By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छता अभियान, विभु महाराज ने किया शुभारम्भ…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छता अभियान, विभु महाराज ने किया शुभारम्भ…
उत्तराखंड

मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छता अभियान, विभु महाराज ने किया शुभारम्भ…

Aarti Verma
Last updated: 2025/09/27 at 10:29 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून/उत्तराखंड : 27-09-2025,

मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छता अभियान, विभु महाराज ने किया शुभारम्भ…

मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में सुविख्यात समाजसेवी व आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की प्रेरणा व पूज्य विभु महाराज के मार्गदर्शन में गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी 27 व 28 सितम्बर, 2025 तक समस्त भारतवर्ष में भारत सरकार की स्वच्छता को लेकर सेवा पखवाडा के तहत दो दिवसीय स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। समिति के क्षेत्रीय आश्रम प्रभारी महात्मा,बाई सुविद्या बाई के दिशा-निर्देशन में सफाई कार्य किया गया।

समिति द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों में भी स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में 27 सितम्बर, 2025 को समिति की शाखा…

देहरादून, उत्तराखंड द्वारा स्थान तहसील चौक, डिस्पेंसरी रोड़ से घंटाघर में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। मानव उत्थान सेवा समिति एक अखिल भारतीय पंजीकृत आध्यात्मिक एवं समाजसेवी संस्था है जो लगभग कई दशकों से अध्यात्म ज्ञान के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ समाज के अन्दर विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यों में सतत् संलग्न है। समिति शिक्षा के क्षेत्र में मिशन एजुकेशन का कार्यक्रम चला रही है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिशन मेडिसिन, रक्तदान शिविर, विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, पर्यावरण के क्षेत्र में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान तथा प्राकृतिक आपदा के समय जैसे भूकम्प, बाढ़, महामारी में राहत शिविर लगाकर जन-कल्याण के कार्य करती आ रही है। अतः हम सभी का यह परम कर्तव्य है कि अपने स्थान को स्वच्छता अभियान से जोड़कर स्वच्छता के लिए जागरूक करें।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विभु महाराज ने हरी झंडी दिखाकर इस स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ किया। समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का फूल-मालाओं से स्वागत किया। मुख्य अतिथि सहित अन्य स्थानीय गणमान्य लोगों ने महाराज जी के इस प्रेरणादायी सेवाकार्य की भूरी-भूरी प्रसंसा की। स्थानीय लोगों ने इस स्वच्छता अभियान से प्रेरणा लेकर अपने आस-पास स्वच्छ रखने तथा लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

इस अभियान में समिति के शाखा कार्यकर्ताओं, यूथ विंग के सदस्यों व स्वंयसेवी संस्था मानव सेवा दल के स्वयंसेवकों सहित अनेक लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

 

You Might Also Like

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव

देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma September 27, 2025 September 27, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article रुद्रपुर कॉलेज फायरिंग का पर्दाफाश — एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने पकड़े तीन बदमाश
Next Article धारा 34 और 143 वादों में गम्भीर अनियमितताओं पर हो तत्काल विभागीय कार्रवाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड October 23, 2026
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना
उत्तराखंड October 22, 2026
दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर
उत्तराखंड October 22, 2026
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव
उत्तराखंड October 22, 2026
देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
उत्तराखंड October 21, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?