By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के आरोपी समेत दो बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के आरोपी समेत दो बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद
उत्तराखंडक्राइम

दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के आरोपी समेत दो बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

Aarti Verma
Last updated: 2026/06/04 at 8:02 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के आरोपी समेत दो बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

दून पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, राजस्थान के दो शातिर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

देहरादून : दून पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। नयागांव में चेकिंग के दौरान राजस्थान के दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। पुलिस तीन अन्य फरार बदमाशों की तलाश में सघन अभियान चला रही है।

जानकारी के अनुसार, नयागांव चौकी बैरियर पर पुलिस की नाकेबंदी और सघन चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान राजस्थान नंबर की एक स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार सवार बदमाशों ने बैरियर में टक्कर मारते हुए वाहन को तेजी से सेलाकुई की ओर भगा दिया। पुलिस टीम ने तत्काल उनका पीछा शुरू किया।

 

भागते हुए बदमाश चांदनी चौक से भूरपुर की ओर पहुंचे और रामगढ़ के रपटे के पास अपनी कार छोड़कर नदी की तरफ भागने लगे। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। वहीं दूसरे आरोपी को पुलिस ने पीछा कर मौके से गिरफ्तार कर लिया।

मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान रिंकू मीणा (30 वर्ष) पुत्र सियाराम निवासी ग्राम अखरोट, तहसील मंडावर, जिला दौसा (राजस्थान) के रूप में हुई है। उसे पहले प्रेमनगर चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दून अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरा गिरफ्तार आरोपी विनोद कुमार मीणा (32 वर्ष) पुत्र रामलाल मीणा निवासी झारेड़ा, तहसील हिंडौन सिटी, जिला करौली (राजस्थान) है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके और अस्पताल पहुंचे तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देशी तमंचे, खोखे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।

एस एस पी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि , मुठभेड़ में घायल रिंकू मीणा के खिलाफ राजस्थान में हत्या समेत कई संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं विनोद मीणा का भी राजस्थान में लंबा आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है। पुलिस फरार तीन अन्य बदमाशों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

You Might Also Like

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया प्रेम और जागृति का संदेश…

लालकुआं में स्कूटी-कैंटर की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत

महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई के निर्देश

TAGGED: Crime News, Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma June 4, 2026 June 4, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article ऋषिकेश में मुख्यमंत्री धामी ने 29.78 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
Next Article जन कल्याण और समामाजिक न्याय के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच
उत्तराखंड October 26, 2026
79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया प्रेम और जागृति का संदेश…
उत्तराखंड October 26, 2026
लालकुआं में स्कूटी-कैंटर की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड October 26, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत
उत्तराखंड October 25, 2026
चकराता में प्रीतम सिंह के किले पर भाजपा की नजर, बॉबी पंवार की एंट्री से 2027 का मुकाबला दिलचस्प
breaking October 25, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?