By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: डेंगू और मलेरिया नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल का महत्वपूर्ण निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > डेंगू और मलेरिया नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल का महत्वपूर्ण निर्देश
उत्तराखंडस्वास्थ्य

डेंगू और मलेरिया नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल का महत्वपूर्ण निर्देश

Aarti Verma
Last updated: 2025/04/25 at 6:35 AM
Aarti Verma
Share
6 Min Read
SHARE

 

डीएम का वीर आशाओं संग संवाद जारी, आज ऋषिकेश अर्बन आशा संग चला डीएम संवाद

डेंगू और मलेरिया नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल का महत्वपूर्ण निर्देश

आपकी कठिनाईयों का हमे है इल्म, इस संकट के समय में चाहिए आपका शतप्रतिशत् योगदान, प्रशासन आपकी समस्या निस्तारण को प्रतिबद्धः

अपने जिले में लार्वा सोर्स रिडक्शन, हरघर में होना है पूर्णः वीर आशाओं को जिला अपनी तरफ से देगा 1500 रू0 अतिरिक्त Boon

जिले की समस्त आशाओं व एएफ को 1500 रू0 इंसेटिव, तथा अच्छा कार्य करने वाली आशाओं व आशा फेसिलेटर को 1555 रू0 पुरस्कार पृथक से

सीएम के डीएम को सख्त निर्देशः डेंगू रोकथाम के लिए अग्रणी अमले को रखें प्रेरित,

जिले की समस्त आशाओं व एएफ को 1500 रू0 इंसेटिव, तथा अच्छा कार्य करने वाली आशाओं व आशा फेसिलेटर को 1555 रू0 पुरस्कार पृथक से सौगात दे चुके हैं डीएम

स्वास्थ्य के अग्रणी अमले संग डीएम का संवादः डेंगू और मलेरिया रोकथाम को लेकर सख्त दिशा-निर्देश

आशाओें का वार्डवार प्लान, विभागों की डेंगू नियंत्रण गतिविधि, नालों की सफाई, गूगल स्प्रेड शीट के द्वारा होगी मॉनिटरिगंः सार्वजनिक की जाएगी समस्त प्रगति जानकारी

सभी अस्पतालों में रैपिड टेस्ट, डेंगू एलिसा टेस्ट, व अन्य उपकरण

वार्डों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन, डोर-टू-डोर जाकर जनमानस को जनजागरूक करेंगी टीमें

देहरादून : 25 अप्रैल 2025 (सू.वि.) जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैम्प में स्वास्थ्य विभाग और आशा कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण संवाद – बैठक आयोजित की, जिसमें डेंगू और मलेरिया नियंत्रण को लेकर सख्त दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौक़े पर जिलाधिकारी ने कहा कि डेंगू और मलेरिया के नियंत्रण के लिए लार्वा सोर्स रिडक्शन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आशाओं और आशा फैसिलिटेटरों को डोर-टू-डोर सर्वे करके जलभराव और लार्वा के स्रोतों को नष्ट करने के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिले की वीर आशाओं को डेंगू और मलेरिया नियंत्रण कार्यों में उनके योगदान के लिए ₹1500 का अतिरिक्त दिया जाएगा, साथ ही अच्छे कार्य करने वाली आशाओं और आशा फैसिलिटेटरों को ₹1555 का पुरस्कार भी दिया जाएगा। साथ ही, नगर निगम ऋषिकेश को निर्देश दिया गया कि 15 मई तक शहर के सभी बड़े नालों और ड्रेनों की सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जलभराव न हो और मच्छर के लार्वा का प्रकोप कम किया जा सके। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए कहा कि पिछली वर्ष की तरह इस वर्ष भी आशाओं और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी और प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।आशाओं को 1000 एनआरएचएम, 1500 जिला प्रशासन, 1500 नगर निगम तथा अच्छे कार्य पर डीएम की ओर से रू0 1555 अतिरिक्त मिलेंगे जिससे आशाओं को डेंगी सीजन पर कुल मिलाकर रू0 5555 प्राप्त होगी।

डीएम ने यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक वार्ड में नियमित रूप से फॉगिंग की जाए और लार्विसाइडिल टैंकर से केमिकल का छिड़काव किया जाए, ताकि मच्छरों के लार्वा को नष्ट किया जा सके। इसके अलावा, डेंगू और मलेरिया के संदिग्ध मरीजों का प्राथमिक उपचार स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी होगी। सभी अस्पतालों में रैपिड टेस्ट, डेंगू एलिसा टेस्ट, और अन्य आवश्यक उपचार उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का नियंत्रण अभी प्रारंभिक अवस्था में है, और यदि प्रत्येक आशा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करेगा, तो इन बीमारियों की रोकथाम संभव है। उन्होंने सभी आशा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपनी जिम्मेदारियों को 100ः समर्पण के साथ निभाएं, ताकि भविष्य में इन बीमारियों के प्रकोप को बढ़ने से रोका जा सके।

जिलाधिकारी ने आगे कहा, हम आपकी कठिनाईयों को समझते हैं और इस संकट के समय में आपके लिए हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यदि किसी भी आशा कार्यकर्ता को स्वास्थ्य संबंधित कोई समस्या होती है, तो हम उसे ठीक करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे। आशा कार्यकर्ताओं का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है, क्योंकि वे स्वस्थ रहेंगे तो सैकड़ों लोगों को स्वस्थ रखने में सक्षम होंगे। यही हमारा प्रयास है, और हम इसे पूरी गंभीरता से लागू करेंगे।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि डेंगू और मलेरिया नियंत्रण की गतिविधियों की मॉनिटरिंग की जाए और गूगल स्प्रेड शीट के माध्यम से प्रगति की जानकारी सार्वजनिक की जाए। साथ ही, उन्होंने सभी विभागों को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया और कहा कि समाज के कमजोर वर्गों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलना चाहिए, ताकि वे महंगी प्राइवेट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मजबूर न हों।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने कहा कि डेंगी की प्रसार को रोकना पहली प्राथमिकता हैं, हमें समय रहते बचाव व सुरक्षा सबंधि समुचित कार्य युद्ध स्तर पर करना हैं, जिलाधिकारी के निर्देशानुसार डेंगी/मलेरिया से बचाव एवं रोकथाम संबंधी कार्य के प्रति दिन मॉनिट्रिंग किया जा रहा है।

इस अवसर पर एसएसपी देहरादून अजय सिंह, नगर आयुक्त ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा, सीएमओ मनोज शर्मा सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं आशा व हेल्थ वर्कर उपस्थित थे।

You Might Also Like

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया प्रेम और जागृति का संदेश…

लालकुआं में स्कूटी-कैंटर की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत

महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई के निर्देश

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dm savin bansal
Aarti Verma April 25, 2025 April 25, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article यह मोदी का सशक्त भारत है, करारा जवाब मिलेगा: महाराज
Next Article केदारनाथ यात्रा ड्यूटी हेतु नियुक्त होने वाले जनपद के पुलिस बल को एसपी रुद्रप्रयाग ने किया ब्रीफ…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच
उत्तराखंड October 26, 2026
79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया प्रेम और जागृति का संदेश…
उत्तराखंड October 26, 2026
लालकुआं में स्कूटी-कैंटर की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड October 26, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत
उत्तराखंड October 25, 2026
चकराता में प्रीतम सिंह के किले पर भाजपा की नजर, बॉबी पंवार की एंट्री से 2027 का मुकाबला दिलचस्प
breaking October 25, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?