By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: विंटर लाइन कार्निवाल के रंग में सजने लगा मसूरी, 24-29 दिसंबर तक चलेगा उत्सव
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > विंटर लाइन कार्निवाल के रंग में सजने लगा मसूरी, 24-29 दिसंबर तक चलेगा उत्सव
उत्तराखंड

विंटर लाइन कार्निवाल के रंग में सजने लगा मसूरी, 24-29 दिसंबर तक चलेगा उत्सव

Aarti Verma
Last updated: 2025/12/02 at 6:07 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

 

विंटर लाइन कार्निवाल के रंग में सजने लगा मसूरी, 24-29 दिसंबर तक चलेगा उत्सव

विंटर कार्निवाल 2025 -मंत्री गणेश जोशी ने समिति व प्रशासन संग की समीक्षा बैठक

रजत जयंती पर मसूरी में होगा विंटर कार्निवाल का भव्य महोत्सव -कै0मंत्री

देहरादून : 2 दिसंबर,2025,
मसूरी में 24 से 29 दिसंबर तक होने जा रहे विंटर लाइन कार्निवाल की तैयारियां तेज हो गई है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विंटरलाइन कॉर्निवाल के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को राजपुर रोड़ स्थित मंथन सभागार में मसूरी महोत्सव समिति के सदस्यों व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के अवसर पर इस वर्ष मसूरी विंटर कार्निवाल का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समिति के सुझाव पर इस बार यह कार्निवाल 26 दिसंबर की सामान्य तारीख से पहले उत्तराखंड राज्य आंदोलन के नायक इंद्रमणि बडोनी की 100वीं जयंती पर 24 दिसंबर से शुरू होगा। कार्निवाल का प्रत्येक दिवस महान विभूतियों के नाम समर्पित रहेगा। 25 दिसंबर को मा0 पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर महोत्सव होगा। वहीं शहीदों, पद्मश्री विजेताओं, रस्किन बॉड और राज्य अन्य महानायकों के नाम से भी कार्निवाल दिवस समर्पित रहेंगे। इस बार कार्निवाल एक स्थान के बजाय गांधी चौक, शहीद स्थल, पिक्चर पैलेस, लण्ढोर चौक, टाउन हॉल सहित अनेक स्थानों पर कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा। मा0 मंत्री ने समिति को मसूरी महोत्सव का ब्राउज़र शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मसूरी महोत्सव समिति में खेल और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ को भी सम्मिलित किया जाए। मसूरी कार्निवाल में स्थानीय कलाकार एवं लोगों को वरीयता दी जाए। ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपरा से रूबरू होने का मौका मिल सके। मा0 मंत्री ने निर्देश दिए कि विंटर कार्निवाल के लिए मसूरी को दुल्हन की तरह सजाया जाए। चौक चौराहों पर सौंदर्यीकरण, लाइटिंग और वॉल पेंटिंग की जाए। कार्निवाल में स्थानीय लोगों की सहभागिता के लिए पालिका के सभी वार्डाे के मध्य खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं रखी जाए। कार्निवाल में स्टार गेजिंग, ट्रैकिंग, विंटर लाइन व्यूविंग, रॉक क्लामिंग आईटीबीपी बैंड, फोटोग्राफी प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रमों को भी सम्मलित करें। आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन, एक्सप्रेस वे सहित सभी प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग स्थापित कर मसूरी महोत्सव-2025 का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए।

मा0 मंत्री ने लोक निर्माण विभाग को मसूरी सड़क एवं रैलिंग सुधारीकरण कार्याे को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। मसूरी के लिए वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था हो सके, इसके लिए दूसरी तरफ की सड़क ठीक कराने पर भी जोर दिया। मा0 मंत्री ने निर्देश दिए कि कार्निवाल के दौरान सभी लाइन डिमाटमेंट एक्टिव रहे। बिजली, पानी, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, सटल सेवा, सुरक्षा, सफाई सहित ठंड के चलते अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में मसूरी महोत्सव समिति के सदस्यों ने विंटर कार्निवाल के भव्य आयोजन को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

बैठक में मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, प्रदेश संयोजक संस्कृति प्रकोष्ठ राजेन्द्र रावत, पूर्व जिला मंत्री सतीश ढ़ौडियाल आदि सहित जिलाधिकारी सविन बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया, संयुक्त मजिस्ट्रेट मसूरी राहुल कुमार, एसडीमए प्रत्यूष सिंह एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में बनेगा शिक्षक पैनल, दो महिला और दो पुरुष शिक्षक होंगे शामिल

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Minister Ganesh Joshi
Aarti Verma December 2, 2025 December 2, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून में भव्य राज्य स्तरीय जागरूकता रैली का आयोजन, समाज के हर वर्ग तक यह संदेश देने का प्रयास
Next Article धामी सरकार की टिहरी जनपद को बड़ी सौगात, सुरसिंहधार नर्सिंग कॉलेज को पीजी की मान्यता, एमएससी नर्सिंग में 15 सीटों की स्वीकृति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
उत्तराखंड October 31, 2026
मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब
उत्तराखंड October 31, 2026
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
उत्तराखंड October 30, 2026
‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित
उत्तराखंड October 30, 2026
बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में बनेगा शिक्षक पैनल, दो महिला और दो पुरुष शिक्षक होंगे शामिल
उत्तराखंड October 30, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?