By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नंदा गौरा और महिला स्वरोजगार योजना का पैसा फरवरी में : रेखा आर्या
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > नंदा गौरा और महिला स्वरोजगार योजना का पैसा फरवरी में : रेखा आर्या
उत्तराखंड

नंदा गौरा और महिला स्वरोजगार योजना का पैसा फरवरी में : रेखा आर्या

Aarti Verma
Last updated: 2026/02/12 at 11:53 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

नंदा गौरा और महिला स्वरोजगार योजना का पैसा फरवरी में : रेखा आर्या

 

पात्र अभ्यर्थियों की लिस्ट फाइनल, 10 दिन में होगी तैयारियां पूरी

 

कैबिनेट मंत्री ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

 

*देहरादून, 19 जनवरी।* पहली बार शुरू की गई एकल महिला स्वरोजगार योजना और नंदा गौरा योजना के लाभार्थियों को पैसा फरवरी के पहले सप्ताह में मिल जाएगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा के बाद यह बात कही।

 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि नंदा गौरा योजना के तहत अब तक 11 जनपदों के लाभार्थियों की अंतिम सूची तैयार कर ली गई है। इनमें 34852 इंटरमीडिएट पास करने वाली छात्राएं और 6021 जन्म लेने वाली बालिकाएं चिन्हित की गई है। इन सभी को धनराशि वितरित करने के लिए फरवरी प्रथम सप्ताह में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने शेष दो जनपदों के लाभार्थियों की सूची भी जल्द से जल्द फाइनल करने के निर्देश दिए।

 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत अब तक 504 पात्र महिलाओं की सूची फाइनल कर दी गई है इन्हें भी फरवरी पहले सप्ताह में धनराशि वितरित कर दी जाएगी। इस योजना के तहत इनके अतिरिक्त अभी दो जनपदों की कुल 331 पात्र अभ्यर्थियों की सूची को अंतिम रूप देने की औपचारिकता बाकी है जिसे जल्द पूरा कर दिया जाएगा।

 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि आंगनबाड़ी कल्याण कोष के माध्यम से सेवा निवृत होते समय आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 1 अप्रैल से ₹100000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस राशि को अगले वित्तीय वर्ष में और बढ़ाए जाने की तैयारी की जा रही है।

 

बैठक में विभागीय सचिव चंद्रेश कुमार, निदेशक बंसीलाल राणा, उपनिदेशक विक्रम सिंह, मोहित चौधरी आदि उपस्थित रहे।

 

वृद्ध महिलाओं की सलाह से बनाएं उनके लिए योजना

 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश की वृद्ध महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक, चिकित्सीय और भावनात्मक संबल देने के उद्देश्य से एक नई योजना तैयार की जा रही है। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस योजना का स्वरूप कैसा होगा यह तय करने के लिए गांव-गांव जाकर वृद्ध महिलाओं का सर्वे किया जाए। जरूरतमंदों की रायशुमारी के बाद ही योजना का अंतिम स्वरूप तैयार किया जाएगा।

You Might Also Like

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…

43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन

मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण

रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण

सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार

Aarti Verma February 12, 2026 January 19, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article राजीकीय मेडिकल कालेजों को मिले 64 फार्मासिस्ट
Next Article यूसीसी दिवस का भव्य उत्सवः देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम, मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…
उत्तराखंड October 10, 2026
43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन
उत्तराखंड October 10, 2026
मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण
उत्तराखंड October 10, 2026
रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण
उत्तराखंड October 9, 2026
सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार
उत्तराखंड October 9, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?