By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: विधानसभा से बूथ स्तर तक खुलेंगे ईआरओ-एईआरओ कार्यालय, 7 दिन पहले मिलेगा नोटिस
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > विधानसभा से बूथ स्तर तक खुलेंगे ईआरओ-एईआरओ कार्यालय, 7 दिन पहले मिलेगा नोटिस
उत्तराखंड

विधानसभा से बूथ स्तर तक खुलेंगे ईआरओ-एईआरओ कार्यालय, 7 दिन पहले मिलेगा नोटिस

Aarti Verma
Last updated: 2026/07/16 at 12:51 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

 

देहरादून में मतदाता सूची की त्रुटियां सुधारने का मौका, 13 अगस्त तक लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां

विधानसभा से बूथ स्तर तक खुलेंगे ईआरओ-एईआरओ कार्यालय, 7 दिन पहले मिलेगा नोटिस

देहरादून : 16 जुलाई,2026,
उत्तराखंड के देहरादून जनपद में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत ड्राफ्ट रोल (प्रारूप मतदाता सूची) का प्रकाशन कर दिया गया है। इस सूची में जिन मतदाताओं के विवरण में त्रुटियां, विसंगतियां हैं या जिनकी मैपिंग नहीं हो पाई है, निर्वाचन आयोग उन्हें अपना नाम और विवरण सही कराने का एक बेहतरीन अवसर दे रहा है। ऐसे सभी मतदाताओं को नोटिस जारी कर विवरण दुरुस्त करने को कहा जा रहा है।

गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) को इस संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

मतदाताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ईआरओ व एईआरओ के कार्यालय स्थापित किए जाएंगे। जिन मतदाताओं के विवरण में विसंगतियां हैं, उन्हें सुनवाई से कम से कम 7 दिन पहले नोटिस के जरिए सूचित किया जाएगा। मतदाताओं को अपनी विसंगति दूर करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 11 मान्य दस्तावेजों/प्रमाण पत्रों में से कोई भी एक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। ईआरओ और एईआरओ सुनवाई के बाद अपनी रिपोर्ट के साथ निर्धारित फार्म को डिजिटल रूप में दर्ज करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान के कड़े निर्देश दिए कि विधानसभा और बूथवार विसंगतियों की सूची तैयार करें। सुनवाई के समय मतदाताओं को नोटिस की प्राप्ति रसीद अवश्य रखी जाए। इसके अलावा, सुनवाई केंद्रों पर पेयजल, फर्नीचर, शौचालय, पावर बैकअप और सुचारू नेटवर्क जैसी मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएं।

प्रकाशित ड्राफ्ट रोल के अनुसार जनपद देहरादून की मतदाता सूची में कुल 11,90,805 मतदाता पंजीकृत है। इसमें 9369 सर्विस मतदाता तथा 10130 दिव्यांग मतदाता शामिल है। यदि आपका नाम मतदाता सूची में छूट गया है या उसमें कोई सुधार कराना है, तो निर्वाचन आयोग द्वारा तय की गई समय-सारणी का विशेष ध्यान रखें। दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 14 जुलाई से 13 अगस्त, 2026 तक, सभी आपत्तियों के निस्तारण की अंतिम तिथि 11 सितंबर, 2026 तक निर्धारित है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 सितंबर, 2026 को किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे नोटिस मिलने पर समय रहते मतदाता सूची में अपना नाम एवं विवरण संबंधी त्रुटियों को ठीक करा लें।

You Might Also Like

हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज

विधानसभा चुनाव से पहले सभी शैडो एरिया में नेटवर्क पहुंचाने के डीएम ने दिए सख्त निर्देश

शिक्षा को आधुनिक तकनीक, नवाचार और भारतीय जीवन मूल्यों से जोड़ने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल

पौड़ी गढ़वाल : पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dm Dr ashish Chauhan
Aarti Verma July 16, 2026 July 16, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, सीएचसी रायपुर में कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन
Next Article हरेला पर प्रकृति संरक्षण का संदेश, लेखक गांव में शुरू होगी ‘प्रकृति की पाठशाला’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
उत्तराखंड October 15, 2026
विधानसभा चुनाव से पहले सभी शैडो एरिया में नेटवर्क पहुंचाने के डीएम ने दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड October 15, 2026
शिक्षा को आधुनिक तकनीक, नवाचार और भारतीय जीवन मूल्यों से जोड़ने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड October 15, 2026
देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
उत्तराखंड October 15, 2026
पौड़ी गढ़वाल : पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
उत्तराखंड October 14, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?