By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
उत्तराखंड

देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती

Aarti Verma
Last updated: 2026/10/02 at 6:36 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

 

गांधी और शास्त्री के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती

सत्य, अहिंसा, सादगी और स्वच्छता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान

देहरादून : 02 अक्टूबर, 2026,
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जनपदभर में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिला कार्यालय परिसर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बापू के प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ का सामूहिक गायन किया गया। इस दौरान दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा ने महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बापू ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर न केवल देश की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण योगदान दिया, बल्कि संपूर्ण मानवता को प्रेम, सद्भाव और नैतिकता का संदेश भी दिया। उनका सादा जीवन और उच्च विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों का अनुसरण कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

अपर जिलाधिकारी स्मृता परमार ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा को अपना मूल मंत्र बनाकर स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण और उनके जीवन मूल्य सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी ने स्वच्छता के प्रति गांधीजी की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए कहा कि बापू स्वच्छ परिवेश और स्वस्थ समाज के पक्षधर थे। उन्होंने लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। वर्तमान समय में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने के लिए गांधीजी के विचार प्रासंगिक हैं।

इस अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को भी याद किया गया। उनकी सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को अनुकरणीय बताते हुए उनके प्रसिद्ध नारे ‘जय जवान, जय किसान’ के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में एसडीएम रविन्द्र ज्वांठा सहित कलेक्ट्रेट परिसर के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

उत्तराखंड में मतदाता सूची को लेकर विशेष अभियान, 8 से 10 अक्टूबर तक बूथों पर लगेंगे कैंप

संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

देहरादून : अपराध घटित होने पर पुलिस की तय हो जवाबदेही – धस्माना

डीएम डॉ. आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया शरदोत्सव-2026 का शुभारंभ

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma October 2, 2026 October 2, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article वन्यजीव सप्ताह-2026 का शुभारंभ, CM धामी ने 18 साहसी लोगों को ₹51-51 हजार देने की घोषणा
Next Article रामपुर तिराहा के अमर बलिदानियों को नमन, मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक के विस्तार और प्रतिमा स्थापना की घोषणा की
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

उत्तराखंड में मतदाता सूची को लेकर विशेष अभियान, 8 से 10 अक्टूबर तक बूथों पर लगेंगे कैंप
उत्तराखंड October 7, 2026
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
उत्तराखंड October 7, 2026
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा
उत्तराखंड October 7, 2026
देहरादून : अपराध घटित होने पर पुलिस की तय हो जवाबदेही – धस्माना
उत्तराखंड October 7, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया शरदोत्सव-2026 का शुभारंभ
उत्तराखंड October 6, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?