By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: ₹50 करोड़ ठगी मामले में नया खुलासा: दोषमुक्त होने के बाद एडीआर कंपनी संचालक अंकित रावत ने किया जबरन वसूली और मानहानि की साज़िश का पर्दाफाश
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > ₹50 करोड़ ठगी मामले में नया खुलासा: दोषमुक्त होने के बाद एडीआर कंपनी संचालक अंकित रावत ने किया जबरन वसूली और मानहानि की साज़िश का पर्दाफाश
उत्तराखंड

₹50 करोड़ ठगी मामले में नया खुलासा: दोषमुक्त होने के बाद एडीआर कंपनी संचालक अंकित रावत ने किया जबरन वसूली और मानहानि की साज़िश का पर्दाफाश

Aarti Verma
Last updated: 2025/10/04 at 1:18 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

रिपोर्टर : आरती वर्मा,

₹50 करोड़ ठगी मामले में नया खुलासा: दोषमुक्त होने के बाद एडीआर कंपनी संचालक अंकित रावत ने किया जबरन वसूली और मानहानि की साज़िश का पर्दाफाश

तत्काल प्रकाशन हेतु

₹50 करोड़ की ठगी के आरोप और पूर्व मुख्यमंत्री के पत्र के बावजूद मिली ‘दोषमुक्ति’: एडीआर कंपनी के संचालक अंकित रावत ने जबरन वसूली और मानहानि की साज़िश का किया पर्दाफाश

देहरादून के प्रमुख उद्यमी और एडीआर कंपनी के संचालक अंकित रावत ने अपनी पत्नी पूजा चमोली के साथ मिलकर अपने खिलाफ़ चल रहे पूरे विवाद को जबरन वसूली और मानहानि की साज़िश करार दिया है। इस मामले में एक नया मोड़ तब आया जब रावत ने खुलासा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 18.07.2021 को पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर कथित रूप से ₹50 करोड़ की धोखाधड़ी की शिकायत पर उच्च स्तरीय जाँच और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। इतनी बड़ी राजनीतिक पहुँच और गंभीर आरोपों के बावजूद, दून पुलिस द्वारा विवेचना पूरी करने के बाद अंकित रावत को दोषमुक्ति प्रमाण दिया गया, जिसमें स्पष्ट किया गया कि यह मामला केवल मुनाफा कमाने के उद्देश्य से पैसों के आपसी लेन-देन से संबंधित दीवानी प्रकृति का है और आपराधिक नहीं।
रावत ने शिकायतकर्ता राकेश चन्द्र बहुगुणा पर सीधा सवाल उठाया है कि जिस मामले में पुलिस खुद जाँच के बाद दोषमुक्त कर चुकी है, उसे जबरन आपराधिक रंग देकर सार्वजनिक रूप से बदनाम क्यों किया जा रहा है? उन्होंने पूछा है कि क्या वाकई में यह करोड़ों की ठगी थी, या फिर यह एडीआर कंपनी और कंपनी के निदेशक अंकित रावत को बदनाम करने के लिए धीरे-धीरे बुना जा रहा कोई जाल है? रावत ने आरोप लगाया है कि राकेश चंद्र बहुगुणा द्वारा पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन पर लगाए गए आरोपों को लेकर कोई तथ्य या दस्तावेज़ क्यों नहीं दिखाया गया, जिससे यह संदेह गहराता है कि उन्हें और उनकी कंपनी को बदनाम करने के लिए राकेश चंद्र बहुगुणा द्वारा मीडिया को गुमराह किया गया।
रावत ने आरोप लगाया है कि दोषमुक्ति प्रमाण मिलने के बाद भी यह दुर्भावनापूर्ण अभियान रुका नहीं है। उन्हें और उनके पिता को लगातार जान से मारने की धमकियाँ दी जा रही हैं और उनके घर पर अनुपस्थिति में दुर्व्यवहार किया गया है। यहाँ तक कि उनकी पत्नी पूजा चमोली को भी जानबूझकर इस विवाद में घसीटा जा रहा है, जबकि उनके खातों का इस वित्तीय लेन-देन से कोई संबंध नहीं है। रावत ने कहा कि उनके ससुराल पक्ष के लोग और अन्य परिचित हर जगह उनके विरुद्ध गलत बातें फैलाकर उनकी मानहानि और अपमान कर रहे हैं। इन सब के बावजूद, रावत ने कहा कि वह इन आपराधिक कृत्यों के सामने झुकेंगे नहीं और देश की न्यायिक व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास रखते हुए कानूनी लड़ाई लड़ते रहेंगे।

You Might Also Like

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…

अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma October 4, 2025 October 4, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article मंत्री रेखा आर्या ने किया छात्रावास निर्माण कार्य का निरीक्षण
Next Article डीएम ने बुजुर्गों के प्रति पुत्रवधु के कर्तव्य; पुत्रवधु के प्रति बुजुर्गों की जिम्मेदारी का कराया स्मरण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला
उत्तराखंड October 19, 2026
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…
उत्तराखंड October 19, 2026
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
उत्तराखंड October 19, 2026
सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड क्राइम October 19, 2026
देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?