By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मंत्री रेखा आर्या का विपक्ष पर हमला, कहा विपक्ष को आता है सिर्फ भ्रष्टाचार करना
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > मंत्री रेखा आर्या का विपक्ष पर हमला, कहा विपक्ष को आता है सिर्फ भ्रष्टाचार करना
उत्तराखंड

मंत्री रेखा आर्या का विपक्ष पर हमला, कहा विपक्ष को आता है सिर्फ भ्रष्टाचार करना

Aarti Verma
Last updated: 2024/07/04 at 10:02 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

 

 

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का हो रहा सर्वांगीण विकास-रेखा आर्या

 

मंत्री रेखा आर्या का विपक्ष पर हमला कहा विपक्ष को आता है सिर्फ भ्रष्टाचार करना,भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारियों की जगह है सलाखों के पीछे

 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बद्रीनाथ विधानसभा के पीपलकोटी मंडल में महिला मोर्चा सम्मेलन में किया प्रतिभाग,केंद्र और राज्य सरकार की गिनाई उपलब्धियां

 

पीपलकोटी(चमोली) : आज जनपद चमोली के पीपलकोटी मंडल में आगामी बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर महिला मोर्चा सम्मेलन में प्रतिभाग किया।जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

 

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने स्थानीय जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और राज्य के विकास हेतु किये गए कार्यो और उपलब्धियों को बताया।कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश का चौंमुखु विकास हो रहा है।उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पायदान में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही।कहा कि आज जिस तीव्र गति के साथ देश और राज्य का सर्वांगीण विकास और विदेशों में देश का गौरव बढ़ा है ,यह हमारे प्रधानमंत्री की कुशल लीडरशिप को दर्शाता है।

 

 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज विदेशों में देश का मान सम्मान बढ़ाने का कार्य मोदी जी ने किया है।विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष ने सिर्फ भ्रष्टाचार करना सीखा है ।इसका सबसे बड़ा उदाहरण केदारनाथ आपदा है ।सबने देखा है कि किस प्रकार विपक्ष ने आपदा में अवसर ढूंढा।आज भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारियों के भ्रष्टाचार की सजा सिर्फ जेल की सलाखें हैं।हमारी सरकार अंत्योदय के धेय वाक्य पर काम करते हुए उसे साकार कर रही है।आज भाजपा सरकार में महिलाओं की सुरक्षा और बुजुर्गों का सम्मान होता है।आज अंतिम पायदान पर खड़े गाँव मे विकास की लहर दौड़ रही है।उन्होंने सभी जनता से आगामी 10 जुलाई को बद्रीनाथ विधानसभा में होने जा रहे उपचुनाव में बढ़चढ़कर भागीदारी करने और बद्रीनाथ विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए अपने अमूल्य मत का प्रयोग करने की अपील की।

 

 

इस अवसर पर विधायक प्रत्याशी राजेन्द्र भंडारी ,जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी,महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हिमानी वैष्णव,विधानसभा प्रभारी कुंदन परिहार,राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट,प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा राज रावत,गढ़वाल संयोजिका चंद्रकला तिवारी,ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी,निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी,महिला मोर्चा महामंत्री आशा डिमरी,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संयोजिका लक्ष्मी जोशी,सांसद प्रतिनिधि मनोरमा नैनवाल,जिला उपाध्यक्ष सुमन जमलोकी,कार्यक्रम संयोजक पुष्पा पासवान सहित पार्टी पदाधिकारी,मातृशक्ति और देवतुल्य जनता उपस्थित रहीं।

You Might Also Like

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया प्रेम और जागृति का संदेश…

लालकुआं में स्कूटी-कैंटर की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत

महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई के निर्देश

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Minister rekha arya, Pm modi
Aarti Verma July 4, 2024 July 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article बड़ी खबर : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किए भगवान बद्रीनाथ के दर्शन…
Next Article गुच्चूपानी के पास टापू में फंसे 10 युवक, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच
उत्तराखंड October 26, 2026
79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया प्रेम और जागृति का संदेश…
उत्तराखंड October 26, 2026
लालकुआं में स्कूटी-कैंटर की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड October 26, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत
उत्तराखंड October 25, 2026
चकराता में प्रीतम सिंह के किले पर भाजपा की नजर, बॉबी पंवार की एंट्री से 2027 का मुकाबला दिलचस्प
breaking October 25, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?