By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: रुद्रपुर कॉलेज फायरिंग का पर्दाफाश — एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने पकड़े तीन बदमाश
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > रुद्रपुर कॉलेज फायरिंग का पर्दाफाश — एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने पकड़े तीन बदमाश
उत्तराखंडक्राइम

रुद्रपुर कॉलेज फायरिंग का पर्दाफाश — एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने पकड़े तीन बदमाश

Aarti Verma
Last updated: 2025/09/26 at 1:40 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख — छात्रसंघ नामांकन फायरिंग प्रकरण का खुलासा , तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार

कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने छात्रसंघ नामांकन के दौरान हुई फायरिंग प्रकरण में बड़ी सफलता अर्जित की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में दानिश से एक अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है।

घटना का विवरण
24 सितम्बर 2025 को रुद्रपुर डिग्री कॉलेज गेट पर छात्रसंघ अध्यक्ष पद के नामांकन के दौरान दो गुटों में भिड़ंत हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि फायरिंग, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियाँ दी गईं। पुलिस के पहुँचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए।

इस संबंध में थाना रुद्रपुर पर मुकदमा संख्या 478/2025 दर्ज किया गया, जिसमें बीएनएस की विभिन्न धाराएँ 109, 125, 352, 190, 191, 191(3) लगाई गईं।

पुलिस की सक्रियता और गिरफ्तारी
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, गवाहों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की।
कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा त्वरित घेराबंदी कर ब्लॉक रोड, रुद्रपुर तथा बंसल धर्मकांटा, किच्छा रोड से तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

https://bebaknews.com/wp-content/uploads/2025/09/VID-20250926-WA0035.mp4

गिरफ्तार अपराधी और आपराधिक इतिहास
रखवीर सिंह पुत्र हरविन्दर सिंह
निवासी : ग्राम ईश्नरपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली (उ.प्र.), उम्र 27 वर्षआपराधिक इतिहास :
FIR संख्या 231/2024 धारा 109 BNS थाना दिनेशपुर
FIR संख्या 169/2023 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट
FIR संख्या 81/2023 धारा 147/148/149/307 IPC थाना केलाखेड़ा
FIR संख्या 258/2023 धारा 147/148/149/307 IPC थाना नानकमत्ता
गैंगस्टर एक्ट और कई फायरिंग प्रकरणों में नामजद आरोपी।

दानिश पुत्र फजले नवी
निवासी : वार्ड नंबर 29, आदर्श कॉलोनी, थाना रुद्रपुर
बरामदगी : एक अवैध तमंचा
आपराधिक इतिहास :
FIR संख्या 169/2023 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना केलाखेड़ा
FIR संख्या 81/2023 धारा 147/148/149/307 थाना केलाखेड़ा
FIR संख्या 110/2022 धारा 147/148/149/504/506 IPC थाना रुद्रपुर
विशेष जानकारी :
दानिश पर पूर्व में हत्या के मुकदमे भी दर्ज हैं।

गुरपेज सिंह पुत्र रिसपाल
निवासी : ग्राम नेताजी नगर, विजय नगर, दिनेशपुर, उम्र 40 वर्ष
आपराधिक इतिहास :
FIR संख्या 341/2021 धारा 504/506 IPC
FIR संख्या 612/2021 धारा 323/341/504/506 IPC
FIR संख्या 389/2021 धारा 504/506 IPC
विशेष जानकारी :
फसियापुर गोलीकांड में भी गुरपेज का नाम प्रकाश में आया है।
रुद्रपुर फायरिंग प्रकरण के बाद आरोपियों को पैसा, गाड़ी और शरण उपलब्ध कराई थी।

https://bebaknews.com/wp-content/uploads/2025/09/VID-20250926-WA0036.mp4

अन्य नामजद व अज्ञात
मुकदमे में जस्सी कचूरा, मनप्रीत उर्फ गोपी, अभय सक्सैना, चेतन मागढ़, सत्यम, गगन रतनपुरिया, विक्रम जानी भाटिया, प्रिंस शर्मा, हेमंत मिश्रा, चंदन यादव, रवि रावत, आकाश यादव, आशीष यादव समेत अन्य कई व्यक्तियों और अज्ञात को नामजद किया गया है। विवेचना प्रचलित है।

एसएसपी का सख्त संदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने कहा कि अपराधियों और अराजक तत्वों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा, होगी सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही । कॉलेज परिसरों और सार्वजनिक स्थलों पर शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों को कठोरतम सजा दिलाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है।

You Might Also Like

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव

देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Ssp manikant Mishra
Aarti Verma September 26, 2025 September 26, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article भूकम्प जोखिम मूल्यांकन व शमन को लेकर मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक
Next Article मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छता अभियान, विभु महाराज ने किया शुभारम्भ…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड October 23, 2026
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना
उत्तराखंड October 22, 2026
दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर
उत्तराखंड October 22, 2026
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव
उत्तराखंड October 22, 2026
देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
उत्तराखंड October 21, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?