रिपोर्टर : आरती वर्मा,
बैरागीवाला हत्याकांड पीड़ित परिवार ने सीएम धामी से की मुलाकात, आर्थिक सहायता और मृतक आश्रित नौकरी की मांग
देहरादून : आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के देहरादून स्थित कैम्प कार्यालय पर माननीय जिलाध्यक्ष भाजपा देहरादून ग्रामीण मीता सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता एवं ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री नीरज कश्यप के सामुहिक नेतृत्व में आज बैरागीवाला हत्याकांड के पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
इस दौरान परिवारजनों की उपस्थिति में नीरज कश्यप ने पत्र सौपते हुए विस्तृत जानकारी दी, उन्होंने बताया कि 13 जून को इस घटना में बैरागीवाला गाँव के रहने वाले मुस्लिम लोगों द्वारा इक्कठा होकर प्रार्थी भगवत प्रसाद के घर पर तथा परिवार जनों पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें प्रार्थी के पुत्र विनोद कुमार की हत्या हो गयी थी जो कि एक अत्यन्त दुखद और पीडा दायक घटना थी परिवार में मृतक के माता पिता, पत्नी व एक बेटा व बेटी है जो की पूर्ण रूप से स्वर्गीय विनोद कुमार जी के ऊपर आश्रित थे। इस विकट समय में माँ, बाप, पत्नी एवं बच्चों के पालन पोषण की बड़ी समस्या खड़ी हो गयी है।

प्रार्थी ने कहा कि बच्चों को शिक्षा तथा आर्थिक सहायता व प्रार्थी की पुत्रवधु को सरकारी नौकरी प्रदान करने की कृपा करें,जिससे परिवार का पालन पोषण हो सके।
मुख्यमंत्री मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा देहरादून ग्रामीण मीता सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता एवं प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा नीरज कश्यप जी ने सामुहिक निवेदन करते हुए प्रार्थी को आर्थिक सहायता प्रदान किये जाना तथा उनकी पुत्रवधू को मृतक आश्रित के रूप में ग्राम बैरागीवाला स्थित सरकारी स्कूल में सरकारी नौकरी दिलाये जाने का आग्रह किया गया।
मुख्यमंत्री ने पूर्ण रूप से आश्वस्त करते हुए शीघ्र ही यथासंभव मदद का आश्वासन दिया साथ ही अभी तक फरार चल रहे हत्याकांड के आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया।


