By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मुख्यमंत्री के निर्देश पर मानसून को लेकर हाई अलर्ट, हर आपदा से निपटने के लिए प्रशासन तैयार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री के निर्देश पर मानसून को लेकर हाई अलर्ट, हर आपदा से निपटने के लिए प्रशासन तैयार
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मानसून को लेकर हाई अलर्ट, हर आपदा से निपटने के लिए प्रशासन तैयार

Aarti Verma
Last updated: 2026/07/22 at 1:29 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

बरसात में जिला प्रशासन अलर्ट, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से समस्याओं का त्वरित समाधान

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में मानसून सीजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देखरेख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखते हुए किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित क्विक रिस्पांस टीम (QRT) कंट्रोल रूम के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर नजर रख रही है। जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में कंट्रोल रूम की पैनी निगरानी है। जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा 0135-2626066, 2726066, टोल फ्रीनंबर -1077 और व्हाट्स अप नो. 7534826066 जारी किए है। जिसके माध्यम से भारी बारिश, जलभराव, भूस्खलन सहित अन्य आपदा जैसी परिस्थितियों में संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

भारी बारिश, जलभराव, भूस्खलन सहित अन्य आपदा जैसी परिस्थितियों में संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र में विभिन्न विभागों के कार्मिक मानसून सीजन के दौरान पूरी मुस्तैदी से कार्य करते हुए जिले की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। क्विक एक्शन के माध्यम से 15 जून से अब तक करीब 60 से अधिक समस्या दर्ज कराई गई है, जिनमें से सभी समस्याओं का त्वरित निस्तारण भी हो चुका है।

इसके साथ ही कंट्रोल रूम द्वारा तहसील स्तर पर जारी हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से भी आम जनता की शिकायतों एवं समस्याओं का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन का उद्देश्य मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति में जनता को त्वरित राहत और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना है।

अपर जिलाधिकारी के के मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन और जिलाधिकारी के नेतृत्व में मानसून सीजन को लेकर सभी विभागो एवं नगर निकाय क्षेत्रों में अधिकारियों के साथ बैठक ली जा चुकी है। जो कि मानसून के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में विभागवार आ रही शिकायतों का निस्तारण करेगी। उन्होंने बताया कि बारिश के रेड अलर्ट के दौरान जल प्रभाव की स्थिति में क्यू.आर.टी टीम एक्टिव मोड कार्य करती है। साथ ही आपदा कंट्रोल रूम 24 घंटे अपनी सक्रिय भूमिका में रहता है। उन्होंने बताया कि आपदा कंट्रोल रूम में विभिन्न विभाग के अधिकारियों को प्रभारी रूप पर तैनात भी किया गया है। जिससे कि विभिन्न क्षेत्रों से आ रही जन समस्याओं के निस्तारण को लेकर एक अच्छा समन्वय बनाया जा सके।


तहसील कन्ट्रोल रूम जनपद देहरादून

तहसील कंट्रोल रूम कॉन्टैक्ट नंबर
तहसील सदर 8267062618
तहसील डोईवाला 0135 2695888, 8171416704
तहसील चकराता 7300567208
तहसील विकासनगर 7579466335
तहसील ऋषिकेश 0135 2436212
तहसील कालसी 9456739919
तहसील त्यूनी 8755 398 730

You Might Also Like

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में बनेगा शिक्षक पैनल, दो महिला और दो पुरुष शिक्षक होंगे शामिल

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शुरू की तैयारियां

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma July 22, 2026 July 22, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article एकल महिलाओं के लिए बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री धामी ने स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
Next Article सीडीओ अभिनव शाह ने चिकित्सा प्रबंधन समितियों की बैठक में दिए निर्देश, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार व पोषण पर जोर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
उत्तराखंड October 30, 2026
‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित
उत्तराखंड October 30, 2026
बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में बनेगा शिक्षक पैनल, दो महिला और दो पुरुष शिक्षक होंगे शामिल
उत्तराखंड October 30, 2026
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र
उत्तराखंड October 30, 2026
मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शुरू की तैयारियां
उत्तराखंड October 29, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?