By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
उत्तराखंड

राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Aarti Verma
Last updated: 2024/02/11 at 9:36 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून :  संवाददाता : हेमंत कुमार

दिनांक 8 से 11 फरवरी 2024 तक गाछी बावली स्टेडियम, हैदराबाद में आयोजित पांचवी राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तराखंड के मास्टर एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। विभिन्न आयु वर्ग के कुल 57 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें 44 पुरुष वर्ग और 13 महिला वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभागी शामिल थे। प्रतियोगिता में 19 स्वर्ण, 14 रजत और 10 कांस्य पदकों के साथ कुल 42 पदक अर्जित करके उत्तराखंड टीम 22 प्रदेशों से आये लगभग 1800 खिलाड़ियों की प्रतियोगिता की पदक तालिका में छठवें स्थान पर रही।

उत्तराखंड के स्टार मास्टर एथलीट्स दीपक नेगी और सबल सिंह 45+ आयु वर्ग में अपनी प्रतियोगिताओं में तीन-तीन स्वर्ण पदक अर्जित करके विशिष्ट खिलाड़ी होने का गौरव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त अपने-2 आयु वर्ग में वैद्य भीम सिंह ने दो स्वर्ण व एक रजत, घनानंद पांडे ने दो स्वर्ण व एक रजत, सचिंद्र वाल्दिया ने एक स्वर्ण व कांस्य, कैलाश पुनेठा ने एक स्वर्ण, नरेश चंद डोबरियाल ने एक स्वर्ण, हयात सिंह ने दो रजत, प्रेम सिंह देवपा ने एक रजत और एक कांस्य पदक, ललित जोशी ने रजत पदक, प्रशांत कुमार ने एक रजत पदक, राजकिशोर सिंह व आशीष रावत ने दो-दो कांस्य, राजेंद्र प्रसाद जोशी ने एक कांस्य पदक जीते।

महिला वर्ग में नीमा बिष्ट ने दो स्वर्ण और रजत पदक, कमला भट्ट ने दो स्वर्ण एक कांस्य, कांति रावत ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक, यशोदा कांडपाल ने दो रजत और एक कांस्य पदक, भावना गरिया ने दो रजत पदक, हेमा बिष्ट ने एक रजत पदक अर्जित करके उत्तराखंड राज्य का राष्ट्रीय स्तर पर गौरव बढाया।

उत्तराखंड मास्टर्स एथलीट्स की इस टीम ने देवभूमि मास्टर्स एथलेटिक एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन देहरादून के तत्वावधान में प्रतिभाग किया। एसोसिएशन के महासचिव सचिव सतीश चंद चौहान द्वारा अवगत कराया कि पूर्व वर्षों में भी उत्तराखंड मास्टर एथलीट्स राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं।

एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री अरुण कुमार सूद, वरिष्ठ पूर्व राष्ट्रीय कोच गुरुकुल सिंह एवं अन्य प्रतिष्ठ खिलाड़ियों ने उत्तराखंड टीम की उपलब्धियां पर प्रसन्नता जताई और टीम को हार्दिक बधाई दी।

You Might Also Like

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…

डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं

डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma February 11, 2024 February 11, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता (रायपुर) देहरादून के छात्र-छात्राओं ने की D.I.T. यूनिवर्सिटी में शिरकत और हुए Chevening स्कॉलरशिप से रूबरू
Next Article देहरादून : थाना/चौकी में पुलिस शस्त्रों के सफाई अभियान में जुटी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड क्राइम October 19, 2026
देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?