By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया ईट राइट यूथ हैकथॉन का शुभारंभ
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया ईट राइट यूथ हैकथॉन का शुभारंभ
उत्तराखंड

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया ईट राइट यूथ हैकथॉन का शुभारंभ

Aarti Verma
Last updated: 2025/11/09 at 12:59 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया ईट राइट यूथ हैकथॉन का शुभारंभ

कहा, स्वस्थ व सेहतमंद खाद्य प्रणाली के प्रति जागरूक होंगे युवा

देहरादून, 09 नवम्बर 2025

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सूबे के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज “ईट राइट यूथ हैकथॉन – इनोवेशन चैलेंज” का शुभारंभ किया। यह आयोजन युवाओं में नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने, सही खानपान की संस्कृति विकसित करने तथा सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस अवसर पर डॉ रावत ने कहा कि हैकथॉन का उद्देश्य राज्य के युवाओं में “Eat Right, Eat Healthy, Eat Sustainable” (सही खाओ, स्वस्थ खाओ, टिकाऊ खाओ) की अवधारणा को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के सरकारी व निजी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, चिकित्सा एवं तकनीकी संस्थानों के छात्र-छात्राएँ इसमें भाग लेकर “ईट राइट” विषय पर अपने नवोन्मेषी विचार एवं समाधान भी प्रस्तुत करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ रावत ने कहा कि राज्य में हाल के वर्षों में जीवनशैली से जुड़ी बीमारियाँ जैसे मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मानसिक तनाव एवं हृदय रोगों में तेजी से वृद्धि देखी गई है। इस चुनौती से युवा वर्ग विशेष रूप से प्रभावित हो रहा है। “ईट राइट इनोवेशन चैलेंज” युवाओं के लिए एक अवसर है कि वे राज्य की खाद्य प्रणाली को और अधिक स्वस्थ, सुरक्षित एवं टिकाऊ बनाने हेतु नवीन समाधान प्रस्तुत करें।

इस अवसर पर मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यह भी कहा कि “राज्य के युवाओं में जीवनशैली पर आधारित बीमारियों का होना चिंता का विषय है। यदि हम अपने भोजन की गुणवत्ता, पोषण और खानपान की आदतों में सुधार लाएँ, तो इन बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। ‘ईट राइट यूथ हैकथॉन’ जैसी पहल युवाओं को इस दिशा में सोचने और समाज में जागरूकता फैलाने का सशक्त मंच प्रदान करती है।”

Nutrition Connect एवं GAIN India (Global Alliance for Improved Nutrition) द्वारा प्रायोजित तथा Academy of Management Studies (AMS) द्वारा कार्यान्वित हैकथॉन में प्रतिभागियों को अपने विचार प्रस्तुत करने, प्रोटोटाइप या मॉडल विकसित करने, तथा डिजिटल, सामाजिक और व्यवहारिक नवाचारों के माध्यम से “ईट राइट” अभियान को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। चयनित सर्वश्रेष्ठ विचारों को राज्य स्तर पर पुरस्कार, सम्मान एवं कार्यान्वयन के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

डॉ रावत ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के Fit India Movement पर आधारित विजन को साकार करेगी और “स्वस्थ उत्तराखण्ड – सशक्त उत्तराखण्ड” की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के उप आयुक्त गणेश कंडवाल, GAIN India की कंट्री हेड सुश्री एस. देबजानी, सुश्री विजेता एवं एएमएस के वरिष्ठ सलाहकार जे. सी. पांडे सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया प्रेम और जागृति का संदेश…

लालकुआं में स्कूटी-कैंटर की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत

महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई के निर्देश

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dr Dhan Singh Rawat
Aarti Verma November 9, 2025 November 9, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड स्थापना दिवस पर PM मोदी का बड़ा ऐलान
Next Article पीएम के “स्प्रिचुअल कैपिटल ऑफ वर्ल्ड” के विजन को साकार करेगी सरकार: महाराज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच
उत्तराखंड October 26, 2026
79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया प्रेम और जागृति का संदेश…
उत्तराखंड October 26, 2026
लालकुआं में स्कूटी-कैंटर की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड October 26, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत
उत्तराखंड October 25, 2026
चकराता में प्रीतम सिंह के किले पर भाजपा की नजर, बॉबी पंवार की एंट्री से 2027 का मुकाबला दिलचस्प
breaking October 25, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?