By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: अच्छे माहौल में शिक्षा पाना सभी बच्चों का हक, इस पुनीत कार्य से जुड़े संस्थान एवं संगठनः डीएम
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > अच्छे माहौल में शिक्षा पाना सभी बच्चों का हक, इस पुनीत कार्य से जुड़े संस्थान एवं संगठनः डीएम
उत्तराखंड

अच्छे माहौल में शिक्षा पाना सभी बच्चों का हक, इस पुनीत कार्य से जुड़े संस्थान एवं संगठनः डीएम

Aarti Verma
Last updated: 2024/11/10 at 2:46 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

सरकारी स्कूलों के बच्चों को आधुनिक सुविधा व पढाई के साथ ही खेल के लिए अच्छा माहौल उपलब्ध कराना है लक्ष्यःडीएम

स्कूलों में सुधारीकरण की प्रकिया हो गई है शुरू, प्राजेक्ट उत्कर्ष की मुख्य शिक्षा अधिकारी समस्त प्रिंसिपल संग स्वयं कर रहे हैं मॉनिटिरिंग

सरकारी स्कूलों के बच्चे नही रहेंगे तकनीकि एवं उपकरणों से वंचित; डीएम ने उठाया बीड़ा

अच्छे माहौल में शिक्षा पाना सभी बच्चों का हक, इस पुनीत कार्य से जुड़े संस्थान एवं संगठनः डीएम

प्रथमबार जिला प्रशासन की कार्यशैली से प्रभावित होकर हुडको एवं ओएनजीसी ने जताई स्कूलों के आधुनिकीकरण में सहयोग की उत्सुकता।

देहरादून : 10 नवम्बर 2024 (जि.सू.का), जनपद में स्कूलों के आधुनिकीकरण एवं स्कूलों में व्यवस्थित ढंग से लाईट, फर्नीचर, वाईट बोर्ड, एलएईडी, कम्प्यूटर, उपकरण खेल अवस्थापना सुविधा विकसित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बंसल के साथ ओएनजीसी एवं हुडको के अधिकारियों/प्रतिनिधियों द्वारा अलग-2 बैठक कर स्कूलों में उपकरण एवं अवस्थापना हेतु सहयोग पर विस्तृत चर्चा की।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि ब्लॉकवार ऐसे विद्यालयों को चिहिन्त कर सूची प्रेषित करेंगे, जिनमें अवस्थापना सुविधाओं को विकसित किया जाना है, इसके लिए एक सप्ताह के अन्तर्गत प्रस्ताव प्रस्तुत करने हैं। जनपद के समस्त स्कूलों में एलईडी स्मार्ट टीवी, फर्नीचर, डेस्क आदि व्यवस्थाएं में हुडको जिला प्रशासन सहयोग करेगा। जिसका प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि अच्छे माहौल में शिक्षा पाना सभी बच्चों का हक है उन्होंने इस पुनीत कार्य से जुड़ने हेतु संस्थान एवं संगठनों को जुड़ने का अनुरोध किया।

हुडको के प्रतिनिधियों ने बताया कि समाचार पत्रों एवं न्यूज चैनलों में जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा जनपद देहरादून में स्कूलों के आधुनिकीकरण के लिए किये जा रहे इनावेेटिव प्रयास तथा कार्यों को सुनकर जनपद देहरादून में शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की उत्सुकता जगी, जिस पर वह डीएम कार्यालय में मिलने आए। वहीं ओएनजीसी के अधिकारियों ने भी इस क्षेत्र में कार्य करने की उत्सुकता व्यक्त की।

जिलाधिकारी ने जनपद देहरादून में स्कूलों में मूलभूत सुविधा सहित वाईट बोर्ड, प्रत्येक कक्ष में दो एलईडी लाईट, फर्नीचर, आउटडोर स्पोर्टस लाईब्रेरी, कामिक्स, स्वच्छ पेयजल आदि समुचित व्यवस्थाएं करने की दिशा में कार्य आरम्भ किया है, जिसके लिए 1 करोड़ की धनराशि मुख्य शिक्षा अधिकारी के निवर्तन के पर रखी गई है, आवश्यकता पड़ने पर पुनः और धराशि उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा स्कूलों के आधुनिकीकरण की इस पहल से जुड़ने के लिए सामाजिक संगठनों सहित बड़े प्रतिष्ठानों से भी आह्वान किया गया है।

जिलाधिकारी की पहल पर प्रत्येक स्कूल में न्यूज़पेपर, मैगज़ीन, शब्दकोश और महापुरुषों की जीवनियाँ अनिवार्य रखे जाने के निर्देश दिए ताकि बच्चे व्यवसायिक शिक्षा के साथ-2 महापुरूषों की जीवनी से परिचित हो सके। जिलाधिकारी ने स्कूलों की कक्षाओं में मूलभूत सुविधा, लाईट, पानी, पेयजल, शौचालय उपलब्ध हों पानी की टंकियों की मरम्मत, साफ-सफाई एवं सुरक्षा हेतु इंतजाम के साथ ही गुणवत्तायुक्त पोष्टिक भोजन सुनिश्चित करने हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं सम्बन्धित खण्ड एवं उप शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया। डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्यों को आस्वस्त किया कि व्यवस्थाओं की पूर्ति हेतु जो धनराशि के अंतरात को पूर्ण करने की जिम्मा डीएम का है।

You Might Also Like

आईडीपीएल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अहोई अष्टमी का पर्व

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में दो नकबजन ढेर नहीं, घायल

साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dm savin bansal
Aarti Verma November 10, 2024 November 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article टिहरी : चीला नहर से SDRF ने किया एक अज्ञात शव बरामद…
Next Article ग्रीन बेल्ट के दायरे में लगा ढकरानी गांव स्थित यमुना स्टोन क्रशर से निकट आसन रिजर्व कंजर्वेशन के परिंदों को हुआ खतरा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

आईडीपीएल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अहोई अष्टमी का पर्व
उत्तराखंड November 1, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
उत्तराखंड November 1, 2026
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग
उत्तराखंड November 1, 2026
चुंगी बड़ेथी में ट्रक पलटने से चालक फंसा, रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला
breaking November 1, 2026
चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में दो नकबजन ढेर नहीं, घायल
उत्तराखंड क्राइम November 1, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?