By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई”अवैध लकड़ी से लदा ट्रक जब्त, चालक अंधेरे में फरार…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > breaking > वन विभाग की बड़ी कार्रवाई”अवैध लकड़ी से लदा ट्रक जब्त, चालक अंधेरे में फरार…
breaking

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई”अवैध लकड़ी से लदा ट्रक जब्त, चालक अंधेरे में फरार…

Aarti Verma
Last updated: 2026/11/26 at 6:29 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई”अवैध लकड़ी से लदा ट्रक जब्त, चालक अंधेरे में फरार…

​लालकुआं : तराई पूर्वी वन प्रभाग के अंतर्गत डौली रेंज की वन विभाग टीम ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को जब्त किया है। वाहन में कुल 29.61 घन मीटर मिश्रित सोख्ता और जलौनी प्रकाष्ठ लदा पाया गया, जिसका कोई वैध अभिवहन पास नहीं मिला।

बताते चले कि तराई पूर्वी वन प्रभागा के प्रभागीय वनाधिकारी राहुल मिश्रा और उप प्रभागीय वनाधिकारी अनिल जोशी के दिशा-निर्देशन में डौली रेंज की वन विभाग की टीम बुधवार रात क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड की ओर आ रहे ट्रक संख्या UP 25 FT 2605 को पुलभट्टा बैरियर पर रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने रुकने के बजाय वाहन की गति और बढ़ा दी।

​संदेह गहराने पर वन विभाग की टीम ने ट्रक का पीछा शुरू किया। खुद को घिरता देख चालक ने पुलभट्टा तिराहे से ट्रक को सितारगंज की तरफ मोड़ दिया। टीम ने तत्काल दूरभाष के जरिए पिपलिया बैरियर स्टाफ को इसकी सूचना दी और पीछा जारी रखा। पिपलिया बैरियर स्टाफ ने सतर्कता बरतते हुए सड़क पर बैरिकेडिंग लगाकर ट्रक को रोक लिया, हालांकि इसी दौरान चालक अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

इधर वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार पंत ने बताया कि पकड़े गए ​वाहन की जांच करने पर उसमें आम, नीम, सुबबूल और पाकड़ आदि प्रजातियों का मिश्रित सोख्ता व जलौनी प्रकाष्ठ मिला, जिसकी मौके पर नपत करने पर कुल मात्रा 29.61 घन मीटर पाई गई। लकड़ी के परिवहन से जुड़ा वन विभाग का अभिवहन पास न होने पर ट्रक को जब्त कर लालकुआं रेंज कार्यालय परिसर में खड़ा कर दिया गया है तथा फरार चालक के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

You Might Also Like

नीरज कश्यप ने दीपावली एवं भाई दूज पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

चुंगी बड़ेथी में ट्रक पलटने से चालक फंसा, रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला

चकराता में प्रीतम सिंह के किले पर भाजपा की नजर, बॉबी पंवार की एंट्री से 2027 का मुकाबला दिलचस्प

धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज

कांवड़ मेला-2026: कांगड़ा घाट पर SDRF की सतर्कता से टलीं सात बड़ी दुर्घटनाएं, गंगा में डूब रहे 07 श्रद्धालुओं का सकुशल रेस्क्यू

Aarti Verma November 26, 2026 November 26, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article मेधावी अल्पसंख्यक छात्राओं को 25 हजार तक की मदद, 416 आवेदनों के सत्यापन के लिए डीएम ने दिए 10 दिन…
Next Article संविधान के आदर्शों को अपने व्यवहार एवं कार्यशैली में उतारें – मुख्यमंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

संविधान के आदर्शों को अपने व्यवहार एवं कार्यशैली में उतारें – मुख्यमंत्री
उत्तराखंड November 26, 2026
मेधावी अल्पसंख्यक छात्राओं को 25 हजार तक की मदद, 416 आवेदनों के सत्यापन के लिए डीएम ने दिए 10 दिन…
उत्तराखंड November 25, 2026
भीकमपुर नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी…
उत्तराखंड November 25, 2026
मुख्यमंत्री धामी को सिख समुदाय ने दी ‘शेर-ए-उत्तराखण्ड’ की उपाधि
उत्तराखंड November 25, 2026
ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा के दायित्वों का निर्वहन करें नवनियुक्त अधिकारी : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड November 25, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?