By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: जनपद स्तरीय सांख्यिकीय ई-पत्रिका सॉफ्टवेयर/वेबसाइट का शुभारंभ…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > जनपद स्तरीय सांख्यिकीय ई-पत्रिका सॉफ्टवेयर/वेबसाइट का शुभारंभ…
उत्तराखंड

जनपद स्तरीय सांख्यिकीय ई-पत्रिका सॉफ्टवेयर/वेबसाइट का शुभारंभ…

Aarti Verma
Last updated: 2026/08/24 at 12:54 PM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

जनपद स्तरीय सांख्यिकीय ई-पत्रिका सॉफ्टवेयर/वेबसाइट का शुभारंभ…

देहरादून, 24 अगस्त 2026, अर्थ एवं संख्या निदेशालय, आईटी पार्क, देहरादून में आज जनपद स्तरीय सांख्यिकीय ई-पत्रिका सॉफ्टवेयर/वेबसाइट का शुभारंभ निदेशक, अर्थ एवं संख्या सुशील कुमार एवं वरिष्ठ निदेशक, एनआईसी हिमांशु कुमार द्वारा किया गया।

इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से अब जनपद स्तर पर प्रकाशित की जाने वाली सांख्यिकीय पत्रिका को अधिक सुगमता, गति एवं तकनीकी दक्षता के साथ तैयार कर ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा सकेगा। इससे विभिन्न विभागों एवं जनपदों से प्राप्त सांख्यिकीय सूचनाओं के संकलन एवं प्रकाशन की प्रक्रिया को भी अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाया जा सकेगा।

विभिन्न क्षेत्रों के आंकड़े होंगे ऑनलाइन उपलब्ध

जनपद स्तरीय ई-पत्रिका में जनगणना, क्षेत्रफल, जनसंख्या, विकासखंड, भूमि उपयोग, पशुपालन एवं मत्स्य, सहकारिता, उद्योग, सार्वजनिक स्वास्थ्य, विद्युत, परिवहन एवं संचार, संस्थागत वित्त, पंचायत सहित विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित महत्वपूर्ण सांख्यिकीय आंकड़े उपलब्ध होंगे।

सॉफ्टवेयर के माध्यम से इन आंकड़ों को तकनीकी प्रक्रिया द्वारा त्वरित गति से संकलित, तैयार एवं प्रकाशित किया जा सकेगा। इससे जनपदवार सांख्यिकीय सूचनाओं तक अधिकारियों, शोधकर्ताओं, संस्थानों एवं आमजन की पहुंच भी आसान होगी।

डिजिटल माध्यम से सांख्यिकीय सूचनाओं की उपलब्धता को मिलेगा बढ़ावा

ई-पत्रिका के शुभारंभ से सांख्यिकीय प्रकाशनों को डिजिटल स्वरूप में उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इससे पारंपरिक मुद्रित पत्रिकाओं के साथ-साथ ऑनलाइन सांख्यिकीय सूचना प्रणाली को मजबूत करने में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक, अर्थ एवं संख्या चित्रा, संयुक्त निदेशक, एनआईसी चन्दन सिंह भाकुनी, आईटीडीओ विकास पाण्डेय, एनआईसी के सॉफ्टवेयर डेवलपर चन्द्रेश किशोर सहित अर्थ एवं संख्या निदेशालय, क्षेत्रीय कार्यालय, मण्डल एवं जिला कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से उपस्थित रहे।

You Might Also Like

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…

43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन

मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण

रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण

सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार

TAGGED: Dehradun news uttarakhand news
Aarti Verma August 24, 2026 August 24, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री से की व्यावसायिक प्रशिक्षकों एवं आउटसोर्सिंग कार्मिकों को न्याय दिलाने की मांग
Next Article देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…
उत्तराखंड October 10, 2026
43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन
उत्तराखंड October 10, 2026
मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण
उत्तराखंड October 10, 2026
रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण
उत्तराखंड October 9, 2026
सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार
उत्तराखंड October 9, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?