By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए भोजन माताओं को दिया प्रशिक्षण…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए भोजन माताओं को दिया प्रशिक्षण…
उत्तराखंड

बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए भोजन माताओं को दिया प्रशिक्षण…

Aarti Verma
Last updated: 2026/11/21 at 7:36 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

 

बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए भोजन माताओं को दिया प्रशिक्षण

अक्षय पात्र फाउंडेशन ने आयोजित किया दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम, खाद्य सुरक्षा और रसोई की स्वच्छता पर दिया जोर

देहरादून : 21 नवंबर,2026,
स्कूली बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अक्षय पात्र फाउंडेशन, देहरादून की ओर से भोजन माताओं के लिए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से भोजन माताओं को भोजन तैयार करने से लेकर उसके सुरक्षित भंडारण एवं बच्चों को परोसने तक की आवश्यक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में भोजन माताओं को रसोई की साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के सुरक्षित रखरखाव, भोजन पकाने के दौरान स्वच्छता के मानकों तथा बच्चों को स्वच्छ वातावरण में भोजन परोसने के तरीकों से अवगत कराया गया। उन्हें बताया गया कि भोजन तैयार करते समय स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा के निर्धारित मानकों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि छोटी-सी लापरवाही भी बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।

कार्यक्रम में सैद्धांतिक जानकारी के साथ ही व्यावहारिक प्रशिक्षण पर भी विशेष जोर दिया गया। भोजन माताओं को विभिन्न प्रक्रियाओं का प्रदर्शन कराते हुए स्वच्छ एवं सुरक्षित भोजन तैयार करने के तौर-तरीके समझाए गए। प्रशिक्षण में भोजन माताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा स्कूल स्टाफ ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

अक्षय पात्र फाउंडेशन के क्लस्टर हेड वेनतया दास के निर्देशन में संचालित इस प्रशिक्षण अभियान के तहत डिस्ट्रीब्यूशन हेड किशन दुबे एवं प्रीति राणा ने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर भोजन माताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया।

फाउंडेशन का उद्देश्य मध्याह्न भोजन व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाना तथा विद्यालय स्तर पर खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध हो सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम की भोजन माताओं एवं विद्यालय स्टाफ ने सराहना करते हुए इसे बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में उपयोगी पहल बताया।

 

You Might Also Like

उत्तराखण्ड में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजनः सार्वजनिक परिसंपतियों के बेहतर प्रबंधन एवं सतत विकास पर होगा वैश्विक अनुभवों का आदान-प्रदान

दिल्ली दौरे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, पीएम मोदी से की भेंट

बसे बेहतर न्यूज़ हेडिंग: सड़क हादसों पर एसएसपी अजय गणपति सख्त, 100 से अधिक ब्लैक स्पॉट का होगा कायाकल्प

संजय कन्नौजिया ने बढ़ाया महिला कलाकारों का हौसला, भव्य समारोह के साथ संपन्न हुई महिला रामलीला

आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, 57 युवा आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग के लिए हुए प्रशिक्षित

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma November 21, 2026 November 21, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखण्ड में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजनः सार्वजनिक परिसंपतियों के बेहतर प्रबंधन एवं सतत विकास पर होगा वैश्विक अनुभवों का आदान-प्रदान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

उत्तराखण्ड में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजनः सार्वजनिक परिसंपतियों के बेहतर प्रबंधन एवं सतत विकास पर होगा वैश्विक अनुभवों का आदान-प्रदान
उत्तराखंड November 20, 2026
दिल्ली दौरे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, पीएम मोदी से की भेंट
उत्तराखंड November 20, 2026
बसे बेहतर न्यूज़ हेडिंग: सड़क हादसों पर एसएसपी अजय गणपति सख्त, 100 से अधिक ब्लैक स्पॉट का होगा कायाकल्प
उत्तराखंड November 20, 2026
संजय कन्नौजिया ने बढ़ाया महिला कलाकारों का हौसला, भव्य समारोह के साथ संपन्न हुई महिला रामलीला
उत्तराखंड November 20, 2026
आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, 57 युवा आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग के लिए हुए प्रशिक्षित
उत्तराखंड November 19, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?