंचा दिखाकर लूट, छिनौती आदि घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। सभी आरोपियों को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली टीम :-

1. श्री मनोज रतूड़ी – प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रुद्रपुर
2. उ0नि0 नवीन बुधानी
3. उ0नि0 प्रियांशु जोशी
4. उ0नि0 चन्दन सिंह बिष्ट
5. उ0नि0 प्रदीप कोहली
6. उ0नि0 दीपक बहुगुणा
7. अप0उ0नि0 नवीन जोशी
8. का0 1180 नापु महेन्द्र कुमार
9. का0 741 नापु गणेश धानिक
10. का0 1001 यशपाल सिंह मेहता
11. का0 343 कृष्णा टम्टा
12. का0 48 प्रवीण गोस्वामी
13. का0 चालक नरेश जोशी

You Might Also Like

आईडीपीएल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अहोई अष्टमी का पर्व

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में दो नकबजन ढेर नहीं, घायल

साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Ssp manikant Mishra
Aarti Verma July 13, 2025 July 13, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article एसएसपी मणिकांत मिश्रा का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार — ₹5 लाख की अफीम के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार”
Next Article लीडरशिप प्रोग्राम में पहले बैच के 40 प्राचार्य लेंगे हिस्सा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

आईडीपीएल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अहोई अष्टमी का पर्व
उत्तराखंड November 1, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
उत्तराखंड November 1, 2026
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग
उत्तराखंड November 1, 2026
चुंगी बड़ेथी में ट्रक पलटने से चालक फंसा, रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला
breaking November 1, 2026
चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में दो नकबजन ढेर नहीं, घायल
उत्तराखंड क्राइम November 1, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?