By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: जनसुनवाई में भूमि संबंधी शिकायतों की अधिकता, जिलाधिकारी ने दिए कार्यवाही के निर्देश…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > जनसुनवाई में भूमि संबंधी शिकायतों की अधिकता, जिलाधिकारी ने दिए कार्यवाही के निर्देश…
उत्तराखंड

जनसुनवाई में भूमि संबंधी शिकायतों की अधिकता, जिलाधिकारी ने दिए कार्यवाही के निर्देश…

Aarti Verma
Last updated: 2024/09/02 at 10:35 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

 

देहरादून : 02 सितम्बर 2024, (जि.सू.का.), जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 118 शिकायत प्राप्त हुई, जिनमेें अधिकत्तर शिकायत, भूमि संबंधी प्राप्त हुई, इसके अतिरिक्त, भूमि सीमांकन, अवैध अतिक्रमण,आपसी विवाद, भरणपोषण, जल संस्थान, विद्युत, एमडीडीए, शिक्षा, लोनिवि, नगर निगम,एमडीडीए आदि विभागों से संबंधित प्राप्त हुई।

विकास नगर क्षेत्रानर्गत अनुसूचित जाति के व्यक्ति की भूमि बिना अनुमति लिए, बाहरी व्यक्ति को विक्रय किए जाने की शिकायत प्राप्त हुईं, जिस पर उप जिलाधिकारी विकासनगर नगर को पत्रावाली प्रस्तुत करने तथा छरबा में सरकारी भूमि पर खुट्टी लगाकर कब्जा करने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को मौका मुआवना करने के निर्देश दिए। वहीं तहसील ऋषिकेश के गडुल में परिजनों द्वारा भूमि कब्जा करने, तथा मारपीट किए जाने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को कार्यवाही के निर्देश दिए।

 

राजपुर रोड पर कई स्थानों में डिवाइडर क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना की संभावना बने रहने की शिकायत पर लोनिवि को कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी प्रकार राजपुर रोड में जल संस्थान की लाईन क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर जल संस्थान को पेयजल लाईन ठीक करने के निर्देश दिए। पल्टन बाजार में फुटपाथ पर अतिक्रमण की शिकायत पर जिलाधिकारी ने पुलिस को कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। देहराखास बस्ती में नदी पर अतिक्रमण करते हुए नदी का संकरा किये जाने की शिकायत पर तहसीलदार सदर, नगर निगम को कार्यवाही के निर्देश दिए। नकरोंदा में एसटीपी प्लांट की भूमि के समीप नाले को पाटकर अतिक्रमण किये जाने की शिकायत पर राजस्व विभाग के अधिकारियों को मौका मुआवना कर वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में मुख्य विकास झरना कमठान, अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार, उप जिलाधिकारी न्यायय हरगिरि सिंह, उप जिलाधिकारी सदर अनामिकता, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायतीराज अधिकारी विद्याधर सोमनाल, अधि अभि विद्युत राकेश कुमार, लोनिवि, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

–

You Might Also Like

बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में बनेगा शिक्षक पैनल, दो महिला और दो पुरुष शिक्षक होंगे शामिल

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शुरू की तैयारियां

CM धामी ने अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 के समापन समारोह में किया प्रतिभाग…

जिलाधिकारी ने 46 गांवों में संचालित योजनाओं की समीक्षा कर पात्र परिवारों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश

TAGGED: Cs radha raturi, Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma September 2, 2024 September 2, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने किया अनुसूचित जाति के युवाओं से संवाद…
Next Article कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा के चनौदा में स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पहुँचकर शहीदों को किया नमन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में बनेगा शिक्षक पैनल, दो महिला और दो पुरुष शिक्षक होंगे शामिल
उत्तराखंड October 30, 2026
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र
उत्तराखंड October 30, 2026
मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शुरू की तैयारियां
उत्तराखंड October 29, 2026
CM धामी ने अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 के समापन समारोह में किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड October 29, 2026
जिलाधिकारी ने 46 गांवों में संचालित योजनाओं की समीक्षा कर पात्र परिवारों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश
उत्तराखंड October 29, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?