By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड कांग्रेस में नई सोशल मीडिया टीम का गठन, अभिनव थापर बने अध्यक्ष
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड कांग्रेस में नई सोशल मीडिया टीम का गठन, अभिनव थापर बने अध्यक्ष
उत्तराखंड

उत्तराखंड कांग्रेस में नई सोशल मीडिया टीम का गठन, अभिनव थापर बने अध्यक्ष

Aarti Verma
Last updated: 2026/08/28 at 7:53 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

अभिनव थापर बने उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष

देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग में  अभिनव थापर जी के नेतृत्व में नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से स्वीकृति प्रदान की है।

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता व अधिवक्ता श्री अभिनव थापर जी के विगत 20 वर्षों से अधिक के संगठनात्मक अनुभव तथा एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता एवं समर्पण को देखते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , राष्ट्रीय महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल, उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा जी एवं कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से अभिनव थापर जी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग की कमान दी गई है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी, उत्तराखंड के सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष पद पर अभिनव थापर जी को नियुक्त किया गया है। वहीं उपाध्यक्ष (Co-Chairpersons) के रूप में भारत शर्मा जी एवं हर्षित सिंह बिष्ट जी तथा समन्वयक (Coordinators) के रूप में मधुसूदन सुंदरीयाळ , रोहित भट्ट जी, दिनेश चंद्र टम्टा जी एवं सुश्री जसवीर कौर जी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कांग्रेस नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि अभिनव थापर के नेतृत्व में नवनियुक्त पदाधिकारी उत्तराखंड कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग को और अधिक मजबूत करते हुए संगठन की विचारधारा, नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के साथ ही जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे।

इस नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं ने अभिनव थापर जी सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम पूरी निष्ठा, ऊर्जा एवं समर्पण के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेगी।

You Might Also Like

देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल

पौड़ी गढ़वाल : पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण

देहरादून के सभी 100 वार्डों में उचित दर दुकानों की होगी जांच, एक सप्ताह में मांगी आख्या

सड़कों की मरम्मत में देरी पर अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी: सीएम धामी

उत्तराखंड विधानसभा का तृतीय सत्र 27 अक्टूबर से गैरसैंण में होगा शुरू

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma August 28, 2026 August 28, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article 1100 से अधिक स्कूलों के 1.75 लाख छात्रों से DGP का सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा के दिए टिप्स
Next Article नेपाल में आपदा की स्थिति के दृष्टिगत उत्तराखंड शासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
उत्तराखंड October 15, 2026
पौड़ी गढ़वाल : पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
उत्तराखंड October 14, 2026
देहरादून के सभी 100 वार्डों में उचित दर दुकानों की होगी जांच, एक सप्ताह में मांगी आख्या
उत्तराखंड October 14, 2026
सड़कों की मरम्मत में देरी पर अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी: सीएम धामी
उत्तराखंड October 14, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का तृतीय सत्र 27 अक्टूबर से गैरसैंण में होगा शुरू
उत्तराखंड October 14, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?