By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड में सतत विकास को बढ़ावा देने वाले अग्रदूतों के लिए ‘एसडीजी अचीवर्स अवॉर्ड 2024-25’ हेतु नामांकन आमंत्रित
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड में सतत विकास को बढ़ावा देने वाले अग्रदूतों के लिए ‘एसडीजी अचीवर्स अवॉर्ड 2024-25’ हेतु नामांकन आमंत्रित
उत्तराखंड

उत्तराखंड में सतत विकास को बढ़ावा देने वाले अग्रदूतों के लिए ‘एसडीजी अचीवर्स अवॉर्ड 2024-25’ हेतु नामांकन आमंत्रित

Aarti Verma
Last updated: 2025/11/02 at 6:35 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

उत्तराखंड में सतत विकास को बढ़ावा देने वाले अग्रदूतों के लिए ‘एसडीजी अचीवर्स अवॉर्ड 2024-25’ हेतु नामांकन आमंत्रित

देहरादून, 2 नवम्बर 20251

सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड गुड गवर्नेस (सीपीपीजीजी), नियोजन विभाग, उत्तराखंड सरकार एवं संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के सहयोग से ‘एसडीजी अचीवर्स अवॉर्ड 2024-25’ के चौथे संस्करण के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए हैं।

यह पुरस्कार उन व्यक्तियों, सामाजिक संस्थानों और कॉर्पोरेट्स को दिया जाएगा जिन्होंने उत्तराखंड में सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को आगे बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

इस पहल का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले प्रयासों को सम्मानित करना और उत्तराखंड को भारत के अग्रणी एवं प्रेरणादायक राज्यों में बनाए रखना है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, गरीबी उन्मूलन, जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में प्रभावशाली कार्य करने वाले सतत विकास के अग्रदूतों को सम्मानित किया जाएगा।

पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे –

1. एसडीजी अचीवर अवॉर्ड: 17 एसडीजी लक्ष्यों में से किसी एक या अधिक लक्ष्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्ति, सामाजिक संस्थानों या कॉर्पोरेट्स ।

2. कॉर्पोरेट श्रेणीः उत्तराखंड में सतत विकास को बढ़ावा देने वाली प्रमुख सीएसआर।

3. यंग अचीवर अवॉर्ड: 15 से 29 वर्ष आयु के ऐसे युवा जो अपने नवाचारों से उत्तराखंड में सतत परिवर्तन ला रहे हैं।

नामांकन की अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2025 निर्धारित की गई है।

इच्छुक आवेदक नामांकन के लिए नीचे दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें:


या

सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड गुड गवर्नेस (सीपीपीजीजी) की वेबसाइट www.cppgg.uk.gov.in पर जाकर नामांकन फॉर्म भर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए ईमेल करें uk.cppgg@gmail.com

सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड गुड गवर्नेस (सीपीपीजीजी), नियोजन विभाग, उत्तराखंड सरकार की यह पहल राज्य में सतत विकास की दिशा में कार्य कर रहे प्रेरणादायक लोगों और संस्थानों को सम्मानित करने का एक प्रयास है।

You Might Also Like

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…

अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

TAGGED: Uttrakhand news
Aarti Verma November 2, 2025 November 2, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article 3 नवम्बर को देहरादून के ये स्कूल रहेंगे बंद, देख ले लिस्ट…
Next Article बड़ी खबर : राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति निकेतन में फुट ओवर ब्रिज और घुड़सवारी क्षेत्र का किया लोकार्पण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

सतपुली में खाई में गिरा नेपाली नागरिक, SDRF ने घायल को सुरक्षित निकाला
उत्तराखंड October 19, 2026
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…
उत्तराखंड October 19, 2026
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
उत्तराखंड October 19, 2026
सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड क्राइम October 19, 2026
देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?