By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: स्वास्थ्य मंत्री ने श्रीनगर मेडिकल कालेज में किया स्किल सेंटर का लोकार्पण
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > breaking > स्वास्थ्य मंत्री ने श्रीनगर मेडिकल कालेज में किया स्किल सेंटर का लोकार्पण
breakingउत्तराखंडस्वास्थ्य

स्वास्थ्य मंत्री ने श्रीनगर मेडिकल कालेज में किया स्किल सेंटर का लोकार्पण

Aarti Verma
Last updated: 2024/12/21 at 1:38 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

भावी चिकित्सकों का मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना जरूरी: डॉ धन सिंह रावत

स्वास्थ्य मंत्री ने श्रीनगर मेडिकल कालेज में किया स्किल सेंटर का लोकार्पण

ओपन जिम, बास्केटबॉल, वालीबॉल कोर्ट व लिंक रोड की भी दी सौगात

श्रीनगर : 21 दिसम्बर 2024,
प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शनिवार को मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र-छात्राओं के लिए शारीरिक खेलकूद के लिए ओपन जिम, बास्केटबॉल और वालीबॉल कोर्ट व लिक रोड की सौगात दी। यहीं नहीं एमबीबीएस छात्रों को चिकित्सा सेवा में कुशल बनाने के लिए 1 करोड़ 46 लाख की लागत से बने स्किल सेंटर का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 26 जनवरी तक बेस अस्पताल में सभी नर्सिंग अधिकारी तैनात हो जायेगे। जबकि 250 वार्ड व्याय तैनात होगे। कहा कि मेडिकल कालेज के 300 एमबीबीबीएस छात्रों के हास्टल तथा 50 फैकल्टियों के लिए आवास बनाए जा रहे। 2025-26 में नर्सिंग और पैरामेडिकल कालेज भी बनकर तैयार हो जायेगा।

मेडिकल कॉलेज में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के मौके पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि खेल-कूद किसी भी शिक्षा का अनिवार्य अंग है। अनेक प्रकार के खेलकूदों के द्वारा एमबीबीएस छात्रों का भावी चिकित्सक के रूप मे अपने शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ व मजबूत रहना बहुत जरूरी है। तभी वह भविष्य मे मरीजों का और अच्छे से इलाज कर पायेगे।

श्रीनगर मेडिकल कालेज कैंपस परिसर में स्वच्छ वायु के साथ – साथ खुले वातावरण में है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अच्छी शिक्षा का उद्देश्य छात्रों में शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास करना है। शिक्षा में खेल-कूद उतने ही आवश्यक हैं जितना पढ़ाई के लिए पुस्तकें। पुस्तकों से मन और आत्मा का विकास होता है, जबकि खेलकूद से शरीर स्वस्थ्य और सबल बनता है।

डॉ. रावत ने कहा कि छात्रों के बीच पहले कैंपस में ओपन जिम, बास्केबॉल एवं वालीबॉल कोर्ट नहीं थे अब सभी खेल के संसाधन मुहैया करा दिये है। जल्द ही कोटेश्वर डैम कॉलोनी के जमीन पर स्टेडियम बनकर तैयार होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश भर में शिक्षा के साथ ही छात्रों के शारीरिक शिक्षा पर भी सरकार का विशेष फोकस है। उन्होंने कहा कि परिवार व समाज स्वस्थ रहेगा तो प्रदेश व देश और उन्नति करेगा।उन्होंने कहा कि बेस चिकित्सालय में स्किल सेंटर बनने से यहां भावी चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, टैक्नीकल स्टाफ व अन्य कर्मी, जीवन रक्षक ट्रैनिंग लेकर अपना कौशल विकास के साथ आपातकालीन परिस्थिति मे जीवन रक्षक का पुन्य कार्य करेगे। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने कहा कि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में लगातार एमबीबीएस छात्रों के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर, उपकरण, संकाय सदस्यो व सपोर्टिंग स्टाफ के साथ- साथ शैक्षणिक एवं खेल गतिविधियों के संसाधनों बढ़ोत्तरी हुई है। इससे एमबीबीएस छात्रों के लिए एक बेहतर कैंपस का सपना साकार हो रहा है। इसके लिए मेडिकल कॉलेज परिवार चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री जी का आभार प्रकट करता है।

मंन्त्री के सतत प्रयासो से श्रीनगर मेडिकल कॉलेज उत्तराखंड के एक आदर्श मेडिकल कालेज के पथ पर अग्रसर है।कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंन्द्र धिरवाण, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संपंत सिंह रावत, एमएस डॉ. अजेय विक्रम, डॉ. यूसुफ रिजवी, डा निरंजन गुंजन, डा अनिल द्विवेदी, डा नियति ऐरन, अनिल उनियाल, भाजपा मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी, संजय गुप्ता, सौरभ पांडे, प्रदीप नेगी, विकेश कप्रवाण, रमेश मन्द्रवाल आदि मौजूद थे‌।

You Might Also Like

साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…

मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dr Dhan Singh Rawat, Shrinager
Aarti Verma December 21, 2024 December 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article “दून सिल्क ब्रांड से प्रभावित गुजरात से देहरादून पहुंचे पैक्स समिति के 50 सदस्यीय दल का भ्रमण”
Next Article भारतीय संविधान की रक्षा के लिए ‘जय भीम जन आरती’ कार्यक्रम का आयोजन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…
उत्तराखंड क्राइम October 31, 2026
मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
उत्तराखंड October 31, 2026
मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब
उत्तराखंड October 31, 2026
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
उत्तराखंड October 30, 2026
‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित
उत्तराखंड October 30, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?