By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: केंद्र पोषित योजनाओं का लक्ष्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के दिए निर्देश…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > केंद्र पोषित योजनाओं का लक्ष्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के दिए निर्देश…
उत्तराखंड

केंद्र पोषित योजनाओं का लक्ष्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के दिए निर्देश…

Aarti Verma
Last updated: 2025/03/03 at 4:28 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून 03 मार्च, 2025

सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने ली देहरादून जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक।

केंद्र पोषित योजनाओं का लक्ष्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के दिए निर्देश।

शिक्षा के विकास के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल के प्रयासों को सराहा।

देहरादून : सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने सोमवार को राजपुर रोड़ स्थित वन मुख्यालय के मंथन सभागार में देहरादून जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा जनहित में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को आपसी सामंजस्य बनाकर गुणवत्ता के साथ जनहित की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने पर जोर दिया।

सांसद ने निर्देशित किया कि गुणवत्ता के साथ केंद्र पोषित योजनाओं का लक्ष्य पूर्ण किया जाए। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना और जल जीवन मिशन की अधिकांश शिकायतों को देखते हुए सांसद ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि शिकायतों का त्वरित समाधान करें। पीएमजीएसवाई की सड़कों पर पानी निकासी के साथ सड़कों को गड्ा मुक्त बनाया जाए।

सांसद ने कुपोषित बच्चों को चिन्हित करने और समय पर उनको पोषण आहार किट उपलब्ध कराते हुए उनकी देखरेख करने पर भी जोर दिया। मनरेगा कार्यों की समीक्षा करते हुए सांसद ने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत जो देनदारियां शेष है, उनका त्वरित भुगतान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित में जो भी विकास योजनाएं बनाई जाती है, उन योजनाओं की जानकारी जन प्रतिनिधियों को अवश्य दी जाए।

सांसद ने जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा देहरादून में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना भी की। उन्होंने कहा सर्व शिक्षा सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए सभी जरूरी प्रयास करने की बात कही। इस दौरान सांसद ने राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, जल जीवन मिशन, सर्व शिक्षा, पीएम पोषण, एनएचएम, स्मार्ट सिटी, दूर संचार, डिजिटल इंडिया, पीएम स्वरोजगार, बाल विकास, समाजिक सहायता, पीएम कृषि एवं सिंचाई, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम आवास एवं अन्य केंद्र पोषित योजनाओं की प्रगति समीक्षा की।

बैठक में विधायकों एवं समिति के सदस्यों ने विभिन्न विकास योजनाओं में आ रही समस्याएं समिति के समक्ष रखी और उनका त्वरित निराकरण करने की बात कही।

बैठक में विभागीय अधिकारियों ने सांसद को जिले में संचालित केंद्र पोषित योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। बताया कि पीएमजीएसवाई द्वारा 19 स्वीकृत सड़कों में से 09 सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जल जीवन मिशन के तहत 129538 एफएचटीसी लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। देहरादून स्मार्ट सिटी के अंतर्गत संचालित 21 प्रोजेक्ट में से 20 पूरे हो गए है और ग्रीन बिल्डिंग का काम प्रगति पर है। जिले में 350 आंगनबाड़ी भवन में से 178 का निर्माण पूर्ण हो गया है। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण में वर्ष 2023-24 के लिए निर्धारित लक्ष्य 1330 में से 1297 आवास निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है और 33 प्रगति पर है। प्रधानमंत्री आवास शहरी के अंतर्गत 1101 में से 837 पूर्ण और 231 भवन निर्माण कार्य प्रगति पर है।

बैठक में रायपुर विधायक उमेश शर्मा, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी, दिशा समिति के सदस्य वंदना बिष्ट, दिव्या राणा, अन्य जनप्रतिनिधियों सहित जिलाधिकारी सविन बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, अपर नगर आयुक्त हेमंत कुमार वर्मा एवं सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…

अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dm savin bansal
Aarti Verma March 3, 2025 March 3, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article नाबालिक को बहला- फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार…
Next Article सूबे में कलस्टर विद्यालयों के निर्माण की कवायद शुरू…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला
उत्तराखंड October 19, 2026
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…
उत्तराखंड October 19, 2026
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
उत्तराखंड October 19, 2026
सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड क्राइम October 19, 2026
देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?