By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भव्य शोभा यात्रा में प्रतिभा कर किया राम धुन – श्री राम, जय राम, जय जय राम का उद्घोष
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > आस्था > मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भव्य शोभा यात्रा में प्रतिभा कर किया राम धुन – श्री राम, जय राम, जय जय राम का उद्घोष
आस्थाउत्तराखंड

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भव्य शोभा यात्रा में प्रतिभा कर किया राम धुन – श्री राम, जय राम, जय जय राम का उद्घोष

Aarti Verma
Last updated: 2024/01/31 at 1:47 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भव्य शोभा यात्रा में प्रतिभा कर किया राम धुन – श्री राम, जय राम, जय जय राम का उद्घोष

ऋषिकेश 22 जनवरी 2024 ।

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल, वन मंत्री सुबोध उनियाल और भाजपा संगठन महामंत्री अजेय ने चंद्रेश्वर मंदिर से रघुनाथ मंदिर त्रिवेणी घाट तक आयोजित भव्य शोभा यात्रा में प्रतिभाग करते हुए राम धुन- श्री राम, जय राम, जय जय राम का उद्घोष किया। डॉ अग्रवाल ने कहा कि लंबे संघर्ष और इन्तजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर बनने का सपना साकार हुआ। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने मिष्ठान वितरित कर राम भक्तों पर पुष्पवर्षा की।

सोमवार को आयोजित शोभायात्रा के दौरान डॉ अग्रवाल ने कहा कि आज अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के हम सब साक्षी बनें। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हजारों साधु संतों, राम भक्तों, सनातन प्रेमियों के बीच श्रीराम मंदिर का उद्घाटन किया। कहा कि इस पुण्य दिन के देश के साथ विदेश भी साक्षी बना। कहा कि सबकी साधना और प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से भगवान श्री राम का भी विशेष नाता है। देवप्रयाग में भगवान श्री राम को समर्पित रघुनाथ मंदिर एवं बागेश्वर जनपद में निर्मल बहती सरयू नदी है। मां सरयू का उद्गम स्थल हमारे उत्तराखंड में है एवं सरयू किनारे ही अयोध्या धाम में श्री राम विराजमान हैं।

संगठन महामंत्री अजेय जी ने कहा कि उत्तराखण्ड के लोग राम भक्त भी हैं और राष्ट्र भक्त भी हैं। जब से राज्य में इस पखवाडे़ की शुरूआत हुई, तब से पूरा प्रदेश राममय हो गया है।

इस मौके पर महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता साह, मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, महिला मोर्चा अध्यक्ष माधवी गुप्ता, संजय शास्त्री, विजेंद्र मोंगा, दिनेश सती, प्रतीक कालिया, नंद किशोर जाटव, देवदत्त शर्मा, राजपाल ठाकुर, शंभू पासवान, ललित जिंदल, शिव कुमार गौतम, रूपेश गुप्ता, चंदू यादव, जगावर सिंह, अभिनव पाल, अनिता तिवाड़ी, उषा जोशी, स्वाति शर्मा, रीता गुप्ता, कपिल गुप्ता, राजू नरसिम्हा, संजीव पाल, पुष्पा ध्यानी सहित सैकड़ों की संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे।

You Might Also Like

उत्तराखंड में मतदाता सूची को लेकर विशेष अभियान, 8 से 10 अक्टूबर तक बूथों पर लगेंगे कैंप

संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

देहरादून : अपराध घटित होने पर पुलिस की तय हो जवाबदेही – धस्माना

डीएम डॉ. आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया शरदोत्सव-2026 का शुभारंभ

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Rishikesh
Aarti Verma January 31, 2024 January 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article राममय हुई तीर्थ नगरी राम भक्तों के साथ झूमते नजर आए मंत्री अग्रवाल
Next Article SSP देहरादून अजय सिंह ने 2 चौकी प्रभारी किए सस्पेंड
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

उत्तराखंड में मतदाता सूची को लेकर विशेष अभियान, 8 से 10 अक्टूबर तक बूथों पर लगेंगे कैंप
उत्तराखंड October 7, 2026
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
उत्तराखंड October 7, 2026
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा
उत्तराखंड October 7, 2026
देहरादून : अपराध घटित होने पर पुलिस की तय हो जवाबदेही – धस्माना
उत्तराखंड October 7, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया शरदोत्सव-2026 का शुभारंभ
उत्तराखंड October 6, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?