By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मंत्री ने थलीसैंण क्षेत्र को दी करोड़ों रूपये की योजनाओं की सौगात
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > मंत्री ने थलीसैंण क्षेत्र को दी करोड़ों रूपये की योजनाओं की सौगात
उत्तराखंड

मंत्री ने थलीसैंण क्षेत्र को दी करोड़ों रूपये की योजनाओं की सौगात

Aarti Verma
Last updated: 2024/02/12 at 9:51 AM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

 

विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को दी विभागीय योजनाओं की जानकारी

पौड़ी गढ़वाल : प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा, एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने विकासखण्ड थलीसैंण प्रांगण में आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर में प्रतिभाग के दौरान क्षेत्र की जनता को लगभग 2 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। जिसमे 1 करोड़ 64 लाख की 11 योजनाओं का शिलान्यास व 34 लाख 69 हजार लागत की तीन योजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने एक दर्जन से अधिक विभागों द्वारा योजनाओं के प्रदर्शन व प्रचार-प्रसार हेतु लगाई गई विभागीय स्टॉलो का निरीक्षण किया।

कैबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए कहा कि थलीसैंण क्षेत्र में 32 करोड़ की लागत से उप-जिला चिकित्सालय का निर्माण कार्य व 32 करोड रुपए की लागत से क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजना के लाभ से वंचित न रहे, इस हेतु अधिकारी सक्रिय और समर्पण भाव से कार्य करें।

स्वास्थ्य मंत्री ने शिविर में स्थानीय जनता की समस्याओं को सुना क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना की शिकायतों को लेकर मंत्री ने बीडीओ को निर्देश दिए कि ग्राम सभा की खुली बैठकों का आयोजन करवाकर पीएमएवाई के पात्र लाभार्थियों की सूची प्रस्तावित करें। वहीं लोनिवि, पेयजल व विद्युत सम्बन्धी शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

मंत्री ने बहुद्देश्यीय शिविर में 16 सहकारिता के लाभार्थियों को एक-एक लाख रूपये के चैक, 06 लाभार्थियों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन व 64 विद्यालयों को कम्प्यूटर वितरित किये। साथ ही उन्होंने थलीसैंण ब्लाक स्तर पर सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले शिवानी व कुसुम को सम्मानित किया। सरस्वती विद्या मंदिर थलीसैंण की शिवानी ने 10वीं कक्षा में 93.6 प्रतिशत अंक हासिल व राजकीय इंटर कॉलेज थलीसैंण की कुसुम ने 12वीं कक्षा में 87.6 प्रतिशत अंक हासिल किया था।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 155 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें 118 को निशुल्क चश्मा व दवाई वितरण की, जबकि अन्य 29 छात्र-छात्राओं को चश्मा वितरित किये गये। वहीं समाज कल्याण विभाग द्वारा 10 वृद्ध अवस्था पेंशन, 06 किसान पेंशन, 05 दिव्यांग व 2 अटल आवास के फार्म वितरित किये।

साथ ही बाल विकास विभाग द्वारा 01 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, पशुपालन विभाग ने 17 पशुपालकों को दवाई, पर्यटन विभाग द्वारा 03 लोगों को होमस्टे व 04 वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के फार्म वितरित किये।

शिविर में वन विभाग, पूर्ति विभाग, उद्यान विभाग, कृषि, पर्यटन, पशुपालन, बाल विकास, उद्योग, राजस्व, समाज कल्याण, सहकारिता, स्वास्थ्य, आजीविका, पुलिस व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी।

शिविर में जिला पंचायत अध्यक्षा शान्ति देवी, सी०एम०ओ० डॉ प्रवीण कुमार, बीडीओ थलीसैण टीकाराम कोठियाल, थानाध्यक्ष सुनील पंवार, जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, जिला सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र रावत, मण्डल अध्यक्ष नवीन जोशी, राकेश ममगाई, सहित विभागीय अधिकारी व भारी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित थी।

You Might Also Like

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…

43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन

मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण

रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण

सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Podi gharwal
Aarti Verma February 12, 2024 February 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article 01 मोटर साईकिल के साथ 01 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
Next Article छात्रों के बीच पहुँची दून पुलिस, चलाई यातायात नियमो की पाठशाला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…
उत्तराखंड October 10, 2026
43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन
उत्तराखंड October 10, 2026
मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण
उत्तराखंड October 10, 2026
रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण
उत्तराखंड October 9, 2026
सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार
उत्तराखंड October 9, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?