By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नामजद आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > नामजद आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद
उत्तराखंडक्राइम

नामजद आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

Aarti Verma
Last updated: 2025/12/14 at 10:31 AM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों पर सख्त प्रहार — खटीमा क्षेत्र में हुई हत्या का मुख्य आरोपी हाशिम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

🔹 रोडवेज बस स्टेशन के सामने हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

🔹 नामजद आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

➡️ कोतवाली खटीमा क्षेत्र में हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने त्वरित और निर्णायक कार्रवाई के साथ सुलझा लिया है। 12 दिसंबर 2025 को रोडवेज बस स्टेशन के सामने मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक तुषार भारद्वाज की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस मामले में मृतक के परिजन की तहरीर पर थाना खटीमा में मुकदमा दर्ज किया गया था।

 

🛑 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अलग–अलग पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। विवेचना के दौरान चश्मदीदों के बयान और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से सामने आया कि मुख्य आरोपी हाशिम ने अपने साथियों के साथ मिलकर तुषार भारद्वाज पर चाकुओं से हमला कर निर्मम हत्या की तथा अन्य दो युवकों को गंभीर रूप से घायल किया।

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी

➡️ एसएसपी महोदय के कुशल निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर श्री उत्तम सिंह नेगी एवं क्षेत्राधिकारी खटीमा श्री बिमल रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक खटीमा बिजेन्द्र शाह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश तेज की। इसी क्रम में दिनांक 13/14 दिसंबर की रात मुखबिर की सूचना पर कस्बा झनकट स्थित ईंट भट्ठे के पास घेराबंदी की गई। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण के लिए कहे जाने पर आरोपी हाशिम ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे काबू कर लिया गया।

➡️ तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए नानकमत्ता अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला चिकित्सालय रुद्रपुर रेफर किया गया। फिलहाल आरोपी पुलिस अभिरक्षा में उपचाराधीन है।

https://www.newsindia24uk.com/wp-content/uploads/2025/12/VID-20251214-WA0008.mp4

 

➡️ अन्य आरोपियों की तलाश जारी
हत्या में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और शीघ्र ही सभी आरोपियों को कानून के शिकंजे में लिया जाएगा।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-

➡️ हाशिम पुत्र अनवार हुसैन, निवासी चंदा मियां वाली गली, वार्ड संख्या–10, गोटिया, थाना खटीमा, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 21 वर्ष।

बरामदगी:-

➡️ एक अवैध तमंचा (315 बोर) एवं दो जिंदा कारतूस।

➡️ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-
निरीक्षक बिजेन्द्र शाह (प्रभारी निरीक्षक खटीमा), वरिष्ठ उपनिरीक्षक ललित मोहन रावल, उपनिरीक्षक ललित बिष्ट, कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल मोहसिन एवं कांस्टेबल कमल पाल।

➡️ अभियुक्त का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और मामले में कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…

मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Ssp manikant Mishra
Aarti Verma December 14, 2025 December 14, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article कृषि और बागवानी को आधुनिक बनाने की दिशा में महानिदेशक वंदना सिंह की पहल,
Next Article जन के धन की लूट बर्दाश्त नही; राजस्व वसूली लिए हरहद तक जाएगा जिला प्रशासनः डीएम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…
उत्तराखंड क्राइम October 31, 2026
मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
उत्तराखंड October 31, 2026
मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब
उत्तराखंड October 31, 2026
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
उत्तराखंड October 30, 2026
‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित
उत्तराखंड October 30, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?