By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: श्यामपुर में सखी मंच उत्सव क्लब के हरियाली तीज समारोह में महिलाओं ने गीत-संगीत व प्रतियोगिताओं में लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > श्यामपुर में सखी मंच उत्सव क्लब के हरियाली तीज समारोह में महिलाओं ने गीत-संगीत व प्रतियोगिताओं में लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा…
उत्तराखंड

श्यामपुर में सखी मंच उत्सव क्लब के हरियाली तीज समारोह में महिलाओं ने गीत-संगीत व प्रतियोगिताओं में लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा…

Aarti Verma
Last updated: 2026/08/16 at 6:30 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

रिपोर्टर आरती वर्मा

(प्रीति बनी तीज क्वीन)

डोईवाला : श्यामपुर स्थित राणा फार्म हाउस में सखी मंच उत्सव क्लब की ओर से हरियाली तीज समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खैरी खुर्द निवासी प्रीति को तीज क्वीन और खैरी कला निवासी मीना भट्ट को फर्स्ट रनर अप चुना गया। तीज क्वीन पूनम को राणा फार्म हाउस की संचालक रूचि जैन ने ताज पहनाकर सम्मानित किया

प्रीति बनीं तीज क्वीन, मीना भट्ट फर्स्ट रनर अप। (सखी मंच उत्सव क्लब ने राणा फार्म हाउस में कराया हरियाली तीज समारोह, महिलाओं ने गीत-संगीत और प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा
श्यामपुर स्थित राणा फार्म हाउस में सखी मंच उत्सव क्लब की ओर से हरियाली तीज समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खैरी खुर्द निवासी प्रीति को तीज क्वीन और खैरी कला निवासी मीना भट्ट को फर्स्ट रनर अप चुना गया। तीज क्वीन प्रीति को राणा फार्म हाउस की संचालक रूचि जैन ने ताज पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खैरी खुर्द की प्रधान शकुंतला बिष्ट ने कहा कि हरियाली तीज हमारी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा पर्व है। ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर देते हैं। सखी मंच उत्सव क्लब की यह पहल सराहनीय है और इससे हमारी लोक संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।
वरिष्ठ भाजपा नेत्री पुष्पा ध्यानी ने कहा कि तीज महिलाओं के उत्साह, उमंग और आपसी मेलजोल का पर्व है। ऐसे आयोजनों से महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच मिलता है।

कार्यक्रम में भट्टोवाला की पूर्व प्रधान एवं भाजपा श्यामपुर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपा राणा और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय मंजू ब्लोधी मौजूद रहीं। मंजू ब्लोधी ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए प्रतियोगिता का निष्पक्ष मूल्यांकन किया।


कार्यक्रम का मंच संचालन ऋतु राणा, महिला मोर्चा श्यामपुर मंडल महामंत्री और खुशबू रानी बाजवा, जिला मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा, गीत-संगीत और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में शकुंतला बिष्ट, पुष्पा ध्यानी, दीपा राणा, मंजू ब्लोधी, सुमन गैरोला, लक्ष्मी थापा, पूनम व्यास, प्रीति ,शकुंतला नेगी, पुष्पा मखलोगा, नेहा रावत, रूचि जैन आदि कार्यक्रम का संचालन ऋतु राणा और खुशबू रानी बाजवा ने किया।

You Might Also Like

रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण

सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार

दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

युवाओं के JOSH से बनेगा टीबी मुक्त उत्तराखंड, जागरूकता अभियान से जुड़ेंगे युवा

. उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का होगा परीक्षण, कल 11 बजे बजेगा सायरन

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Doiwala
Aarti Verma August 16, 2026 August 16, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article गैस चोरी का मामला पकड़ा, वितरण वाहन जब्त; दो कर्मचारियों समेत गैस एजेंसी पर मुकदमा
Next Article देहरादून : शक्तिनहर में कूदा युवक, ढकरानी इंटेक से बरामद हुआ शव…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण
उत्तराखंड October 9, 2026
सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार
उत्तराखंड October 9, 2026
दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान
उत्तराखंड October 9, 2026
युवाओं के JOSH से बनेगा टीबी मुक्त उत्तराखंड, जागरूकता अभियान से जुड़ेंगे युवा
उत्तराखंड स्वास्थ्य October 9, 2026
. उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का होगा परीक्षण, कल 11 बजे बजेगा सायरन
उत्तराखंड October 8, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?