By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मेधावी अल्पसंख्यक छात्राओं को 25 हजार तक की मदद, 416 आवेदनों के सत्यापन के लिए डीएम ने दिए 10 दिन…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > मेधावी अल्पसंख्यक छात्राओं को 25 हजार तक की मदद, 416 आवेदनों के सत्यापन के लिए डीएम ने दिए 10 दिन…
उत्तराखंड

मेधावी अल्पसंख्यक छात्राओं को 25 हजार तक की मदद, 416 आवेदनों के सत्यापन के लिए डीएम ने दिए 10 दिन…

Aarti Verma
Last updated: 2026/11/25 at 1:39 PM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

 

मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि, प्राप्त 416 आवेदनों के सत्यापन को डीएम ने तय की 10 दिन की समयसीमा

देहरादून : 25 नवंबर 2026,
मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत पात्र छात्राओं के चयन को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में समिति महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने योजना के अंतर्गत प्राप्त सभी ऑनलाइन आवेदनों का गहनता से परीक्षण करने के कड़े निर्देश दिए।

प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भगवती प्रसाद त्रिवेदी ने अवगत कराया कि योजना के लिए कुल 416 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से प्रारंभिक जांच (प्रथम स्क्रूटनी) में 28 आवेदन अपात्र पाए गए हैं। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि शेष सभी आवेदनों का आगामी 10 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से सत्यापन पूरा कर अंतिम स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया जाए, ताकि पात्र छात्राओं को समय पर लाभ मिल सके।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में निर्धारित अंकों के साथ उत्तीर्ण होने वाली पात्र बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। योजना के अंतर्गत कक्षा 10वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर 10 हजार रुपये, 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर 15 हजार रुपये तथा 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर 20 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

इसी प्रकार कक्षा 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर 15 हजार रुपये, 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर 20 हजार रुपये तथा 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। योजना का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय की मेधावी बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना तथा उनकी शैक्षिक उपलब्धियों को बढ़ावा देना है।

समिति की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी, प्रभारी अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भगवती प्रसाद त्रिवेदी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

You Might Also Like

भीकमपुर नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी…

मुख्यमंत्री धामी को सिख समुदाय ने दी ‘शेर-ए-उत्तराखण्ड’ की उपाधि

ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा के दायित्वों का निर्वहन करें नवनियुक्त अधिकारी : मुख्यमंत्री

देहरादून में शीतलहर से निपटने की तैयारी तेज, अलाव और निशुल्क कंबल वितरण की व्यवस्था करेगा प्रशासन

सीएम धामी बोले- पीएम मोदी का नेतृत्व पूरी दुनिया में लोकप्रिय, भारत लगातार छू रहा नई ऊंचाइयां

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news, Dm Dr ashish Chauhan
Aarti Verma November 25, 2026 November 25, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article भीकमपुर नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

भीकमपुर नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी…
उत्तराखंड November 25, 2026
मुख्यमंत्री धामी को सिख समुदाय ने दी ‘शेर-ए-उत्तराखण्ड’ की उपाधि
उत्तराखंड November 25, 2026
ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा के दायित्वों का निर्वहन करें नवनियुक्त अधिकारी : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड November 25, 2026
देहरादून में शीतलहर से निपटने की तैयारी तेज, अलाव और निशुल्क कंबल वितरण की व्यवस्था करेगा प्रशासन
उत्तराखंड November 25, 2026
सीएम धामी बोले- पीएम मोदी का नेतृत्व पूरी दुनिया में लोकप्रिय, भारत लगातार छू रहा नई ऊंचाइयां
उत्तराखंड November 24, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?