By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: पहली तारीख से देश में होने जा रहे हैं कई बड़े बदलाव, पढ़िए…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > breaking > पहली तारीख से देश में होने जा रहे हैं कई बड़े बदलाव, पढ़िए…
breakingउत्तराखंड

पहली तारीख से देश में होने जा रहे हैं कई बड़े बदलाव, पढ़िए…

Aarti Verma
Last updated: 2024/06/28 at 5:27 AM
Aarti Verma
Share
6 Min Read
SHARE

1 जुलाई से होने वाले हैं ये 5 बड़े बदलाव

जून का महीना खत्म होने जा रहा है और जुलाई की शुरुआत हो रही है. तीन दिन का समय बाकी है और उसके बाद पहली तारीख से देश में कई बड़े बदलाव (Rule Change From 1st July) देखने को मिलेंगे, जो सीधे आपके घर की रसोई से लेकर आपके बैंक अकाउंट और मोबाइल फोन पर असर डाल सकते हैं.

इनमें एलपीजी सिलेंडर की कीमत (LPG Cylinder Price) से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियम (Credit Card Rule) तक शामिल हैं. ये सीधे आपके पैसे से जुड़े हुए हैं. आइए ऐसे ही 5 बड़े बदलावों के बारे में जानते हैं…

पहला बदलाव: LPG के दाम

ऑयल मार्केटिंग कंपनिया हर महीने के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Price) में संशोधन करती हैं और 1 जुलाई 2024 को सुबह छह बजे इनमें बदलाव देखने को मिल सकता है. बीते कुछ समय में जहां 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial PLG Cylinder) की कीमतों में कई बार चेंज देखने को मिला है, लेकिन घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत लंबे समय से स्थिर बनी हुई है. ऐसे में हाल में हुए लोकसभा चुनावों और PM Narendra Modi के नेतृत्व में नई NDA सरकार के गठन के बाद लोगों को इस बार घरेलू सिलेंडर की कीमतों में राहत की उम्मीद है.

दूसरा बदलाव- ATF और CNG-PNG रेट

हर महीने की पहली तारीख को सिर्फ LPG Cylinder की कीमतों में ही बदलाव नहीं किया जाता, बल्कि इसके साथ ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और सीएनजी-पीएनजी (CNG-PNG) के दाम भी संशोधित करती हैं. ऐसे में पहली तारीख को इनकी नई कीमतें भी सामने आ सकती हैं. गौरतलब है कि एटीएफ की कीमतें कम होने से जहां हवाई यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद जागती है, तो वहीं सीएनजी की कीमतों में गिरावट से वाहन चालकों को खर्च कम हो जाता है.

तीसरा बदलाव- क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट

अगर आप भी क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का इस्तेमाल करते हैं, तो फिर 1 जुलाई 2024 की तारीख आपके लिए अहम है. दरअसल, महीने के पहले ही दिन से क्रेडिट कार्ड पेमेंट से जुड़ा बड़ा बदलाव लागू होने जा रहे हैं. इसके बाद कुछ पेमेंट प्लेटफॉर्म के जरिये बिल पेमेंट में परेशानी पेश आ सकती है. इन प्लेटफॉर्म्स में क्रेड (CRED), फोनपे (PhonePe), बिलडेस्क (BillDesk) जैसे कुछ फिनटेक शामिल हैं. दरअसल, RBI के नए रेग्युलेशन के मुताबिक, एक जुलाई से सभी क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट भारत बिल पेमेंट सिस्टम यानी BBPS के जरिए किए जाने चाहिए. उसके बाद से सभी को भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) के माध्यम से बिलिंग करनी होगी.

चौथा बदलाव- Sim कार्ड पोर्ट रूल

TRAI की तरफ से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमों बदलाव किया जाता रहा है. अब एक बार फिर सिम कार्ड से संबंधित नियम बदलने वाला है और इस चेंज के लागू होने की तारीख भी 1 जुलाई 2024 तय की गई है. ट्राई ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) नियम में बदलाव करने का फैसला किया गया है. सिम स्वैप फ्रॉड से बचने के लिए ट्राई की तरफ से इस नियम को लागू किया गया है. इसके तहत सिम कार्ड चोरी या डैमेज होने की स्थिति में आपको थोड़ा इंतजार करना होगा पहले सिम कार्ड चोरी या डैमेज होने के बाद आपको स्टोर से तुरंत नया सिम कार्ड मिल जाता था, लेकिन New Rule के मुताबिक, अब इसका लॉकिंग पीरियड बढ़ा दिया गया है और यूजर्स को 7 दिन तक इंतजार करना होगा.

बता दें कि मार्च 2024 में ट्राई ने एक एक्स पोस्ट के जरिए 1 जुलाई से सिम पोर्ट कराने के नियम में इस बदलाव के संबंध में जानकारी शेयर की थी. हालांकि, इसकी डेट आगे बढ़ेगी या नहीं, इसे लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है.

पांचवां बदलाव- PNB Bank खाता

बात करें अगले महीने होने वाले पांचवें बड़े बदलाव की, तो ये Punjab National Bank के ग्राहकों से जुड़ा हुआ है. दरअसल, अगर आपका PNB Account है और उसे आपने सालों से इस्तेमाल नहीं किया है, तो ये 1 जुलाई 2024 से बंद हो सकता है. बैंक की ओर से बीते कुछ समय से सोशल मीडिया के जरिए लगातार अलर्ट किया जा रहा है कि जिन पीएनबी अकाउंट में पिछले 3 साल से कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ है और इनका अकाउंट बैलेंस जीरो है, तो इन अकाउंट को एक्टिव रखने के लिए 30 जून तक बैंक ब्रांच जाकर KYC करा लें, ऐसा नहीं करने पर 1 जुलाई से ये बंद किए जा सकते हैं.

You Might Also Like

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में बनेगा शिक्षक पैनल, दो महिला और दो पुरुष शिक्षक होंगे शामिल

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शुरू की तैयारियां

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma June 28, 2024 June 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article विकासनगर: नए अपराधिक कानूनों के प्रसार में पुलिस ने जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ…
Next Article मुख्य सचिव से ITBP महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने की मुलाकात…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
उत्तराखंड October 30, 2026
‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित
उत्तराखंड October 30, 2026
बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में बनेगा शिक्षक पैनल, दो महिला और दो पुरुष शिक्षक होंगे शामिल
उत्तराखंड October 30, 2026
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र
उत्तराखंड October 30, 2026
मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शुरू की तैयारियां
उत्तराखंड October 29, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?