By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: विभागीय बैठक में पर्यटन अधिकारियों को मंत्री के निर्देश…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > पर्यटन > विभागीय बैठक में पर्यटन अधिकारियों को मंत्री के निर्देश…
पर्यटन

विभागीय बैठक में पर्यटन अधिकारियों को मंत्री के निर्देश…

Aarti Verma
Last updated: 2024/11/20 at 10:51 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

पर्यटन मंत्री ने उत्तराखंड यात्रा विकास प्राधिकरण के गठन पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए

जीएमवीएन-केएमवीएन के एकीकरण में शीघ्रता लायी जाये: महाराज

विभागीय बैठक में पर्यटन अधिकारियों को मंत्री के निर्देश

देहरादून : 20 नवंबर 2024

उत्तराखंड यात्रा विकास प्राधिकरण के गठन हेतु त्वरित कार्यवाही की जाए। जनपद रुद्रप्रयाग स्थित दूरस्थ गांव ब्यूंखी को पर्यटन ग्राम बनाने के अलावा नाथ सर्किट, पांडव सर्किट, विवेकानंद सर्किट और रविंद्र नाथ टैगोर सर्किट बनाने की कार्यवाही भी प्रारंभ की जाए।

उक्त बात प्रदेश पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को गढी कैंट स्थित पर्यटन विकास परिषद में आयोजित बैठक में पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कही। उन्होंने गढ़वाल मंडल विकास निगम एवं कुमाऊँ मंडल विकास निगम के एकीकरण के संबंध में भी तत्काल कार्यवाही के निर्देश देते हुए महासू देवता के मास्टर प्लान की स्थिति की भी समीक्षा की।

बैठक के दौरान प्रदेश के पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने पर्यटन अधिकारियों को निर्देश दिए कि टनकपुर होते हुए जनकपुर नेपाल के लिए रघुनाथ जी की यात्रा और पशुपतिनाथ से त्रियुगीनारायण तक शंकर जी की बारात के आयोजन हेतु संस्कृति विभाग के साथ मिलकर तैयारियां की जाएं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी सद्भाव बढ़ाने के साथ-साथ भारत-नेपाल संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। उन्होंने जनपद रुद्रप्रयाग स्थित प्राचीन मनणामाई मंदिर के स्थलीय विकास किए जाने के निर्देश देते हुए आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया (एसआई) संरक्षित मंदिरों के जीर्णोद्धार एवं मरम्मत हेतु नियमों में शिथिलता बरतने हेतु भारत सरकार से वार्ता करने की भी बात कही। ज्ञात हो कि एएसआई के कड़े प्रावधानों के चलते संरक्षित मंदिरों की 100 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर पाबंदी है जिस कारण पौराणिक मंदिरों का स्थलीय विकास एवं जीणोद्धार नहीं हो पा रहा है।

बैठक के दौरान पर्यटन मंत्री ने कहा कि विदेश भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर यात्रा के दौरान नगद धनराशि देने का प्रावधान नहीं है इसलिए विदेश भ्रमण के दौरान ट्रैवल कार्ड के प्राविधान होना चाहिए। उन्होंने कालीमठ मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि मंदिर की सीढ़ियां काफी खड़ी हैं जिससे वहां आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है इसलिए सीढ़ी के स्टेप को छोटा करने के साथ-साथ बुजुर्गों और दिव्यांगों को मंदिर तक जाने के लिए व्हील चेयर ले जाने के लिए भी व्यवस्था करना बेहद जरूरी है।

बैठक के दौरान पर्यटन सचिव सहित विभाग के अनेक अधिकारी मौजूद थे।

You Might Also Like

पीपलकोटी में हादसा, पहाड़ी से गिरकर HCC कर्मचारी की मौत…

जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को बनेगा हॉटस्पॉट क्षेत्रों का डेटाबेस, संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी निगरानी

दून पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान, अब पिलियन राइडर के बिना हेलमेट पर भी होगा चालान…

बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए भोजन माताओं को दिया प्रशिक्षण…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Minister Satpal Maharaj
Aarti Verma November 20, 2024 November 20, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article विभागीय मंत्री ने दून मेडिकल कॉलेज के छात्रों को दिलाई ‘चरक शपथ’
Next Article पिथौरागढ़ में प्रादेशिक सेना भर्ती: पुलिस कप्तान के मार्गदर्शन में चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस बल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

पीपलकोटी में हादसा, पहाड़ी से गिरकर HCC कर्मचारी की मौत…
उत्तराखंड November 22, 2026
नशे से दूरी, साइबर सुरक्षा जरूरी… पिरान कलियर में एडीजीपी ने युवाओं को किया जागरूक
उत्तराखंड November 22, 2026
जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
उत्तराखंड November 21, 2026
मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को बनेगा हॉटस्पॉट क्षेत्रों का डेटाबेस, संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी निगरानी
उत्तराखंड November 21, 2026
दून पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान, अब पिलियन राइडर के बिना हेलमेट पर भी होगा चालान…
उत्तराखंड November 21, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?